10/07/2026
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां भारी बारिश और बाढ़ के चलते पातालगंगा नदी में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 3000 एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर बह गए हैं. पानी के तेज बहाव में बहते ये सिलेंडर अब आस-पास के गांवों और रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को साफ चेतावनी दी है कि वे नदी किनारे दिखने वाले किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं.
यह पूरी घटना रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में स्थित एचपीसीएल (HPCL) पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की है. पिछले कुछ दिनों से इस पूरे इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश का पानी इस बॉटलिंग प्लांट के अंदर तक घुस गया और देखते ही देखते वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए. पानी का बहाव इतना तेज था कि प्लांट के परिसर में रखे करीब 3000 गैस सिलेंडर, जिनमें भरे हुए और खाली दोनों तरह के सिलेंडर शामिल थे, पानी में बहकर सीधे पातालगंगा न�