Indiasuntimes

Indiasuntimes India's Most Readable Hindi newspaper online. indiasuntimes.com gives you breaking news in Hindi on

इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाल ही में रोस्टर में बदलाव किया गया है। इसके तहत जस्टिस अतुल श्रीधरन अब सिविल मामलों की सुनवाई कर...
25/03/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाल ही में रोस्टर में बदलाव किया गया है। इसके तहत जस्टिस अतुल श्रीधरन अब सिविल मामलों की सुनवाई करेंगे। यह बदलाव उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जस्टिस श्रीधरन हाल ही में बरेली जिले के आंवला क्षेत्र के मोहम्मदगंज में नमाज प्रकरण को लेकर सुर्खियों में थे। इस मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन एसएसपी बरेली अनुराग आर्य और डीएम बरेली अविनाश सिंह को तलब किया था।

कोर्ट की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही और कानूनी प्रक्रिया को लेकर गंभीर संदेश गया था। अब रोस्टर में बदलाव के बाद जस्टिस श्रीधरन को सिविल मामलों की जिम्मेदारी मिली है।आपराधिक और प्रशासनिक मामलों की सुनवाई अब किसी अन्य पीठ द्वारा की जाएगी। इस बदलाव को लेकर उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।

फिलहाल, नमाज प्रकरण से जुड़े मामले की आगे की सुनवाई अब नई पीठ के समक्ष होगी। प्रशासन और पुलिस विभाग की नजरें आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं।

ये हरीश राणा हैं, यूपी के गाज़ियाबाद में रहने वाले हरीश साल 2013 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र थे और ऊंचाई से गिरने क...
15/03/2026

ये हरीश राणा हैं, यूपी के गाज़ियाबाद में रहने वाले हरीश साल 2013 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र थे और ऊंचाई से गिरने के बाद वो कभी होश में नहीं आ सके।

हरीश पिछले 13 साल से अपने कमरे में मृत समान बिस्तर पर पड़े हैं। फैमिली वाले उनके इलाज में कंगाल हो चुके हैं।

उनके उठ पाने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं। जिसके बाद फैमिली ने हरीश के लिए SC से इच्छामृत्यु मांगी थी।

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी। ये देश का पहला मामला है, जब इच्छा मृत्यु की इजाजत SC से मिली है।

अब हरीश को दिल्ली एम्स ले जाया गया है। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी।

इससे पहले घर पर कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई दी गई। मां–बाप के लिए ये बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे।

उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।

ईरानी मीडिया ने की पुष्टिहमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
01/03/2026

ईरानी मीडिया ने की पुष्टि
हमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

😂 😂 😂
21/02/2026

😂 😂 😂

चीनी महिला ने स्ट्रीम के दौरान ब्यूटी फिल्टर में खराबी आने के बाद 140,000 फॉलोअर्स खो दिए, लाइव वीडियो के दौरान फिल्टर में खराबी...

चीनी महिला ने स्ट्रीम के दौरान ब्यूटी फिल्टर में खराबी आने के बाद 140,000 फॉलोअर्स खो दिए, लाइव वीडियो के दौरान फिल्टर म...
21/02/2026

चीनी महिला ने स्ट्रीम के दौरान ब्यूटी फिल्टर में खराबी आने के बाद 140,000 फॉलोअर्स खो दिए, लाइव वीडियो के दौरान फिल्टर में खराबी...

मतलब अंडर गारमेंट्स सिर्फ हिन्दू ही बेचेगा?
18/02/2026

मतलब अंडर गारमेंट्स सिर्फ हिन्दू ही बेचेगा?

दिल्ली में हो रहे AI summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर में देश का नाम बदनाम कर दिया है...चाइनीज रोबोडॉग को अपन...
17/02/2026

दिल्ली में हो रहे AI summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर में देश का नाम बदनाम कर दिया है...चाइनीज रोबोडॉग को अपना अविष्कार बताकर सम्मिट में ले गए और ये दूरदर्शन पर टेलीकास्ट भी हुआ। अब चाइनीज ट्विटर हैंडल से इस पर क्लेम किया गया है...

होली, महाशिवरात्रि, रमजान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों को स्पष्ट...
14/02/2026

होली, महाशिवरात्रि, रमजान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। होलिका दहन सिर्फ तय और पारंपरिक जगहों पर होगा। सड़क के बीच में आग लगाकर रास्ता रोकने की अनुमति नहीं होगी। शोभायात्राओं में शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें रोका जाएगा। सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर सख्ती होगी। मंदिरों-मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर डीजे जब्त होगा और कार्रवाई होगी।

मार्शल आर्ट का उदाहरण देकर कि कैसे मार्शल आर्ट में सामने वाले को फंसाया जाता है RAHUL GANDHI ने अपने सामने वाले को बुरी ...
13/02/2026

मार्शल आर्ट का उदाहरण देकर कि कैसे मार्शल आर्ट में सामने वाले को फंसाया जाता है RAHUL GANDHI ने अपने सामने वाले को बुरी तरह फंसा दिया...
जो भी कल उनकी 40 मिनट की स्पीच सुन रहा होगा वो समझ गया होगा कि बात मार्शल आर्ट की हो रही है लेकिन किसके लिए कही जा रही है यही तो एक सफल लीडर का गुण होता है कि आप कैसे अपने भाषण से बिना साफ-साफ बोले भी सबकुछ कह जाएं...
कल की स्पीच शानदार थी पूरे 10 नंबर...एक दो नंबर काटे जा सकते हैं लेकिन इसलिए पूरे मिलने चाहिए क्योंकि स्पीकर के रोकने की कई कोशिशों के बावजूद शानदार बोला है।
बाकि वो कोई भाषण नहीं होता जिसमें कुछ भी गप्प बोली जाती है और पीछे मेज पीटने वाले चापलूस होते हैं और हर झूठी बात पर ताली बजाने वाले गोदी मीडिया के एंकर होंते हैं...

भारतीय जनता पार्टी के नेता दुर्गेश प्रधान ने मथुरा के नौझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जा...
08/02/2026

भारतीय जनता पार्टी के नेता दुर्गेश प्रधान ने मथुरा के नौझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद पर सरकारी स्कूल में बच्चों को नमाज पढ़ाने और राष्ट्रगान न गाने जैसे आरोप लगाए थे.

बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने इल्जाम लगाने मात्र पर बिना किसी तफ़्तीश और जांच के जान मोहम्मद को सस्पेंड कर दिया।

पूरे इलाके में इस फैसले से आक्रोश फैल गया। स्कूल के बच्चों से लेकर इलाके के सारे हिंदू जान मोहम्मद के समर्थन में आ गए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मैडम भी बैक फुट पर आ गई। पता चला जो भी आरोप लगाए थे सब निराधार थे, अब जनता के दबाव से मैडम ने जान मोहम्मद को बहाल कर दिया.

इस पूरे मामले में गलत आरोप लगाने और गलत तरीके से सस्पेंड करने वालों पर भी क्या कोई कार्रवाई होगी?

ये दीपक भाई है इसने एक मुस्लिम चचा की दुकान की हिफाज़त करते हुए सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते हुए अपना नाम मोहम्मद दीपक ...
31/01/2026

ये दीपक भाई है इसने एक मुस्लिम चचा की दुकान की हिफाज़त करते हुए सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देते हुए अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया,

उत्तराखण्ड के कोटद्वार से आज की वायरल वीडियो के हीरो 'मोहम्मद दीपक' का बहुत बहुत आभार .जब कुछ नफरती लोग एक मुसलमान दुकान...
29/01/2026

उत्तराखण्ड के कोटद्वार से आज की वायरल वीडियो के हीरो 'मोहम्मद दीपक' का बहुत बहुत आभार .
जब कुछ नफरती लोग एक मुसलमान दुकानदार पर नाम बदलने का दबाव बना रहे थे, तब स्थानीय हिंदू भाइयों ने एकजुट होकर उन्हें खदेड़ दिया।
उसी दौरान जब किसी ने इनसे पूछा — “तुम्हारा नाम क्या है?” तो भाई ने गर्व से अपना नाम बताया — मोहम्मद दीपक
यह सुनकर नफरत फैलाने वालों के चेहरे का रंग उड़ गया।
यह काम बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। बहुसंख्यक समाज की खामोशी की वजह से ही ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं।
यही असली भारत है 🇮🇳✨ — प्यार, एकता और भाईचारे का देश। ☺ ☺ ☺









Address

Moradabad
244102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indiasuntimes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share