Ehsaas-e-lafz

Ehsaas-e-lafz Dil se nikle hue ehsaas
Waqt, dard aur zindagi ke lafz
Roz nayi shayari �
Follow karein

14/01/2026

रात ने रेशमा को चुपचाप चुना है,
चाँद ने अपना सा कोई ख़्वाब बुना है।

तेरी नज़र की तहज़ीब में ऐसा असर,
दिल ने शोर छोड़ कर सुकून चुना है।

तेरी मौजूदगी से ही मुकम्मल हूँ मैं,
वरना ये जिस्म तो बस एक फ़साना है।

तेरे लहजे की नरमी के सदके,
इश्क़ ने खुद को अदब सिखाया है।

आसिफ अब और क्या चाहे ज़िंदगी से,
रेशमा—तू ही वजह, तू ही बहाना है।

रात पूछती है बार-बार मुझसे,आज फिर तू उसी को सोच रहा है न?
14/01/2026

रात पूछती है बार-बार मुझसे,
आज फिर तू उसी को सोच रहा है न?

13/01/2026

कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे
जाने कैसे लोग वो होंगे जो उस को भाते होंगे

13/01/2026

हमने तुझे चाहा तो इबादत की तरह,
हर दिन तेरा ज़िक्र, हर रात तेरा ख़याल रहा।
तू पास होकर भी कभी समझ न सका,
कि ख़ामोशी में भी मेरा इश्क़ बेहिसाब रहा।
हमने शिकायतों को लफ़्ज़ नहीं बनाया,
बस दिल में ही हर दर्द दबा लिया।
तू चला गया तो एहसास हुआ,
कि मोहब्बत में सबसे ज़्यादा हमने ही गँवा लिया।

13/01/2026

रास्ते खुद बदल जाएंगे,
बस इरादा पत्थर जैसा होना चाहिए।

12/01/2026

वक्त और पैसा—
जब तक नहीं होते,
इंसान की कोई क़ीमत नहीं होती।
उस वक्त न मेहनत दिखती है लोगों को,
न नियत,
सिर्फ़ मजबूरी नज़र आती है।
और जिस दिन पैसा आ जाता है,
उसी दिन वही लोग
जो कभी पहचानते नहीं थे,
रिश्ते ढूँढने लगते हैं।
सच यही है—
इज़्ज़त किरदार से नहीं,
हालात से मिलती है।
इसलिए न आज की बेइज़्ज़ती से टूटो,
न कल की तारीफ़ पर भरोसा करो।
मेहनत जारी रखो,
वक्त बदलेगा…
और पैसा हर सवाल का जवाब बन जाएगा।

Address

Moradabad
244001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ehsaas-e-lafz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share