08/09/2026
रुई की मंडी में चोरों का आतंक, एक रात में 5 लोडिंग वाहनों की बैटरियां चोरी
मुरैना की रुई की मंडी में चोरों का आतंक सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्थाई वाहन स्टैंड पर खड़े पांच लोडिंग वाहनों की बैटरियां चोरी हो गईं। वहीं, एक वाहन का शीशा भी टूटा मिला।
चोरी गई पांच बैटरियों की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात हुई है।
सुबह वाहन चालकों को चोरी का पता चला, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि अभी बैटरियां बरामद नहीं हुई हैं।
#मुरैना #पुलिस