P 2 P News

P 2 P News social voice of India

13/08/2026

मुरैना के कन्या स्कूल में छात्राओं की शिकायत से हड़कंप, लैब सहायक पर गंभीर आरोप

डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य को दी लिखित शिकायत, कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर परिजन पहुंचे कोतवाली

मुरैना। शहर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए छात्राओं के परिजन गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं की शिकायत के अनुसार, प्रयोगशाला सहायक आशीष दोनेरिया पर आरोप है कि वह लैब में काम करने के बजाय छात्राओं के बीच बने कलश रूम में अधिक समय बिताता है। छात्राओं का आरोप है कि वह मोबाइल फोन में अलग-अलग महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर उनसे कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील बातें करता था। छात्राओं के मुताबिक, इस तरह की कथित हरकतों से वे करीब एक महीने से परेशान थीं।

प्राचार्य को दी लिखित शिकायत

मामले को लेकर डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी। छात्राओं और उनके परिजनों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बजाय मामले को स्कूल स्तर पर ही समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों का कहना है कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए थी। कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी से संबंध होने का भी आरोप

परिजनों की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि संबंधित लैब सहायक के जिला शिक्षा अधिकारी से कथित संबंध होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाली पहुंचे परिजन

स्कूल स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं के परिजन गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए शिकायत की और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

प्राचार्य बोले—मैं कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं

मामले में स्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि छात्राएं अपने परिजनों के साथ उनके पास आई थीं। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के जरिए मामले को वहीं समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं और उनके परिजन इसके लिए सहमत नहीं हुए।

प्राचार्य के मुताबिक, वह स्वयं इस मामले में कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं हैं और पूरे मामले से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

जिला सहायक संचालक वर्षा कोहली ने कहा—जानकारी लेकर कराई जाएगी जांच

वहीं, जब जिला सहायक संचालक शिक्षा विभाग वर्षा कोहली से इस प्रकरण को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में यदि संबंधित कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो शिक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच पर नजर

छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मामला पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच करती है या नहीं और शिक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर है।

फिलहाल छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आरोपित पक्ष का अंतिम पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#मुरैना_न्यूज़ #गर्ल्स_स्कूल #छात्राओं_की_शिकायत #लैब_सहायक #स्कूल_मामला #कोतवाली #शिक्षा_विभाग #महिला_आयोग P 2 P News Collector Office Morena

15 अगस्त की तैयारियों को अंतिम रूप, कलेक्टर ने परेड की रिहर्सल का लिया जायजा; एसपी भी रहे मौजूद15 अगस्त समारोह की अंतिम ...
13/08/2026

15 अगस्त की तैयारियों को अंतिम रूप, कलेक्टर ने परेड की रिहर्सल का लिया जायजा; एसपी भी रहे मौजूद

15 अगस्त समारोह की अंतिम रिहर्सल पूरी, कलेक्टर ने लिया जायजा; एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुरैना। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गरिमामय और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड, मुरैना में आयोजित होगा, जहां प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली और समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी परेड, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अंतिम रिहर्सल में एसएएफ 5वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, वन रक्षक दल, एनसीसी, स्काउट-गाइड और शौर्य दल की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट का अभ्यास किया। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला तथा द्वितीय परेड कमांडर कपिल पाराशर ने किया।

समारोह के दौरान जिले के छह विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, सेंट मेरी पब्लिक स्कूल, विक्टर कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, लिटिल फ्लावर स्कूल और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

कलेक्टर ने समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।

वहीं, 15 अगस्त को शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा राज्य शिक्षा केंद्र से अनुदानित मदरसों में विद्यार्थियों को विशेष मध्यान्ह भोजन दिया जाएगा। इसमें पूड़ी-सब्जी, खीर या हलवा और लड्डू शामिल होंगे। कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की प्रत्यक्ष निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

#मुरैना #स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #तिरंगा #देशभक्ति

मुरैना पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरतिरंगा हाथ में, दिल में देशभक्ति; मुरैना में पु...
13/08/2026

मुरैना पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा हाथ में, दिल में देशभक्ति; मुरैना में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा”

मुरैना। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के क्रम में 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुरैना पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा (पैदल रैली) निकाली गई। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

तिरंगा यात्रा पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर राधिका पैलेस रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पहुंची। यहां यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ। रैली में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्काउट गाइड, वनकर्मियों सहित 200 से अधिक लोग शामिल हुए।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।

यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा देश के वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया। एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स ने भी अनुशासन और जोश के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

मुरैना पुलिस ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की अपील की। रैली के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

#तिरंगायात्रा #मुरैना #बाइकरैली

13/08/2026

हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति... मुरैना पुलिस ने निकाली भव्य बाइक रैली 250 से अधिक पुलिसकर्मी हुए शामिल

“तिरंगा यात्रा के बाद ‘संवाद’ पर जोर, पुलिस अधिकारियों ने जवानों से की मन की बात”

वर्दी में अनुशासन, संवाद में अपनापन… मुरैना पुलिस ने जवानों से किया सीधा संवाद

मुरैना। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मुरैना पुलिस द्वारा 12 अगस्त को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। पुलिस परेड ग्राउंड से तिरंगा यात्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों से गुजरते हुए पुलिस लाइन मुरैना में संपन्न हुई। रैली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित 250 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पुलिस जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते नजर आए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। यात्रा का उद्देश्य आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली के समापन के बाद पुलिस लाइन मुरैना में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिस वर्दी, राष्ट्रीय ध्वज सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जवानों को आवश्यक जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव एवं बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

#मुरैना #हरघरति‍रंगा #तिरंगायात्रा #बाइकरैली #स्वतंत्रतादिवस P 2 P News SP Morena

12/08/2026

मुरैना में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगी तिरंगा यात्रा - विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा

शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया यात्रा का भव्य स्वागत

मुरैना। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को मुरैना में विशाल पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः संग्रहालय पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘तिरंगा हमारी शान है’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यात्रा में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

िरंगा #मुरैना #नरेंद्रसिंहतोमर P 2 P News Rakesh Mavai Ex Mla Morena

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक**बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज की प्रगति को मिलेगी ...
12/08/2026

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक*

*बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार और समाज की प्रगति को मिलेगी नई दिशा*

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास, मुरैना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या आवश्यकता की स्थिति में इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील चरण है। इस दौरान बालिकाएं अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें। बालिकाओं को अपनी शिक्षा पूर्ण करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बालिकाओं को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने और अपने अध्ययन एवं भविष्य के लक्ष्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार सशक्त होगा और परिवार सशक्त होगा तो समाज एवं राष्ट्र प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं स्टाफ तथा शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला सेमिल उपस्थित रही

12/08/2026

शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

मुरैना। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के शिक्षक लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों के निराकरण की अपेक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा 12 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

पहली मांग—TET से स्थायी छूट:
मोर्चा ने मांग की है कि सेवारत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से स्थायी छूट प्रदान की जाए। साथ ही शिक्षकों की वर्षों की सेवा एवं पूर्व में प्राप्त नियुक्ति अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

दूसरी मांग—प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना:
ज्ञापन में शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना किए जाने की मांग की गई है। मोर्चे का कहना है कि प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना करते हुए उसका लाभ ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, पेंशन सहित सभी संबंधित सेवा लाभों में दिया जाना चाहिए।

तीसरी मांग—E-Attendance व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार:
शिक्षकों ने वर्तमान E-Attendance व्यवस्था को लेकर भी अपनी समस्याएं रखी हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालयों की वास्तविक परिस्थितियों, नेटवर्क संबंधी समस्याओं एवं शिक्षकों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए E-Attendance व्यवस्था को अनिवार्य नहीं रखा जाए तथा इससे जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाए।

मोर्चे ने कहा कि उनकी मांगें किसी विशेष लाभ की मांग नहीं हैं, बल्कि न्यायसंगत सेवा अधिकार, सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियों और व्यावहारिक व्यवस्था से संबंधित हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से तीनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन पर शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक मुन्ना लाल शर्मा सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

#मुरैना #शिक्षक_आंदोलन #मध्यप्रदेश_शिक्षा पत्रकार धर्मेंद्र सिंह सिकरवार PRO Morena P 2 P News Pankaj Upadhyay Pratibha Tomar

15 अगस्त को MP में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी किया आदेशभोपाल। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर...
12/08/2026

15 अगस्त को MP में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी तय कर दी है। 15 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे।

प्रमुख जिलों में ध्वजारोहण

- ग्वालियर — विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
- मंदसौर — उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
- रीवा — उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
- खंडवा — कुंवर विजय शाह
- देवास — कैलाश विजयवर्गीय
- नरसिंहपुर — प्रहलाद सिंह पटेल
- जबलपुर — राकेश सिंह
- सीहोर — करण सिंह वर्मा
- छिंदवाड़ा — राव उदय प्रताप सिंह
- मंडला — संपतिया उइके
- इंदौर — तुलसीराम सिलावट
- मुरैना — ऐदल सिंह कंषाना
- झाबुआ — निर्मला भूरिया
- सागर — गोविंद सिंह राजपूत
- खरगोन — विश्वास कैलाश सारंग
- दतिया — नारायण सिंह कुशवाह
- अलीराजपुर — नागर सिंह चौहान
- शिवपुरी — प्रद्युम्न सिंह तोमर
- श्योपुर — राकेश शुक्ला
- शाजापुर — इंदर सिंह परमार

राज्यमंत्रियों को भी जिम्मेदारी

टीकमगढ़ — कृष्णा गौर, दमोह — धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, अनूपपुर — दिलीप जायसवाल, उज्जैन — गौतम टेटवाल, विदिशा — लखन पटेल और राजगढ़ — नारायण सिंह पंवार ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं रायसेन में नरेंद्र शिवाजी पटेल, सतना में प्रतिमा बागरी, छतरपुर में दिलीप अहिरवार और सिंगरौली में राधा सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

इन जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

जिन जिलों में मंत्री या राज्यमंत्री की ड्यूटी नहीं लगाई गई है, वहां जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडोरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं।

निर्धारित मंत्री एवं राज्यमंत्री अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण के साथ परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

#स्वतंत्रतादिवस #ध्वजारोहण

11/08/2026

मुरैना में कांवड़ यात्रियों के साथ हादसा, बाइक की टक्कर से कांवड़ क्षतिग्रस्त

शोरों गंगाजी से जौरा लौट रही कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, घटना के बाद भावुक हुए कांवड़ यात्री

मुरैना। शोरों गंगाजी से जल लेकर जौरा लौट रही कांवड़ यात्रा के दौरान मुरैना में हादसा हो गया। NH-44 स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक बाइक ने कांवड़ यात्री को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद कांवड़ जमीन पर गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कांवड़ क्षतिग्रस्त होने से कांवड़ यात्री भावुक हो गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए।

हादसे को लेकर कांवड़ यात्रियों में नाराजगी और दुख का माहौल है। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।हैशटैग:
#मुरैना #कांवड़यात्रा #कांवड़ #जौरा #हादसा P 2 P News

11/08/2026

मुरैना में हूटर पर चला प्रशासन का डंडा, सभापति की गाड़ी का भी कटा चालान

चालान कटने के बाद आखिर महापौर पर क्यों भड़के सभापति? कार्रवाई के बाद सियासत गरमाई

मुरैना। शहर में अवैध हूटर और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में वाहनों की चेकिंग करते हुए कई वाहनों से अवैध हूटर हटवाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए।

इसी कार्रवाई के दौरान नगर निगम मुरैना के सभापति राधाचरण दंडोतिया की गाड़ी भी जांच के दायरे में आ गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में अवैध हूटर लगा मिला। इसके बाद मौके पर हूटर हटवाया गया और वाहन का चालान किया गया।

कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। लेकिन चालान कटने के बाद मामला सिर्फ यातायात कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक रंग लेता नजर आया।

सभापति राधाचरण दंडोतिया ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए महापौर पर निशाना साधा। उनका आरोप है कि यदि हूटर और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हो रही है, तो महापौर की गाड़ी की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कार्रवाई को लेकर पक्षपात के सवाल भी उठाए हैं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सभापति की गाड़ी का चालान कटने के बाद सभापति महापौर पर क्यों भड़के? क्या यह सिर्फ यातायात नियमों की कार्रवाई का मामला है या इसके पीछे नगर निगम की अंदरूनी राजनीति भी है?

हालांकि, सभापति के आरोपों पर प्रशासन और महापौर की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना अभी बाकी है।

#मुरैना #हूटर #नगरनिगम #राधाचरणदंडोतिया #महापौर #सभापति #मुरैनान्यूज़ P 2 P News

Address

Morena

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P 2 P News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share