10/06/2026
आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक कीर्तिमान के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
आदरणीय मोदी जी, देश की जनता ने तो लगातार तीन बार आपको चुनकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और आपको देश का सबसे बड़ा गौरवशाली स्थान दिया है। लेकिन जनता का यह अटूट विश्वास अपने साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है।
हम जानते हैं कि प्रधानसेवक के रूप में आपके कंधों पर देश के हर नागरिक, हर गरीब, युवा और किसान की उम्मीदों का भारी बोझ है। देश को आगे ले जाने के साथ-साथ महंगाई, रोजगार और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना अब आपकी सबसे बड़ी जवाबदेही है।अधिकार और कर्तव्य दोनों एक साथ चलते हैं। जनता ने अपना कर्तव्य पूरा किया है, और अब देश को पूरा भरोसा है कि आप भी अपनी इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है, ताकि आप देश के प्रति अपने हर कर्तव्य को निष्ठापूर्वक पूरा कर सकें। 🙏