26/08/2026
*नेपाल से होकर बहने वाली नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि से बाल्मीकि नगर बैराज पर दबाव बढ़ाने की संभावना*
बाल्मीकि नगर बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने पर गंडक नदी के जलस्तर में भी अचानक वृद्धि की हो सकती है जिसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा गंडक नदी से जुड़े हुए अरेराज संग्रामपुर केसरिया और पहाड़पुर अंचल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन शाखा मोतिहारी के साथ-साथ बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ की संभावना बन सकती है। इसको लेकर सभी जरूरी तैयारी कर लिया जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा गंडक तटबंध सहित निचले इलाकों में लोगों को जागरूक और सचेत करने का निर्देश दिया गया है। उक्त अंचल के अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को सभी जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन और जिला पशुपालन पदाधिकारी को सभी जरूरी मेडिसिन के साथ मेडिकल टीम को तैयार रहने और चिन्हित स्थानों पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण स्तर पर बैठक कर लेने का निर्देश दिया गया है ताकि क्षेत्र में लोग जल्द से जल्द जागरूक हो सकें।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि बाढ़ के अवसर पर की जाने वाली सभी व्यवस्था की मुकम्मल तैयारी कर ली जाए।