Satya Bharat

Satya Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Satya Bharat, Video Creator, Motihari.

08/08/2023

सिविल कोर्ट में लोगो का समर्थन देख मनीष कश्यप हुए भावुक।। # Manish Kasyap- Son Of Bihar 【Official】

08/08/2023

पटना कोर्ट ने दिया आदेश मनीष कश्यप अब बिहार में ही रहेंगें! फैसला आते ही रोने लगे मनीष कश्यप!

07/08/2023

मनीष कश्यप जब पेशी के लिए बेतिया पहुंचे तो उनके समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को देखा और फिर वो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

15/06/2023

दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, खिड़की से रस्सी के सहारे कूदे बच्चे ।।

05/06/2023

नमस्ते प्रणाम 🙏
बिहार वासियों आप सभी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है ; हालांकि ऐसी खुशखबरी तो बिहार के आम जनता के लिए आम बात है फिर भी सुन लीजिए एक पुल का हिस्सा गंगा जी में जान बुझ कर कुद गया है। जी हां; हम जान - बुझ कर हीं कहेंगे क्यूंकि इसमें न ही engineer साहब की गलती होगी; न ही किसी ठेकेदार की गलती होगी और न ही किसी नेता की।
बिहार के भागलपुर जिले में 1,717 करोड़ रुपये के निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा 4 जून को गंगा नदी में गिर गया। 1,717 रुपया नहीं 1,717 करोड़ रुपया। अब इसमें कितना जीरो होता है आप समझिए।
खैर इस बार भगवान साथ थे तो इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, 206 मीटर लंबे पुल में दरारें आ गई थीं। पिलर नंबर 2 और 3 के बीच पुल का अगला हिस्सा ढह गया।
विपक्षी भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की।
पुल गिरने की ऐसी ही घटना पिछले साल भी हुई थी। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था।
अब पता नहीं इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, ज्यादा कुछ मत बोलिए ये बिहार है; यहां की जनता ऐसे ही खुश है ।
यहां की जनता जाति -जाति वाला खेल खेलना पसंद करते हैं , बाकी 1,717 करोड़ रुपया जहां तक मेरी जानकारी है; बहुत ज्यादा होता है।

03/06/2023

अभी साक्षी की चिता की आग ठंडी नहीं पड़ी और दूसरी साक्षी पार्ट 2 तैयार है..
दिल्ली सुल्तानपुरी की वीडियो है ये अभी की हिंदू लडकी और मुस्लिम लड़का है ऐसी लड़कियां ही सूटकेस में पैक होती हैं और इनकी वजह से ही लोग बेटी होने पर दुखी होते हैं कुछ की वजह से सब बदनाम होते हैं...
वार्तालाप सुनकर ही कंमेंन्ट करें।

योगी के निशाने पर है बिहार के राजन तिवारी : यूपी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल है नाम, उत्तर प्रदेश पुलिस करेगी काम तक...
20/04/2023

योगी के निशाने पर है बिहार के राजन तिवारी : यूपी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल है नाम, उत्तर प्रदेश पुलिस करेगी काम तक कम

बिहार का एक राजनेता पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर है. यूपी पुलिस ने बिहार के इस राजनेता का नाम अपने राज्य के कुख्यात गैंगस्टरों की सूची में शामिल कर लिया है। अब पुलिस को ये टास्क मिला है कि इस गैंगस्टर समेत सूची में शामिल तमाम माफियाओं को मिट्टी में मिला देना है।

दरअसल, गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद यूपी सरकार ने अपने राज्य के दूसरे कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने राज्य के सभी जिलों में छोटे क्राइम करने वाले अपराधियों से लेकर गैंगस्टर से बाहुबली नेता बने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है. सरकार ने ऐसे माफियाओं की करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी पता लगाया है, जिसे कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

बिहार का राजनेता यूपी का गैंगस्टर

यूपी पुलिस ने अपने राज्य के जिन गैंगस्टरों की सूची जारी की है उसमें बिहार के राजनेता और पूर्व विधायक राजन तिवारी का भी नाम है. बिहार से दो दफे विधायक रह चुके राजन तिवारी को यूपी का बडा माफिया डॉन बताया गया है. यूपी पुलिस ने राजन तिवारी की संपत्ति जब्त करने से लेकर दूसरी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. राजन तिवारी का नाम यूपी के टॉप 61 माफिया की लिस्ट में शामिल है।राजन तिवारी बिहार के गोविंदगंज विधानसभा सीट से दो दफे विधायक रह चुका है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजन तिवारी ने अपने भाई और लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए प्रचार भी किया था. वह लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ चुनावी सभाओं में मंच पर बैठता था।बता दें कि राजन तिवारी 90 के दशक का कुख्यात माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला का सहायक रह चुका है. यूपी पुलिस ने जब राजन तिवारी का जब आपराधिक इतिहास निकलवाया तो पता चला कि वह आठ मर्डर, अपहरण, अवैध वसूली समेत 40 से ज्यादा मुकदमों में आरोपित है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में राजन तिवारी ने कॉलेज के वक्त से ही अपराध की राह पकड़ ली थी. उस समय पूर्वांचल में श्रीप्रकाश शुक्ला ने अपराध की दुनिया में अपनी धाक जमा दी थी. राजन तिवारी ने श्रीप्रकाश शुक्ला का दामन थाम कर अपराध की दुनिया में अपनी पहचान बनायी।राजन तिवारी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब 1996 में गोरखपुर कैंट से विधायक रहे वीरेंद्र प्रताप शाही पर हुए हमला हुआ. यह घटना गोरखपुर के शास्त्री चौक पर उस समय हुई जब वीरेंद्र शाही अपने घर से निकलकर शहर में जा रहे थे. इसमें वीरेंद्र शाही गंभीर रूप से घायल हुए और उनका गनर मारा गया था।

इस घटना में राजन तिवारी का नाम आया था और उसके बाद राजन तिवारी यूपी पुलिस के लिए वांटेड बन गया. बाद में वह भाग कर बिहार पहुंचा और यहां अपने पूर्वी चंपारण को अपना ठिकाना बना लिया.राजू तिवारी का नाम बिहार के कई बड़े आपराधिक मामलों में आया. 1998 में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या में राजन तिवारी का नाम प्रमुखता से आया. माकपा विधायक अजीत सरकार हत्याकांड में भी राजन तिवारी का नाम आया था।

26/02/2023

कश्मीरी महिला पहुची बागेश्वर धाम

12/02/2023

बॉलीवुड वाले गटर गैंग, नशेड़ी गैंग बोलकर आस्था माँ ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां! | BOYCOTT | BOLLYWOOD |

Address

Motihari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satya Bharat:

Share

Category