24/11/2025
विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग महाबलीपुरम से भव्य रूप से हुआ रवाना,
कैथवलिया पूर्वी चंपारण बिहार —हर हर महादेव!💐🚩🙏
25 दिनों में पहुंचेगा चंपारण। विराट रामायण मंदिर....पूजा-पाठ के बाद 33 फीट के शिवलिंग को महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण के लिए किया गया रवाना
-तमिलनाडू के महाबलीपुरम से भगवान भोलेनाथ का 33 फीट और 210 मिट्रिक टन वजन के शिवलिंग को पूर्वी चंपारण के लिए किया गया रवाना
- पूर्वी चंपारण पहुंचने में लगेगा करीब 25 दिन का समय
-रास्ते में कई जगहों पर शिवलिंग का होगा स्वागत
-नए वर्ष में विराट रामायण मंदिर में हो जाएगा स्थापित
-10 साल में निर्मित हुआ यह शिवलिंग
-शिल्पकार लोकनाथ की टीम ने दिया अंजाम
पटना
पूर्वी चंपारण के चकिया में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर के लिए 33 फीट का शिवलिंग बनकर तैयार हो गया है I शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडू के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में बीते दस साल से हो रहा था। 33 फीट का शिवलिंग एक ग्रेनाइट पत्थर है। सड़क मार्ग से इसे शुक्रवार यानी 21 नवंबर को महाबलीपुरम से इसे 96 चक्का वाले ट्रक से पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना कर दिया गया। शिवलिंग को रवाना करने के पहले पूजा-पाठ की गई। गांव के लोग भी शामिल हुए। फिर शिवलिंग को रवाना किया गया। शिवलिंग निर्माण करने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण ने बताया कि इस पर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। नये साल में (फरवरी तक) यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो जाएगा। वैसे जनवरी-फरवरी में शिवलिंग स्थापित होने जाने की उम्मीद की जा रही है। कलाकारों के अथक परिश्रम से करीब 10 साल में यह शिवलिंग बनकर तैयार हुआ है। शिवलिंग को महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में पहुंचने में 20 से 25 दिन का समय लग सकता है। शिवलिंग का वजन 210 मीट्रिक टन है। रास्ते में विभिन्न राज्यों के शहरों में शिवलिंग का स्वागत भी किया जाएगा।
महाबलीपुरम से सड़क से चकिया पहुंचेगा।
यह देश में किसी भी मंदिर में स्थापित होने वाला सबसे बड़ा शिवलिंग माना जा रहा है। विराट रामायण मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा कराया जा रहा है। विराट रामायण मंदिर का प्रवेश द्वार,गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी, शिवलिंग, गर्भ गृह का पाइलिंग (नींव) आदि का काम पूरा हो गया है।
आकार में यह मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इसमें कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे और मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट,चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी।
बिहार राज्य धार्मिक न्य