10/08/2026
चुनार। राम बाग स्थित सुरभि शोध संस्थान मैं संस्कार भारती और श्री राधाकृष्ण बनवासी छात्रावास के प्रांगण में रविवार को सावन के माह में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में हमारे उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के प्रसिद्ध कलाकार एवं पद्मश्री श्री उर्मिला श्रीवास्तव जी उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित की। इस प्रोग्राम में हमारे सुरभि को संस्थान के संस्थापक श्रीमान सूर्यकांत जालान जी एवं अध्यक्ष खेमका जी मंत्री श्रवण करवा जी विद्यालय के प्रबंधक दीपक जी अमित जी हमारे सुरभि परिवार एवं पत्रकार बंधु समेत क्षेत्रवासी गांव के महिलाएं आयोजन में उपस्थित होकर कजरी महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । छात्रावास में भारत के कई राज्यों से अध्यनरत छात्र छात्राओं जैसे अरुणाचल प्रदेश मिजोरम त्रिपुरा नागालैंड असम सिक्किम बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड बालिकाओं ने कजरी का शिक्षण लेकर इस आयोजन में हिस्सा लिया। पदमश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने
कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया
बदारिया घिर आई ननंदी मिर्जापुर गइल गुजार हो
कचौड़ी गली सून कइला बलमू आदि कजरी की प्रस्तुति कर छात्राओं एवं महिलाओं को झूमने पर विवश कर दिये।