CNE live Media

CNE live Media Crime New Editor

आज़ विश्व नये संकट के मुहाने पर खड़ा हैं। यदि कुछेक देशों को छोड़ दें तो उसमें से एक भारत भी है।राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष...
02/03/2026

आज़ विश्व नये संकट के मुहाने पर खड़ा हैं। यदि कुछेक देशों को छोड़ दें तो उसमें से एक भारत भी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से 2014 के पहले के हालात बेहद डरावने थे आए दिन हो रहे देश के अनेक जगहों पर हमले मन को विचलित कर देते थे।
जब कभी घर के सदस्य दिल्ली या अन्य महानगरों में जाते तो यकीन मानिए हफ्ते हफ्ते भर बैचेनी घबराहट होती रहती थी कि पता नहीं कब कहां बम ब्लास्ट हो जाए, हरवक्त भगवान का स्मरण करते हुए कि सकुशल घर वापस लौटें।
आज़ स्थिति बिल्कुल विपरीत है।
हरेक भारतीय निश्चिंत है अपने कार्य में अपनी नौकरी चाकरी घर परिवार व्यापार में मस्त हैं। कैसे?
ठीक वैसे ही जैसे एक परिवार में बीस सदस्य हो और सलाह समझ सबकी निर्णय एक का ही मान्य हो
माननीय मोदी जी को देखकर हमें याद आते अपने परिवारों के बड़े बुजुर्ग जिन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।
उनके लिए परिवार हित ही प्राथमिक रहे।
निस्संदेह, इतने विशाल और विविधतापूर्ण देश में कुछ भूल-चूक या नीतिगत त्रुटियाँ हो सकती हैं।
लोकतंत्र में आलोचना और समीक्षा स्वाभाविक है।
परंतु यह भी सत्य है कि किसी भी कालखंड का मूल्यांकन करते समय केवल कमियों को ही नहीं, उपलब्धियों और सकारात्मक परिवर्तनों को भी देखना चाहिए।
सौ अच्छाइयों को नज़रअंदाज़ कर केवल एक कमी पर ध्यान केंद्रित करना संतुलित दृष्टिकोण नहीं कहलाएगा।
राष्ट्र निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। इसमें सरकार, संस्थाएँ और नागरिक सभी की भूमिका समान रूप से महत्त्वपूर्ण होती है।
यदि नेतृत्व दिशा देता है तो जनता ऊर्जा देती है। जब दोनों के बीच विश्वास का संबंध बनता है, तभी स्थिरता और विकास संभव होता है।
इसलिए आवश्यक है कि हम उपलब्धियों को स्वीकार करें, कमियों को सुधारने का प्रयास करें और संवाद के माध्यम से आगे बढ़ें।
एक सशक्त राष्ट्र वही है जो आत्मविश्वास के साथ अपनी चुनौतियों का सामना करे और अपने सामूहिक हित को सर्वोपरि रखे।
Manoj singh
Crime news editor

ईरान का सर्वोच्च शिया नेता खामनेई मारा गया। इजराइल के हमले में उसके बेटे और दामाद की भी मौत हो गई।  तेहरान सिटी काउंसिल,...
01/03/2026

ईरान का सर्वोच्च शिया नेता खामनेई मारा गया। इजराइल के हमले में उसके बेटे और दामाद की भी मौत हो गई। तेहरान सिटी काउंसिल, USA और इजराइल ने खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।
इसके अलावा ईरान का रक्षा मंत्री आमिर नसीरजदेह मारा गया। IRGC कमांडर मोहम्मद पाकपुर की भी मौत की पुष्टि हो गई है। इस तरह ईरान में ख़त्म हो गई खामनेई की सल्तनत
IRGC ने आखिरी सैनिक ज़िंदा रहने तक लड़ने का ऐलान किया है। IRGC जो ईरान की सबसे एलिट फोर्स है, उसने अपने बयान में कहा है कि " मर्द की तरह मरेंगे, इजराइल और अमेरिकी पिट्ठुओं को बर्बाद कर देंगे"
हमने हिटलर को मरते नहीं देखा, लेकिन अपनी ज़िंदगी में सद्दाम हुसैन, मुअम्मर गद्दाफी, खामनेई को मरते हुए देखा है।
आज अटल जी के लिए सम्मान और बढ़ गया। अगर वो देश को परमाणु शक्ति संपन्न नहीं बनाते तो हमारे देश में भी तख्तापलट और कोलाहल होता।

आज शाहबाज़ शरीफ़ के एक हाथ में रुमाल है और दूसरे में फोन, रुमाल माथे का सिंदूर मिटाने की कोशिश में है पर वो मिट नहीं रहा, ...
28/02/2026

आज शाहबाज़ शरीफ़ के एक हाथ में रुमाल है और दूसरे में फोन, रुमाल माथे का सिंदूर मिटाने की कोशिश में है पर वो मिट नहीं रहा, फोन कनेक्ट होने की कोशिश में है पर लग नहीं रहा
एक समय तालीबानियों को ताली बजा-बजा के सपोर्ट किया था पाकीs ने। अब उनके साथ क्यों डांडिया चल रहा है? क्या ये बित्ता सा मुल्क किसी पड़ोसी के साथ चैन से नहीं रह सकता? रब जाने।
एक तरफ़ भारत तो दूसरी तरफ़ बलोचिस्तान का पंगा है, वो आए दिन पीट रहे हैं। तीसरी तरफ़ अब तालिबानी लड़ाके आ गए हैं जिनका दावा है कि उन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि 19 पाकी पोस्ट्स पर कब्ज़ा कर लिया है।
पीएएफ़, जो सेंटर ऑफ ग्रैविटी को साक्षी मानकर उड़ान भरता है, कांधार तक तबाही मचाने का दावा कर रहा है। इस दावे में करीब 300 अफ़ग़ानी लड़कों का खात्मा भी शामिल है।
जबकि अफ़ग़ान वाले मीडिया को बता रहे हैं कि 55 पाकी सोल्जर्स जन्नत भेज दिए गए हैं, इसमें मात्र 8 अफ़ग़ानी लड़ाके उनका साथ देने ऊपर गए हैं।
कुछ घरों में ऐसे बुड्ढे होते हैं जिन्हें दिन में 2 बार खाना डाल दिया जाता है, इसके बाद वो भोर से शाम से क्या बक रहा है, किसको कोस रहा है, किसे धमका रहा है; कोई नहीं सुनता।
यूनाइटेड नेशन्स वही बुड्ढा है। यूएन के सेक्रेटरी अंटोनियो गुटेरेस ने तुरंत सीज़फायर करने का हुक्म दिया है, जिसे किसी ने सुनना भी ज़रूरी नहीं समझा।
उधर दुनिया भर के पापा बनने की ख्वाहिश रखने वाले चाचा बतोले वाशिंगटन से बैठे हांक रहे हैं कि मैं बीच में कूदूँगा तो ज़रूर, पर मैं साथ तो पाक्सतां का ही दूंगा, hehehe...
इसी को शाहबाज़ कॉल मिला रहा है। सोच रहा है जैसे ही फोन उठा पहले कहूँगा “ताया जी पैरीपौना, या दद्दा गोड़ लागी, मुझे बचा लो मेरे मुँह ते निकड गई...” पर दूसरी तरफ़ से फोन ही नहीं उठ रहा।
हालांकि शाहबाज़ को भरोसा है कि ट्रम्पकार्ड उसकी सुनेगा, वो ताली-बानी को फोन घुमाएगा और कहेगा कि भई सीज़फायर कर दो वर्ना बिजनेस नहीं दूँगा। 125% टेरिफ़ लगा दूँगा, अमेरिका में बैन कर दूँगा...
तालिबान, जिनके पास आईएसडी कॉलिंग सुविधा ही नहीं है, वो डर से कांप उठेंगे, कोई बड़ी बात नहीं आज ही रात 9 बज के 11 मिनट पर सीज़फायर कर दें! लेकिन पहले ट्रम्प फोन तो उठाए, उधर से तो बस एक ही आवाज़ आ रही है
“तुम्हीं डायल केलेला नंबर सध्या दुसया कॉलवर व्यस्त आहे, कृपया नंतर पुन्हा प्रयत्न करा”
शरीफ़ बिचारा शराफ़त से बार-बार प्रयत्न किये जा रहा है।

यूपी के महोबा जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नौकर पति-पत्नी ने संपत्ति के लालच में रेलवे से रिटायर...
31/12/2025

यूपी के महोबा जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नौकर पति-पत्नी ने संपत्ति के लालच में रेलवे से रिटायर्ड सीनियर क्लर्क ओमप्रकाश सिंह और उनकी दिव्यांग बेटी को पांच साल तक बंधक बना रखा। आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग और उनकी बेटी को कैद, भूख, प्रताड़ना और इलाज से वंचित रखा गया। इस निर्दयी अत्याचार के चलते ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी 27 साल की बेटी गंभीर हालत में मिली।

जानकारी के अनुसार, बेटी को अंधेरे कमरे में रखा गया था और उसकी स्थिति इतनी खराब थी कि वह किसी 80 साल की बुजुर्ग महिला जैसी लग रही थी। परिवार और पड़ोसियों ने इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नौकर दंपती को गिरफ्तार किया गया।
मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह घटना न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि यह बताती है कि कैसे संपत्ति और लालच के लिए लोग अपने ही मालिकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर सकते हैं। प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह पीड़िता की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे।..

⚜️🚩⚜️उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हुआ करते थे जनाब फिरोज अहमद उर्फ पप्पू जी। कुछ समय...
16/11/2025

⚜️🚩⚜️

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हुआ करते थे जनाब फिरोज अहमद उर्फ पप्पू जी। कुछ समय फिरोज साहब चेयरमैन रहे और फिर उन्होंने अपनी बेगम कहकशा को चेयरमैन बनाया और खुद सपा में शामिल होकर तुलसीपुर सीट से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए।

उसी समय बलरामपुर का पूर्व सांसद रिजवान जहीर भी अपनी बेटी जेबा रिजवान को तुलसीपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़वाना चाहता था। रिजवान जहीर बलरामपुर का एक कुख्यात माफिया और बाहुबली है जो सपा, बसपा से और निर्दलीय चुनाव लड़कर दो बार का सांसद और तीन बार का विधायक रह चुका है। रिजवान जहीर अपनी बेटी को विधायक बनाना चाहता था लेकिन उसकी राह का एकमात्र रोड़ा था फिरोज अहमद।

जैसे जैसे फिरोज अहमद का राजनीतिक कद बढ़ने लगा वैसे ही रिजवान जहीर को लगा कि अब शायद फिरोज के रहते हुए उसकी बेटी को विधायक का टिकट नहीं मिलने वाला है। अतः उसने अपनी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत खान के साथ एक षड्यंत्र रचा और भाड़े के गुंडों को बुलाकर एक रात को फिरोज अहमद को उसी के घर के पास गली में मरवा दिया। जब पुलिस ने जांच की तो दो हत्यारों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने साफ बताया कि उन्हें रमीज, जेबा और रिजवान ने फिरोज की सुपारी दी थी।

पुलिस द्वारा इस मामले में रमीज, जेबा और रिजवान जहीर को गिरफ्तार किया जाता है और गैंगस्टर एक रासुका कानून लगाकर जेल भेज दिया जाता है। यूपी पुलिस द्वारा रिजवान जहीर के सभी काले धंधों को चौपट कर दिया जाता है एवं उसके द्वारा हड़पी हुई सभी संपत्तियां कुर्क कर दी जाती हैं। बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रमीज और जेबा को जमानत पर रिहा किया जाता है लेकिन रिजवान जहीर अभी भी जेल में कैद है।

इसके उपरांत इस रमीज नेमत खान को संजय यादव नाम का एक व्यक्ति बिहार बुलाता है। संजय यादव तेजस्वी यादव का मुख्य सलाहकार है और राजद से राज्यसभा सांसद भी है। संजय यादव इस रमीज को तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री कार्यालय में बैकडोर कार्यों के संपादन में लगा देता है। जल्दी ही यह व्यक्ति राजद का पूरा सोशल मीडिया हैंडल करने लगता है और तेजस्वी यादव के कैंपेन को पूरी तरह से संभालने लगता है।

राजद पार्टी का जो भी सोशल मीडिया और मीडिया कैंपेन चल रहा था उसे पीछे से यही रमीज चला रहा था। यूपी से भागकर बिहार में छिपा हुआ यह रमीज संजय यादव और तेजस्वी जैसे जातिवादी व्यक्तियों की मदद से प्रियंका भारती और कँचना यादव जैसे बदजुबान प्रवक्ताओं के माध्यम से जमकर हिंदुत्व को गालियां दिलवा रहा था और समाज में जातिवाद का जहर बो रहा था। ये दोनों साथ मिलकर 9वीं फेल तेजस्वी को जैसा मन करे वैसा घुमा रहे थे।

इन्होंने राजद को लगभग हाइजैक ही कर लिया था। बिना इन दोनों की मर्जी के तेजस्वी कुछ भी नहीं कर रहा था। यहां तक कि टिकट वितरण भी इन्हीं के इशारों पर किया जा रहा था। आरोप है कि टिकट बांटते समय इन दोनों ने प्रत्याशियों से जमकर पैसों की वसूली भी की। इन्होंने तेजस्वी के परिवार और राजद के पुराने नेताओं और सलाहकारों को एकदम किनारे लगा दिया।

इनके कारण परिवार और पार्टी में फूट पड़ी और पहले तो तेज प्रताप यादव घर और पार्टी छोड़कर चले गए। फिर पार्टी के उपेक्षित बड़े नेताओं ने चुनाव में भीतरघात शुरू कर दी। इसका खामियाजा राजद को भुगतना पड़ा और परिणाम जगजाहिर हैं। परिणामों के बाद रोहिणी आचार्य ने इन दोनों के ऊपर परिवार और पार्टी तोड़ने के गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीति और परिवार को त्यागने की घोषणा करके नया भूचाल खड़ा कर दिया।

अब तेजस्वी यादव को समझ नहीं आ रहा है कि वह करे तो क्या करे? एक मर्डर केस में जमानत पर चल रहे व्यक्ति को पार्टी में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सौंप देना और फिर उसकी हाथों की कठपुतली बन जाना? इस व्यक्ति ने परिवार तोड़ना उचित समझा लेकिन इस अपराधी रमीज नेमत खान को भगाना उचित नहीं समझा। आखिर क्या मजबूरी हो सकती है ऐसी...?????

⚜️🚩⚜️

02/10/2025

I got over 50 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

05/09/2025

Bihari beri nahi cgret hai ?

 #सूर्यगढा विधानसभा क्षेत्र के  #मानो निवासी दो युवकों की नौकरी रेल विभाग से नियुक्ति पत्र मिलने पर सूर्यगढा प्रखंड विका...
30/08/2025

#सूर्यगढा विधानसभा क्षेत्र के #मानो निवासी दो युवकों की नौकरी रेल विभाग से नियुक्ति पत्र मिलने पर सूर्यगढा प्रखंड विकास पदाधिकारी से कुछ जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ✍️ करवाने गए और विवाद दोनों के बीच हो गई ।अब नौकरी का सबाल है मेरा जिला प्रशासन से अनुरोध है कि मेलमिलाप कराकर बेरोजगार युवकों की नौकरी पर आँच नहीं आए ऐसा न्याय करें ॥आख़िर जो दिनरात मेहनत कर पढ़ाई कर नौकरी प्राप्त किया है और उसे कल ही ट्रेन पकड़नी है तो निश्चित ही उसे जल्दबाज़ी रहेगी ॥Rajiv Ranjan Singh Lalan SinghDistrict Administration, LakhisaraiMithilesh MishraLakhisarai LiveBarhiya Railway StationLokjagran News Ramanand MandalRavishankar Prasad Singh

07/11/2024

शनि मंदिर में एक बिल्ली पिछले 3 दिनों से लगातार परिक्रमा कर रही है। आमतौर पर बिल्ली इंसानों से डरती है, लेकिन यहां सभी दर्शनार्थी पूजा कर रहे हैं और वह बिना किसी डर के अपनी परिक्रमा जारी रखे हुए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CNE live Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share