Darbar Voice

Darbar Voice DarbarVoice आपके लिए ब्रेकिंग न्यूज और जगभर क?

Independence Day is the time to rethink who we are and how we got here. Let's keep the memories of all the people who sa...
15/08/2020

Independence Day is the time to rethink who we are and how we got here. Let's keep the memories of all the people who sacrificed their lives for our country alive.
Wishing you a Happy Independence Day 🇮🇳





भारत-चीन झड़प में जान गंवाने वाले झारखंड के जवान कुंदन ओझा भी, 17 दिन पहले पैदा हुई थी बेटीसाहिबगंज, झारखंड: भारत चीन बॉ...
17/06/2020

भारत-चीन झड़प में जान गंवाने वाले झारखंड के जवान कुंदन ओझा भी, 17 दिन पहले पैदा हुई थी बेटी

साहिबगंज, झारखंड: भारत चीन बॉर्डर पर लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में एक आर्मी ऑफिसर सहित 20 भारतीय जवानों की जान गई है. इन जवानों में झारखंड के साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत डिहारी गांव के रहने वाले जवान कुंदन कुमार ओझा भी शामिल थे. उनकी उम्र महज 26 साल थी. कुंदन कुमार ओझा की 17 दिनों की बेटी है.

उनको श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, 'जब-जब देश की सीमा, संप्रुभता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर उसकी रक्षा की है. चीनी अतिक्रमण को मुंहतोड़ जवाब देेते हुए झारखंड के वीर सपूत कुंदन कुमार ओझा शहीद हुए. साहिबगंज जिले के डिहारी गांव के एक किसान परिवार से आने वाले कुंदन जी की शहादत को शत-शत नमन.'



SUSHANT SINGH RAJPUT के परिवार पर टूटा दुखों का पहा‌ड़, भाभी ने तोड़ा दमबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Susha...
16/06/2020

SUSHANT SINGH RAJPUT के परिवार पर टूटा दुखों का पहा‌ड़, भाभी ने तोड़ा दम

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार पर मानों जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 14 जून यानी रविवार को सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर में उनके परिवार सहित पूरे बॉलीवुड को अंदर से तोड़ दिया. अब सुशांत की चचेरी भाभी ने भी सोमवार दोपहर को दम तोड़ दिया. यह सुशांत के परिवार के लिए दोहरा गम है.

बात दें, सुधा देवी अम्बरेन्द्र सिंह की पत्नी थीं, जो कि सुशांत राजपूत के रिश्ते में चचेरे भाई थे और पड़ोसी भी थे. पिछले कुछ दिनों से सुधा देवी बीमार चल रही थीं. सोमवार की शाम 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.



15/06/2020

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया है.

कंगना ने सुशांत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए बॉलीवुड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.






#कंगनारनौत #कंगना

'यह सुसाइड नहीं, प्लान्ड मर्डर', सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर बोलीं कंगना रनौतमुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राज...
15/06/2020

'यह सुसाइड नहीं, प्लान्ड मर्डर', सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर बोलीं कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया है. कंगना ने सुशांत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए बॉलीवुड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

कंगना ने कहा, 'सुशांत की मौत ने हम सबको तोड़कर रख दिया है. मगर कुछ लोग इस बात में माहिर हैं कि कैसे इसके उलट बात कहनी है. वह कह रहे हैं कि जिनका दिमाग कमजोर होता है, वह डिप्रेशन में आते हैं और सुसाइड करते हैं.'

कंगना ने आगे कहा, 'जो बंदा इंजीनियरिंग में टॉप करता है. रैंक होल्डर है. उसका दिमाग कैसे कमजोर हो सकता है. अगर उनकी कुछ अंतिम पोस्ट देखें तो वह लोगों से कह रहे हैं कि वह उनकी फिल्में देखें, नहीं तो उन्हें इस इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा. उनका कोई गॉड फादर नहीं है. मैं चकित हूं कि क्या इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है. सुशांत को छह साल के करियर में काई पो चे जैसी फिल्म देने के बाद भी कोई सराहना और अवॉर्ड नहीं मिला.'

कंगना ने आगे कहती हैं, 'छिछोरे जैसी फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं मिला. गली बॉय जैसी एक वाहियात फिल्म को कई अवॉर्ड मिलते हैं. हमें आपसे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन हम जो काम करते हैं, कम से कम उसकी सराहना तो करिए. क्यों मुझ पर 6 केस लगाए गए. क्यों मेरी फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया गया. लोग मुझे मैसेज करके बोलते हैं कि तुम्हारा बहुत मुश्किल समय है. कोई ऐसा-वैसा कदम मत उठाना. ऐसा क्यों कहते हैं मुझे, मेरे दिमाग में ऐसी बातें क्यों डालते हैं. यह सुसाइड नहीं यह प्लान्ड मर्डर था. सुशांत की गलती यही है कि वह उनकी बात मान गया कि तुम वर्थलेस हो, वो मान गया. उसने अपनी मां की नहीं सुनी. हमें यह चुनना है कि इतिहास कौन लिखेगा.'




चेन्नई और आसपास के इलाकों में 19-30 जून तक लॉकडाउन, रविवार को पूरी तरह से प्रतिबंधनई दिल्ली: Coronavirus Lockdown News :...
15/06/2020

चेन्नई और आसपास के इलाकों में 19-30 जून तक लॉकडाउन, रविवार को पूरी तरह से प्रतिबंध

नई दिल्ली: Coronavirus Lockdown News : देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस से 3 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों संक्रमित हो चुके हैं और 9500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. बढ़ते कोरोना के मामले के देखते हुए तमिलाडु सरकार ने चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में 19-30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है.इस दौरान दोनों रविवार को पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा.

मालूम हो कि चेन्नई और उसके उपनगरों में कोरोनावायरस संक्रमण (Covid-19) के बढ़ रहे मामलों की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से सवाल किया था कि वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए कुछ देर के लिए पूर्णतय: लॉकडाउन लागू क्यों नहीं किया जा सकता? न्यायमूर्ति विनीत कोठारी और न्यायमूर्ति आर सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण को काबू करने के लिए तमिलनाडु सरकार के उठाए कदमों के बावजूद खासकर महानगर और उसके बाहरी इलाकों में संक्रमण के मामलों की संख्या 'तेजी से बढ़ रही हैं और हालात चिंताजनक हो गए हैं.'



15/06/2020

अलविदा सुशांत सिंह राजपूत:श्मशान घाट पहुंची श्रद्धा कपूर,कृति सेनन.
नम आँखो से सबने दी विदाई।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें पिता केके सिंह और बहनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस कृति सेनन, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, एक्टर सुनील शेट्‌टी, विवेक ओबेरॉय वरुण शर्मा,अर्जुन बिजलानी और कई टीवी कलाकार भी शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में कुल 25 लोग शामिल हुए। परिवार अस्थियां पटना ले जाया गया। वहां उन्हें गंगा में विसर्जित किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत की पार्थिव देह को कूपर हॉस्पिटल में रखा गया था। यहीं से अंतिम यात्रा निकाली गई। भाई नीरज ने कहा कि परिवार पटना में अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई

सुशांत की कोराना जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पोस्टमार्टम सामने आया है कि फंदे से लटकने के कारण मौत हुई। शरीर पर चोट या जोर-जबर्दस्ती के निशान नहीं।



सुशांत ने जब इंटरव्यू में बताया- क्यूं बने थे वह धोनी के फैननई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जब इंजीनियरिं...
14/06/2020

सुशांत ने जब इंटरव्यू में बताया- क्यूं बने थे वह धोनी के फैन

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते थे तब ही वह धोनी के फैन बन गए थे। 2004 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने 148 रनों की पारी खेली थी। सुशांत ने एक इंटरव्यू में धोनी से पहले बार कब मिले, सवाल का जवाब देते हुए कहा- पहली बार मैंने धोनी को 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में देखा था। वह लंबे बाल रखते थे और करियर के शुरुआती दौर में ही वह आत्मविश्वास से भरे हुए थे। एक मैच में उन्होंने 148 रन की पारी खेली थी।

सुशांत ने कहा कि धोनी ने जिस तरह खेला वह उनके फैन हो गए। इसके बाद प्रशंसक के तौर पर धोनी को फॉलो करने लगे। सुशांत ने बताया कि पहली बार वह धोनी से 2006-07 में मिले थे। तब पाकिस्तान के खिलाफ ही मैच चल रहा था। सुशांत ने कहा- उस दिन की याद उनके पास फोटो के रूप में पड़ी है।

सुशांत ने इस दौरान बताया था कि वह धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के भी प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा- मैं तेंदुलकर और सहवाग का प्रशंसक रहा हूं लेकिन धोनी मेरे चहेते है क्योंकि उन्होंने छोटे शहर के युवाओं को सपने को पूरा करने का हौसला दिया है।

सुशांत ने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में मुख्य किरदार निभाया था। सुशांत ने धोनी जैसा स्टाइल पाने के लिए भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे से प्रशिक्षण लिया था। वहीं, मोरे भी सुशांत के निधन पर स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से चौंकाने वाला क्षण है, मैंने धोनी की भूमिका के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया था। मुझे नहीं पता कि उनके जानने वाले इस सदमे से कैसे उबरेंगे। आप बहुत जल्दी चले गए मेरे दोस्त।




14/06/2020

चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का असामयिक निधन दुखद. वे बिहार के रहने वाले थे और अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी.
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें:



***de

14/06/2020

  🙏🙏   ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
14/06/2020

🙏🙏
ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी की वजह अभी साफ़ नहीं हो पाई है. ...
14/06/2020

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी की वजह अभी साफ़ नहीं हो पाई है.
Rest In Peace 😥😥🙏🙏

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbar Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share