SWA News

SWA News Subscribe Latest News in Politics Entertainment Bollywood Business And Sports
Language - Hindi

12/06/2026

मानखुर्द में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई!

14 एकड़ सरकारी ज़मीन से 220 अवैध गोदाम और गैरेज हटाए गए। 600 पुलिसकर्मियों और कई सरकारी विभागों की मौजूदगी में चला मेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

नमस्कार, आप देख रहे हैं SWA News।
मुंबई सबअर्बन जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी ज़मीन पर बने सैकड़ों अवैध निर्माणों को हटाया है। मानखुर्द इलाके में चलाए गए इस विशेष अभियान में करीब 14 एकड़ सरकारी ज़मीन को कब्ज़ामुक्त कराया गया है।

मुंबई सबअर्बन के जिला कलेक्टर सौरभ कटियार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत मानखुर्द, कुर्ला तालुका और मंडाला क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर बने 220 अवैध गोदाम, गैरेज और अन्य व्यावसायिक ढांचों को हटाया गया।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने और भविष्य की सरकारी परियोजनाओं के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इससे पहले भी मानखुर्द में 11 एकड़ सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर जेल प्रशासन को सौंपा गया था।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ज़ोन-6 के डीसीपी समीर शेख के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा बीएमसी, राजस्व विभाग और सिटी सर्वे विभाग के कुल 260 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में हिस्सा लिया।

अतिक्रमण हटाने के लिए 3 पोकलेन मशीनों और 4 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन ने कहा है कि मुंबई सबअर्बन जिले की अन्य सरकारी ज़मीनों पर भी इसी तरह की विशेष कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

फिलहाल प्रशासन इस कार्रवाई को सरकारी भूमि संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता मान रहा है। इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए SWA News के साथ।

11/06/2026

बांद्रा गरीब नगर का वीडियो वायरल, परची जुए के कथित कारोबार और रेलवे पुलिस पर आरोपों से मचा हड़कंप। आखिर क्या है सच्चाई?

10/06/2026
10/06/2026

मानखुर्द महाराष्ट्र नगर बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला। बीच सड़क पर सवारी उठाने के लिए रुकी ट्रैवल्स से एसटी बस टकराई। प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?

🔍 गुमशुदा की तलाश: 10 वर्षीय अनुराग कुमार 29 मई 2026 से लापता, परिवार ने की मदद की अपीलपटना के मंगल चौक, खेमनी चक क्षेत्...
09/06/2026

🔍 गुमशुदा की तलाश: 10 वर्षीय अनुराग कुमार 29 मई 2026 से लापता, परिवार ने की मदद की अपील

पटना के मंगल चौक, खेमनी चक क्षेत्र से 10 वर्षीय अनुराग कुमार 29 मई की सुबह से लापता है। परिवार और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। यदि किसी को बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

📞 संपर्क: 9229390355


#गुमशुदा

📢 ऐरोली के मोहम्मद अल्ताफ पिछले कई महीनों से लापता, सुरक्षित वापस लाने वाले को ₹1 लाख का इनाम
08/06/2026

📢 ऐरोली के मोहम्मद अल्ताफ पिछले कई महीनों से लापता, सुरक्षित वापस लाने वाले को ₹1 लाख का इनाम

07/06/2026

मानखुर्द में इंसानियत शर्मसार! 55 वर्षीय व्यक्ति पर 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज, जांच जारी

05/06/2026

रोशन सर की रिहाई के लिए पटना में छात्रों का प्रदर्शन, न्याय की मांग हुई तेज
स्टोरी:

पटना में छात्रों ने रोशन सर की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार किया जाए। मौके पर प्रशासन की निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

05/06/2026

मुंबई के मानखुर्द स्थित भारत नगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार। घटना के बाद इलाके में आक्रोश, लोगों ने कड़ी सजा की मांग की।

05/06/2026

मानखुर्द के भारत नगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में फांसी की मांग को लेकर आक्रोश

F
मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने कड़ी सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, जबकि कई नागरिकों ने कानून पर भरोसा बनाए रखने की अपील की।
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं।

Part 21

Address

Mumbai

Opening Hours

Monday 9am - 12pm
Tuesday 9am - 12pm
Wednesday 9am - 12pm
Thursday 9am - 12pm
Friday 9am - 12pm
Saturday 9am - 12pm
Sunday 9am - 12pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SWA News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share