Alert India News

Alert India News Alert India News . Har khabar par tez nazar. Breaking News | Politics | Viral Updates | India News

बड़ी खबर | भारत-चीन को अमेरिका की टैरिफ चेतावनी!डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने भारत और चीन को चेतावनी देते हुए क...
17/09/2026

बड़ी खबर | भारत-चीन को अमेरिका की टैरिफ चेतावनी!

डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने भारत और चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि दोनों देश अपना तेल और गैस कहीं और से खरीदें।

यह बयान ऐसे समय आया है जब US House of Representatives ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला एक बिल पास किया है। अब यह बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है।

अगर यह कानून बनता है, तो भारत और चीन पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान हो सकता है। इससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और ऊर्जा आयात पर असर पड़ने की संभावना है।
📌 आप इस पूरे मामले को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।

17/09/2026

विधायक की गाड़ी कीचड़ में फंसी! 😱

मिर्जापुर में जनसंपर्क के दौरान बीजेपी विधायक की गाड़ी रेलवे अंडरपास में कीचड़ में फंस गई। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी बाहर निकाली गई। क्या ऐसे रास्तों पर सवाल उठना जरूरी नहीं?

इंदौर में राहुल गांधी के टैटू का क्रेज!इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले कुछ छात्रों ...
17/09/2026

इंदौर में राहुल गांधी के टैटू का क्रेज!

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले कुछ छात्रों ने अपने हाथों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर का टैटू बनवाया।
ये तस्वीरें 16 सितंबर 2026 को इंदौर में सामने आईं।

17/09/2026

PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में खास आयोजन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में 1.25 लाख और उज्जैन में करीब 58 लाख दीपक जलाने की तैयारी है। वहीं 500 बाइक की यात्रा भी निकाली जा रही है।

16/09/2026

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान!

UCC को लेकर सियासी बहस के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने कहा कि शरीयत के खिलाफ कोई कानून स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके बयान के बाद विवाद और चर्चा तेज हो गई है।

16/09/2026

मक्का की तरफ ड्रोन! सऊदी का बड़ा दावा, हूती का इनकार

मक्का की हवाई सीमा की तरफ बढ़ रहे ड्रोन को लेकर सऊदी अरब ने बड़ा दावा किया है। वहीं हूती नेताओं ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया है। आखिर पूरा मामला क्या है? जानिए इस वीडियो में।

अंतरजातीय शादी से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का किया ‘अंतिम संस्कार’!पूर्णिया के केनगर प्रखंड के चपय गांव से एक चौंकाने वा...
16/09/2026

अंतरजातीय शादी से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का किया ‘अंतिम संस्कार’!

पूर्णिया के केनगर प्रखंड के चपय गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने अपनी जीवित बेटी का पुतला तैयार किया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता ने खुद पुतला बनाया, अर्थी सजाई, शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

क्या अंतरजातीय विवाह की सजा इतनी कठोर हो सकती है?

15/09/2026

Driving Licence वालों के लिए जरूरी खबर!

ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने को लेकर 25 सितंबर की डेडलाइन बताई जा रही है। ⚠️ समय रहते अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर लें, ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

15/09/2026

बिहार बाढ़ पर अमित शाह के पुराने वादे पर सवाल!

2025 में अमित शाह ने NDA की सरकार बनने पर बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने की बात कही थी। आज भी बाढ़ से लोग परेशान हैं। ❓ क्या अब बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है?

14/09/2026

BJP उम्मीदवार को सिर्फ 1 वोट!

राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर नगर पालिका वार्ड 13 में BJP उम्मीदवार कैलाश चंद्र को सिर्फ 1 वोट मिला। वहीं कांग्रेस की हिना खान को 376 वोट मिले। यह नतीजा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 😱

Address

Mumbai
400104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alert India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share