Hindusthan Post

Hindusthan Post Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hindusthan Post, News & Media Website, Mumbai.
(5)

हिंदुस्थान पोस्ट निष्पक्ष, न्यायसंगत और विश्वसनीय समाचारों का पटल है। हम विभिन्न मु्द्दों पर सटीक विश्लेषण और देश की सुरक्षा व जनसामान्य के समाचारों को रखने का माध्यम हैं। हिंदुस्थान पोस्ट निष्पक्ष, न्यायसंगत और विश्वसनीय समाचारों का पटल है। हम विभिन्न मु्द्दों पर सटीक विश्लेषण और देश की सुरक्षा व जनसामान्य के समाचारों को रखने का माध्यम हैं। हम एक ऐसे वैभवशाली हिंदुस्थान में विश्वास रखते हैं जो अपने गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व में समृद्धशाली हो और नेतृत्व की क्षमता रखता हो।

सुरक्षा देश की रीढ़ है, राजनीति विचारों और नीतिगत निर्णयों का माध्यम है, समाज धरा का उत्कर्ष है और अर्थव्यवस्था देश के विकास का मानक व संसाधन विकास संपन्न हिंदुस्थान की परिकल्पना का साकार रूप है। हम इन्हीं सभी स्तंभों की सम्यक जानकारी, विश्लेषण उनसे उठनेवाली बहस के साथ-साथ आम जनमानस की वाणी के संवाहक हैं। हमारा प्रयत्न है कि हम निर्बल की वाणी बनें, विभिन्न विचारों और बहस के लिए मंच दें और प्रबुद्ध समाज की वैचारिक क्षमताओं को वैश्विक पटल तक ले जाएं।

हम लीक से हटकर समाज की नसों को पकड़ने, सत्य के तथ्यों को जानने, गंभीर मुद्दों पर शोध करने, जनादेश के संदेश और वैचारिक क्रांति के प्रस्तुतिकरण के लिए अपने आपको निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि जो तथ्यहीन है वो सच नहीं है और जो सच है उसे हम दबने नहीं देंगे।

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नौकरी जाने थीं परेशान... पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी...
01/09/2026

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नौकरी जाने थीं परेशान...
पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी का मंगलवार को शव बरामद किया गया। बोलपुर के अपर प्राइमरी स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ़ के तौर पर काम करने वाली बृष्टि मुखर्जी (28) का मंगलवार दोपहर रामपुरहाट गांव के कुसुम्बा में महिला के घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में उसका शव मिला। बृष्टि की नौकरी मार्च 2023 में चली गई थी। इस घटन के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

बिहारः30 दिन में काम नहीं तो अधिकारी खुद होगा सस्पेंड; AI से होगी मॉनिटरिंग..सरकारी दफ्तरों में आवेदन लेकर भटकने और महीन...
01/09/2026

बिहारः30 दिन में काम नहीं तो अधिकारी खुद होगा सस्पेंड; AI से होगी मॉनिटरिंग..
सरकारी दफ्तरों में आवेदन लेकर भटकने और महीनों तक काम के इंतजार का दौर खत्म करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहयोग पोर्टल या सहयोग शिविर में आवेदन करने के बाद 10 दिन में काम नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री कार्यालय से पहला नोटिस, 20वें दिन दूसरा और 25वें दिन फिर नोटिस जाएगा। 30 दिन पूरे होते ही संबंधित पदाधिकारी खुद सस्पेंड हो जाएगा।

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा, दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं: मोदी.........प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
01/09/2026

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा, दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं: मोदी.........

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और एकजुट कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित पनाह देने वाले पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं हो सकती और जो देश आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।

SCO समिट में पीएम मोदी की CPEC पर दो टूक,शी जिनपिंग के सामने ही चीन को याद दिलाई संप्रभुता.......प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
01/09/2026

SCO समिट में पीएम मोदी की CPEC पर दो टूक,शी जिनपिंग के सामने ही चीन को याद दिलाई संप्रभुता.......
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना सीपीईसी को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। जब मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी वहां मौजूद थे।

दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांटदिल्ली सरकार 400 यूनिट तक बिजली खर्च कर...
01/09/2026

दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांट

दिल्ली सरकार 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों के लिए मुफ्त सोलर प्लांट लगवाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में दिल्ली सौर ऊर्जा नीति 2023 में दूसरे संशोधन को मंजूरी दी है।सरकार ने 2.30 लाख घरों में मुफ्त में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिजली मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के ऊर्जा सेक्टर के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक दिन है।

01/09/2026

NEET Protest: SC ने छात्रों के खिलाफ देशभर की सभी FIR रद्द कीं, Article 142 का इस्तेमाल

NEET Protest मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों को बड़ी राहत दी है। Advocate Shailendra Mani Tripathi के मुताबिक, SC ने Article 142 के तहत देशभर में छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द कर दी हैं। इस फैसले से NEET प्रदर्शन में शामिल छात्रों को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

#हिंदुस्तानपोस्ट

courtesy-

01/09/2026

SC का बड़ा फैसला, NEET Protest में गंभीर आपराधिक मामलों वाले लोगों पर दर्ज हो सकेगी नई FIR

NEET Protest मामले में सुप्रीम कोर्ट ने Centre और Delhi Police को गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों के खिलाफ नई FIR दर्ज करने की अनुमति दी है। यह जानकारी Advocate Shailendra Mani Tripathi ने दी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

#हिंदुस्तानपोस्ट

courtesy-

01/09/2026

मंदाकिनी नदी फिर उफान पर, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

Madhya Pradesh में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है।

#हिंदुस्तानपोस्ट

01/09/2026

Ghaghra River Flood Alert: तरबगंज में खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के उफान को देखते हुए आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

#हिंदुस्तानपोस्ट

courtesy-

01/09/2026

Ghaziabad में Scrap Warehouse में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

Ghaziabad के Hindon Vihar में एक Scrap Warehouse में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।

#हिंदुस्तानपोस्ट

courtesy-

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindusthan Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hindusthan Post:

Shortcuts

Share