28/08/2026
मुंबई: दक्षिण मुंबई के वी.पी. रोड इलाके में एक समुदाय के धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।