Nationalism News

Call Website Contact the business

Nationalism News Nationalism News is a registered newspaper and news channel.

बिहार : पटना से फरार हुए खान सर, आसपास के ज़िलों में SIT की छापेमारी ◆ छात्रों के बीच लोकप्रियता को लेकर चर्चा में रहने ...
08/06/2026

बिहार : पटना से फरार हुए खान सर, आसपास के ज़िलों में SIT की छापेमारी

◆ छात्रों के बीच लोकप्रियता को लेकर चर्चा में रहने वाले खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर पटना से फरार बताए जा रहे हैं।

◆ पुलिस के मुताबिक SIT लगातार छापेमारी कर रहा है, अधिकारियों का कहना है कि फैजल खान की तलाश में पटना और आसपास के जिलों में दबिश दी जा रही है।

◆ शुरुआत में यह मामला खान ग्लोबल स्टडीज पर कथित हमले और फायरिंग से जुड़ा बताया जा रहा था, इसी आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार भी किया गया।

◆ लेकिन फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ और पूरा घटनाक्रम नई दिशा में मुड़ गया, वायरल वीडियो में कथित तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े सुरक्षा कर्मी हथियार चलाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने मामले को नए सिरे से खंगालना शुरू किया।

◆ जांच टीम सीधे कोचिंग संस्थान पहुंची और वहां से दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया गया, पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिया, तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ भी कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया।

सत्ता ने यह साबित कर दिया कि वह जिसे चाहे रातो - रात बर्बाद कर सकती है, लेकिन बारी सबकी आएगी, आज खान सर को फसाया जा रहा है कल हमें और आप सब को फसाया जायेगा! बारी तो सबकी आएगी, फसेंगे तो सब?

| | Bihar | Khan Sir

अंधभक्तों का दर्द सहा नहीं जाता! अंधभक्तों की संख्या दीमक की तरह बढ़ती जा रही है!अंधभक्त इस पोस्ट को देखते ही अपने जीजा क...
31/05/2026

अंधभक्तों का दर्द सहा नहीं जाता!

अंधभक्तों की संख्या दीमक की तरह बढ़ती जा रही है!

अंधभक्त इस पोस्ट को देखते ही अपने जीजा को याद करने लगेंगे और अपने संस्कारों का परिचय भी देने लगेंगे 😄 !

🙏
21/05/2026

🙏

14/05/2026

यह महिला क्या बोल गयी 😳

पब्लिक कुछ भी बोलती है?
14/05/2026

पब्लिक कुछ भी बोलती है?

भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार!
11/05/2026

भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार!

पेट्रोल डीजल और सोना कम खरीदने की अपील से पहले आपको ये सब करना था -1- आप कोई भी रैली नहीं करते2- सभी राज्यों के मुख्यमंत...
11/05/2026

पेट्रोल डीजल और सोना कम खरीदने की अपील से पहले आपको ये सब करना था -

1- आप कोई भी रैली नहीं करते
2- सभी राज्यों के मुख्यमंत्री विधायक को रैली के लिए नहीं बुलाते
3- सांसदों के फ्री विदेश यात्रा में रोक लगा देते
4- गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वर्चुअल करते, 3000 बसे नहीं बुलवाते
5- जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्चुअल करते
6- विधायकों सांसदों को फ्री पानी बिजली सब बंद करते
7- सुधीर चौधरी का 14 करोड़ वाला पैकेज बंद करते
8- चुनाव में फ्रीबीज का वादा न करते
9-मुख्यमंत्रियों को हेलिकॉप्टर में उड़ने पर प्रतिबंध लगाते।

लेकिन नहीं, आप सोचते हैं कि बस जनता ही सारी कुर्बानी दे, नेता मौज काटें।

तेलंगाना हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला।
11/05/2026

तेलंगाना हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला।

आपका नाम तुकाराम मुंढे है।आप महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं। आपकी जन्मतिथि 03 जून 1975 बताई जाती है। आपन...
08/05/2026

आपका नाम तुकाराम मुंढे है।

आप महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं। आपकी जन्मतिथि 03 जून 1975 बताई जाती है। आपने B.A. और M.A. की पढ़ाई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी , औरंगाबाद से की।

आपकी पहचान एक ऐसे अफसर के रूप में बनी, जो कुर्सी बचाने से ज्यादा सिस्टम सुधारने में विश्वास रखता है।

जहां भी आपकी पोस्टिंग हुई , वहां अवैध निर्माण , भ्रष्टाचार , लापरवाही और राजनीतिक दबाव से आपका टकराव हुआ।

नवी मुंबई हो, नासिक हो या नागपुर .. आपने काम करने का तरीका वही रखा नियम से समझौता नहीं।

नागपुर में जब आप Municipal Commissioner थे , तब नेताओं और corporators से आपका टकराव खुलकर सामने आया। लेकिन जनता का एक बड़ा हिस्सा आपके समर्थन में खड़ा हुआ।

कई जगह लोग आपको ईमानदार और सख्त अफसर कहते रहे, लेकिन सिस्टम ने आपको बार-बार ट्रांसफर ऑर्डर थमा दिया।

21 साल की सर्विस में 24 postings ये सिर्फ एक IAS अधिकारी की transfer history नहीं , बल्कि इस सिस्टम की असली हालत है।

तुकाराम मुंढे की कहानी बताती है कि इस देश में ईमानदार अफसर को मेडल से पहले ट्रांसफर मिलता है।

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें दिख रहा था कि कैसे खीरा को हरा और ताजा द...
08/05/2026

बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें दिख रहा था कि कैसे खीरा को हरा और ताजा दिखाने के लिए उसे किसी केमिकल या रंग में डुबाया जा रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में आरपीएफ ने एक्शन लिया और शिकायत दर्ज की गई।

वीडियो की जांच की गई और उसमें दिखने वाली दोनों महिलाओं की पहचान की गई। पता चला कि इनमें से एक महिला का नाम फूलबती देवी और दूसरी का पार्वती देवी है।

फूलबती देवी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य 8 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nationalism News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nationalism News:

Shortcuts

Share

Category