Paigham MEDIA

Paigham MEDIA किसी राजनीतिक पार्टी या किसी धार्मिक संस्था से पैग़ाम मीडिया का कोई संबंध नहीं है

मौलाना अबुल हन्नान सिद्दीकी साहब इंतिका़ल कर गएअल्लाह तआला मौलाना की तमाम दीनी، इल्मी और इस्लाही खिदमात को कुबूल फरमाए، ...
04/09/2026

मौलाना अबुल हन्नान सिद्दीकी साहब इंतिका़ल कर गए
अल्लाह तआला मौलाना की तमाम दीनी، इल्मी और इस्लाही खिदमात को कुबूल फरमाए، उनकी तमाम बशरी लग़ज़िशें दरगुज़र फरमा कर कामिल मगफिरत फरमाए। लवाहिकीन, मुतअल्लिकीन और तमाम मुहिब्बीन को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन।

04/09/2026

स्वतंत्र भारद्वाज पकड़ा गया बाईक से भाग रहाथा दोस्त के साथ भाग रहा था दोनो को पुलिस ने दबोचा बुलंदशहर में पुलिस ने हिरासत में लिया है

04/09/2026

मुस्लिम महिला पत्रकारों के समर्थ में रात में भी थाने का घेराव जारी था दिल्ली पुलिस के अधिकारी और SHO थाने में मौजूद नहीं थे

03/09/2026

दिल्ली पुलिस द्वारा मार पीट के बाद मुस्लिम महिला पत्रकारों समर्थ आए लोग, दिल्ली पुलिस हाय हाय के नारों से गूंज उठा थाना

03/09/2026

दिल्ली पुलिस द्वारा मार पीट के बाद पत्रकार शाहीन

03/09/2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पर एक और मुस्लिम महिला पत्रकार नफीसा दिल्ली पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई है

03/09/2026

दिल्ली में पत्रकार शाहीन से कथित बदसलूकी, पुलिस पर मारपीट कर थाने ले जाने का आरोप

दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाहीन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें पकड़कर थाने ले जाने का आरोप है।

शाहीन के मुताबिक, पुलिस ने पहले उनका नाम पूछा। आरोप है कि ‘खान’ उपनाम सुनने के बाद उनके साथ कथित बदसलूकी और बढ़ गई।

मामले को लेकर 4PM ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संस्थान ने घटनास्थल और थाने के CCTV सहित उपलब्ध वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने तथा आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

02/09/2026

भागलपुर का प्रसिद्ध चौथी दुर्गा का मंदिर गंगा में बह गया

बिहार के भागलपुर के राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप तबाही मचा रहा है। तेज कटाव में देखते ही देखते जमीन का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया और इसी के साथ करीब 100 साल पुराना प्रसिद्ध चैती दुर्गा मंदिर भी गंगा की धार में बह गया।

मंदिर के गंगा में समाने से इलाके में गहरी मायूसी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी दिल्ली की बैठक बीच में छोड़कर पटना लौट आए। उन्होंने गंगा के बहाव में अप्रत्याशित बदलाव को गंभीर स्थिति की वजह बताया।

,

02/09/2026

हिन्दू रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा कि गिरफ़्तारी की मांग लेकर CM आवास पहुंचीं महिलाएं, अभद्र टिप्पणियों से भड़का आक्रोश

देहरादून में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के खिलाफ मुस्लिम सेवा संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणियां करने के आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं SSP कार्यालय पहुंचीं।
इसके बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी हरीश कोठारी से मुलाकात कर ललित शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। संगठन ने पुलिस से मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

02/09/2026

उधम सिंह नगर में मदरसा सील, संचालक बोले—रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी फिर भी हुई कार्रवाई

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। लेकिन इस कार्रवाई पर मदरसा संचालक इरशाद अली ने सवाल खड़े किए हैं।

इरशाद अली का कहना है कि मदरसे के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी और इसके लिए तय शुल्क भी जमा किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास शुल्क जमा करने की रसीद और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।

संचालक के मुताबिक, रुद्रपुर में हुई एक बैठक के दौरान मदरसों को रजिस्ट्रेशन पूरा कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद संयुक्त टीम ने दस्तावेज देखने के बाद भी मदरसे को सील कर दिया।

उधर, कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौजूद रही। प्रशासन की ओर से मदरसे को अमान्य या मान्यता-रहित बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इस पूरे मामले पर प्रशासन का विस्तृत आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Paigham MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Paigham MEDIA:

Shortcuts

Share