17/09/2026
महाराष्ट्र के नाशिक जिले के निफाड शहर में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं से नागरिक परेशान हैं और प्रशासन की ओर से पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही।