Gorakhpuriya

Gorakhpuriya “Real Talk on Global Affairs & Defence | Explained Simply”

Dreamer - Achiever - Writer - Wild Traveller - Foodie.


कभी उम्मीदें उधड़ जाएं तो मेरे पास चले आना,
हौसलों का दर्जी हूँ, मुफ्त में रफू कर दूंगा।


Facebook Group : https://m.facebook.com/groups/IHATECONGRESSS/permalink/3570342449736815/

page : www.facebook.com/igorakhpuriya

Instagram : www.instagram.com/igorakhpuriya

Twitter : www.twitter.com/igorakhpuriya

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी, 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद उनकी मदद क...
28/05/2026

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी, 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आए !!

लोगों को हैरानी तब हुई जब छोटे-छोटे बच्चों ने अपने गुल्लक से पैसे निकाल कर एक्टर की मदद करनी चाही !!

अब राजपाल यादव उन्हीं बच्चों से मिलने पहुंचे और उनपर बेशुमार प्यार लुटाया !!

अपने पिग्गी बैंक में जमा पैसे राजपाल की मदद के लिए भेजने वाले शाहजहांपुर के बच्चों से एक्टर ने मुलाकात की और इस दौरान काफी भावुक भी दिखे !!

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल ने अपने उस बुरे दौर और बच्चों की मदद को याद करते हुए इमोशनल होकर कहा, 'वह ऐसा समय था !!

जब इन बच्चों का भाव देखने को मिला था। इस स्नेह की कीमत अमूल्य है। जल्द ही बच्चों के इस भाव को लौटाएंगे !!

゚viralシ

नशे की लत ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशा करने से रोकने पर आरो...
28/05/2026

नशे की लत ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशा करने से रोकने पर आरोपियों ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दादी ने पोते को नशे से दूर रहने की सलाह दी थी, जिसके बाद गुस्से में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल भी हुए। राजपूताना चौपाल पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई, जहां कथित रूप से युवाओं को नशा कराया जाता था।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते नशे के खतरे को उजागर कर दिया है। नशा सिर्फ व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को तबाह कर देता है।

⚠️ “नशे से दूर रहें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”

゚viralシ

🚨 पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर चर्चा में आए इंस्पेक्टर गौतम दास!विधानसभा चुनाव के दौरान हाथ में बंदूक लेकर सोशल मीडिय...
28/05/2026

🚨 पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर चर्चा में आए इंस्पेक्टर गौतम दास!

विधानसभा चुनाव के दौरान हाथ में बंदूक लेकर सोशल मीडिया पर “New Assignment Ready” वाली तस्वीर पोस्ट करने के बाद विवादों में आए पुलिस इंस्पेक्टर गौतम दास को अब बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उस समय चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाकर सस्पेंड कर दिया था।

अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद गौतम दास का तबादला नबन्ना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) में डेपुटेशन पर कर दिया गया है। अगले आदेश तक वे वहीं अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले वे कोलकाता पुलिस के साउथ डिवीजन में तैनात थे।

सबसे खास बात ये है कि नई पोस्टिंग के बावजूद उनकी पुलिस विभाग में सीनियरिटी बरकरार रहेगी, यानी भविष्य में प्रमोशन और करियर ग्रोथ का फायदा भी मिलता रहेगा।

जिस अधिकारी पर कभी चुनावी विवाद को लेकर कार्रवाई हुई थी, वही अब सत्ता के सबसे अहम दफ्तर में तैनात किए गए हैं। बंगाल की राजनीति में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 👀🔥
゚viralシ

हैदराबाद के 53 वर्षीय पर्वतारोही और टेक प्रोफेशनल अरुण कुमार तिवारी के परिवार ने फैसला किया है कि उनका शव माउंट एवरेस्ट ...
28/05/2026

हैदराबाद के 53 वर्षीय पर्वतारोही और टेक प्रोफेशनल अरुण कुमार तिवारी के परिवार ने फैसला किया है कि उनका शव माउंट एवरेस्ट पर ही रहने दिया जाएगा। अरुण तिवारी की पिछले हफ्ते एवरेस्ट से उतरते समय हिलेरी स्टेप के पास मौत हो गई थी।

परिवार ने कहा कि यह फैसला सिर्फ पैसों की वजह से नहीं लिया गया, बल्कि उनकी धार्मिक आस्था, हिमालय के प्रति अरुण तिवारी के प्रेम और शव को वापस लाने की बेहद कठिन प्रक्रिया को देखते हुए लिया गया है। जिस जगह उनकी मौत हुई, उसे “डेथ जोन” कहा जाता है, जहां से शव लाना बेहद जोखिम भरा माना जाता है।

भारतीय टीम का संचालन करने वाली पायनियर एडवेंचर ने पहले शव को 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई से नीचे लाने के लिए 1.14 लाख डॉलर यानी करीब 1.1 करोड़ रुपये का खर्च बताया था। बाद में इसे घटाकर 94 हजार डॉलर यानी करीब 89.7 लाख रुपये किया गया। कंपनी के मालिक निवेश कार्की ने कहा कि शव लाना एवरेस्ट फतह करने से भी ज्यादा खतरनाक काम होता है।

निवेश कार्की के अनुसार, कैंप-4 से अंतिम चढ़ाई शुरू करने के बाद अरुण तिवारी बेहद थक गए थे। उनके निजी शेरपा गाइड ने उन्हें वापस लौटने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

कार्की ने बताया कि अरुण तिवारी ने कहा था कि जब शिखर इतना करीब और साफ दिखाई दे रहा है, तब वह अपना सपना अधूरा नहीं छोड़ सकते। उन्होंने आखिरकार एवरेस्ट फतह कर लिया, लेकिन नीचे उतरते समय हिलेरी स्टेप के पास उन्हें खून की उल्टी होने लगी।

अरुण तिवारी अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उन्होंने 2025 में भी एवरेस्ट चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से 7200 मीटर की ऊंचाई से वापस लौटना पड़ा था। इस सीजन में उन्होंने दोबारा प्रयास किया।

अरुण तिवारी के साले सुधीर उपाध्याय ने कहा कि परिवार ने धार्मिक मान्यताओं और हिमालय के आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए शव को वापस न लाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "हमारे धार्मिक ग्रंथों में हिमालय को माता पार्वती का पिता माना गया है। वहां मृत्यु होने पर व्यक्ति वैकुंठधाम जाता है। उन्हें वापस धरती पर लाना पाप माना जाता है।"

शेरपाओं ने अतिरिक्त ऑक्सीजन देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अरुण तिवारी भारतीय अभियान दल का हिस्सा थे, जिसमें 46 वर्षीय संदीप अरे भी शामिल थे। संदीप अरे की भी एवरेस्ट से उतरते समय मौत हुई थी, लेकिन उनका शव नीचे लाया जा सका क्योंकि उनकी मौत कम ऊंचाई पर हुई थी।

゚viralシ

Larry Fink : लैरी फिंक दुनिया की सबसे पावरफुल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक के सीईओ हैं. दुनियाभर के कुल शेयरों और ब...
28/05/2026

Larry Fink : लैरी फिंक दुनिया की सबसे पावरफुल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक के सीईओ हैं. दुनियाभर के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी एसेट लैरी फिंक की ही कंपनी संभालती है. कंपनी इनता अधिक पैसा संभालती है कि उसके सामने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ऐपल (Apple) का पूरा मार्केट कैप भी बौना लगता है.

एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग समेत आपने दुनिया की कई दौलतमंद शख्सियतों का नाम सुना ही होगा. लेकिन, इनसे भी बड़ा एक और नाम है, जिसके बारे में लोग अभी तक ज्यादा नहीं जानते हैं. यह शख्स दुनिया के करोड़ों लोगों का पैसा मैनेज करता है. दुनिया की लगभग हर बड़ी कंपनी में इनकी हिस्सेदारी है. यह भी कहा जा सकता है कि पूरी दुनिया की दौलत के कुछ हिस्से पर इस आदमी का जोर चलता है. वह जहां चाहे, जैसे चाहे पैसे और दुनिया के शेयर बाजार को घुमा सकता है. हालांकि, पर्सनल नेटवर्थ के मामले में यह अरबपति कारोबारियों से पीछे है.

हम बात कर रहे हैं अमेरिका स्थित मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc.) के फाउंडर की. यह दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 9.43 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. भारतीय रुपयों में यह रकम लिखना भी आसान नहीं है. उच्चारण करना तो और भी मुश्किल है. कुल रकम 78,54,75,62,20,00,000 (78 लाख करोड़ से अधिक) रुपये होगी. हैरानी की बात है कि यह आंकड़ा अमेरिका की जीडीपी का लगभग आधा है, और अन्य कई देशों की जीडीपी का कई गुना है. इतना ज्यादा कि पाकिस्तान जैसे 50 देशों की जीडीपी भी कम पड़ जाए.

कौन हैं लैरी फिंक?
ब्लैकरॉक इंक दुनिया की सबसे पावरफुल एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 1988 में लैरी फिंक ने इसकी नींव रखी. शेयर मार्केट में गहरी रुचि के चलते वे इस सेक्टर में आ गए और उन्होंने ऐसा मकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना उन्होंने कभी सपने में भी नहीं की होगी.

ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यह कंपनी संभालती है. दुनिया की हर बड़ी कंपनी में इसका हिस्सा है. इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक (Biggest Shadow Bank) भी कहा जाता है.

क्या है एसेट मैनेजमेंट कारोबार?
दरअसल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ऐसी फर्म होती हैं जो क्लाइंट्स से मिले सामूहिक फंड्स को शेयर बाजार या अन्य सेक्टर में निवेश करती है. अचल संपत्ति, बॉन्ड और स्टॉक आदि शामिल हैं. हालांकि, एसेट मैनेजमेंट कंपनी को मिलने वाला पैसा क्लाइंट्स का होता है. म्यूचुअल फंड कारोबार एसेट मैनेजमेंट के अंदर ही आता है.

मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple में ब्लैकरॉक की 6.5% हिस्सेदारी है. फेसबुक में 6.5%, जेपी मोर्गन चेज में 6.5% और डॉयचे बैंक में 4.8% हिस्सेदारी है. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक में भी ब्लैकरॉक का 4.48% स्टैक है. फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार अप्रैल 2022 में लैरी फिंक की कुल संपत्ति 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी. ❤️‍🩹🫶

゚viralシ

🚨 संभल से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना!स्विमिंग पूल में एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैल...
28/05/2026

🚨 संभल से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना!

स्विमिंग पूल में एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वायरल CCTV वीडियो में आरोप है कि युवक को उसके ही दोस्त ने करीब 2 मिनट तक पानी के अंदर दबाए रखा, जिससे उसकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय पूल में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को समय रहते उसकी तड़प दिखाई नहीं दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

⚠️ सवाल सिर्फ एक मौत का नहीं…
सवाल है लापरवाही, इंसानियत और सुरक्षा व्यवस्था का।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कथित अवैध स्विमिंग पूल के संचालन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

🕯️ एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया…
क्या अब दोषियों को सजा मिलेगी?

゚viralシ

₹4500 लेकर गांव से निकले बिपिन हडवानी ने अपने पिता की साइकिल पर नमकीन बेचने वाली मेहनत को प्रेरणा बनाया। साल 1990 में वे...
28/05/2026

₹4500 लेकर गांव से निकले बिपिन हडवानी ने अपने पिता की साइकिल पर नमकीन बेचने वाली मेहनत को प्रेरणा बनाया। साल 1990 में वे राजकोट पहुंचे और छोटे स्तर पर नमकीन का काम शुरू किया। कई मुश्किलों और पार्टनरशिप टूटने के बाद उन्होंने 1994 में अपनी पत्नी दक्षा हडवानी के साथ Gopal Snacks की शुरुआत की।

उन्होंने हमेशा स्वाद, क्वालिटी और कम कीमत पर फोकस किया। धीरे-धीरे उनका ब्रांड गुजरात से निकलकर पूरे भारत और 70+ देशों तक पहुंच गया। आज Gopal Snacks का रेवेन्यू 1400+ करोड़ रुपये से ज्यादा है और यह भारत के बड़े स्नैक्स ब्रांड्स में गिना जाता है।

इस कहानी की सबसे बड़ी सीख:
“दाम बढ़ाने से नहीं, बिजनेस बढ़ाने से बड़ा पैसा बनता है।”

゚viralシ

भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्टफोन और रडारों के लिए महत्वपूर्ण क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए अब रूस से...
28/05/2026

भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्टफोन और रडारों के लिए महत्वपूर्ण क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए अब रूस से भी हाथ मिलाया है। इससे पहले भारत ने अमेरिका से क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर समझौता किया है। भारत यह बड़ा कदम तब उठा रहा है, जब चीन ने रेयर अर्थ मिनरल्स और क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई में अपना दबदबा बढ़ा दिया है। भारत और रूस ने रेयर अर्थ मिनरल्स को निकालने और प्रॉसेसिंग में सहयोग करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब नई दिल्ली अपने क्वॉड साझेदारों के साथ महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को भी मजबूत कर रही है।

द इकनॉमिक टाइम्स की एक स्टोरी के मुताबिक, रोसाटॉम के एक बयान में कहा गया है कि बीते हफ्ते रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के वैज्ञानिक प्रभाग का हिस्सा जेएससी गिरेडमेट और भारत की नेक्सॉन जियोकेम प्राइवेट लिमिटेड के बीच दुर्लभ और रेयर अर्थ मिनरल्स वाले कच्चे माल के गहन प्रसंस्करण के लिए प्रौद्योगिकियों के संयुक्त अनुसंधान और विकास हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
रोसाटॉम ने कहा कि दोनों पक्ष बेहद शुद्ध धातुओं और यौगिकों के उत्पादन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन और परमाणु उद्योगों के लिए सामग्री निर्माण तक रिसाइक्लिंग परियोजनाओं को लागू करने की योजना बना रहे हैं।
अलग से जेएससी गिरेडमेट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के हिस्से टेक्समिन (टेक्नोलॉजी इनोवेशन इन एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग फाउंडेशन) के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।

゚viralシ

उत्तराखंड के जंगलों में दावानल यानी जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान, सूखे जंगल और ला...
28/05/2026

उत्तराखंड के जंगलों में दावानल यानी जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान, सूखे जंगल और लापरवाही के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आग तेजी से फैल रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब तक 331 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है, जबकि आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला चमोली बताया जा रहा है।

उत्तराखंड के जंगल सिर्फ पहाड़ों की हरियाली का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उत्तर भारत की नदियों, स्वच्छ हवा और करोड़ों वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा माने जाते हैं। ऐसे में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग पर्यावरण और जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।

゚viralシ

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिस गेल से लेकर सुरेश रैना और शुभम...
28/05/2026

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिस गेल से लेकर सुरेश रैना और शुभमन गिल तक के रिकॉर्ड धराशायी हो गए।

16 गेंदों में प्लेऑफ की सबसे तेज फिफ्टी, एक सीजन में 65 छक्के और अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा 680 रन...

क्रिकेट जगत के इस नए सुपरस्टार के 8 बड़े रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर।
゚viralシ

रात 1 बजे के बाद आया कोर्ट का फैसला : पूर्व जज गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त, गिरफ्तारी की तलवार लटकीहाई कोर्ट के...
28/05/2026

रात 1 बजे के बाद आया कोर्ट का फैसला : पूर्व जज गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्र की एकलपीठ ने पूर्व जज गिरिवाला सिंह को भोपाल को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत निरस्त कर दी।



पूर्व जज गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त

• बुधवार को पौने तीन घंटे चली बहस के बाद गुरुवार को रात एक बजे के बाद बाहर आया आदेश
• तिवषा की शादी नौ दिसंबर, 2025 को गिरिवाला सिंह के बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी



हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्र की एकलपीठ ने पूर्व जज गिरिवाला सिंह को भोपाल को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। बुधवार को पौने तीन घंटे की बहस के बाद रिजर्व किया गया ऑर्डर गुरुवार को रात्रि एक बजे के बाद बाहर आया। दरअसल, कोर्ट ने बुधवार को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर ही साफ कर दिया था कि आदेश पारित करेंगे।

बुधवार की सुनवाई में सीबीआई ने दोनों मामलों में पक्षकार बनाए जाने और संशोधन के लिए आवेदन दायर किए, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार किया था। मामला तिवषा शर्मा की संदिग्ध मौत और दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है। तिवषा की शादी नौ दिसंबर, 2025 को गिरिवाला सिंह के बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी।

12 मई, 2026 को तिवषा की मौत फांसी पर लटकी अवस्था में हुई। बाद में कटारा हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज हुई। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भोपाल ने गिरिवाला सिंह को अग्रिम जमानत दी थी, जिसे चुनौती दी गई।

मृतका के पिता की ओर से कहा गया कि व्हाट्सएप चैट्स में पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना, गर्भ पर संदेह और गर्भपात के लिए दबाव की बातें सामने आईं।

आरोप लगाया गया कि ससुराल पक्ष मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसके चरित्र पर संदेह करता था। यह भी कहा गया कि गिरिवाला सिंह ने जमानत मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मृतका की छवि खराब करने की कोशिश की।

अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि पोस्टमार्टम में फांसी के अलावा शरीर पर छह अन्य चोटें भी मिलीं। एम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि ये चोटें शव को नीचे उतारने या अस्पताल ले जाने से नहीं हुईं।

सीबीआई और राज्य सरकार ने तर्क दिया कि जांच शुरुआती चरण में है और आरोपी का कस्टोडियल इंटरोगेशन जरूरी है। हाई कोर्ट ने माना कि ट्रायल कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर पर्याप्त विचार नहीं किया।

हाई कोर्ट ने कहा कि व्हाट्सएप चैट्स और गवाहों के बयानों में सास गिरिवाला सिंह के विरुद्ध भी स्पष्ट आरोप हैं। हाई कोर्ट ने यह भी माना कि जमानत मिलने के बाद आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं। हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि यदि जमानत आदेश तथ्यों की अनदेखी पर आधारित हो तो उसे निरस्त किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्र ने 15 मई, 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त करते हुए आदेश पारित कर दिया। दोनों याचिकाएं स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी।

゚viralシ

Address

Andheri
Mumbai
400047

Telephone

+919005111026

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gorakhpuriya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gorakhpuriya:

Share