02/02/2026
राजस्थान के टोंक जिले के टोंडारायसिंह तहसील के श्रीनगर गाँव के सार्वजनिक श्मशान भूमि में दलित समाज के व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। बैरवा समाज दाह संस्कार करने ही वाला था तभी नागर-धाकड़ समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद श्मशान में ही खूब हंगामा हुआ।