The News Scope

The News Scope ना पक्ष ना विपक्ष सिर्फ निष्पक्ष 🙏

24/07/2026

नीट पेपर लीक को लेकर पटना मे प्रदर्शन किया गया और उस भीड़ मे कुछ उपद्रवी लोग भी आय थे जिन्होंने पुलिस के साथ मार पिट और उनकी गाडीओ को तोड़ फोर किया जिसके बाद 22/07/26 को पटना पुलिस ने प्रेश विगप्ति जारी किया देखिये पूरा रिपोर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया है.सीजेपी...
21/07/2026

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया है.

सीजेपी ने लिखा, ''हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रही थी, उस वक़्त उन्होंने वीडियो जारी किया."

BREAKING NEWSसंसद मार्च पर रोक के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयाननई दिल्ली: संसद मार्च के बाद हुई पुलिस कार्र...
21/07/2026

BREAKING NEWS

संसद मार्च पर रोक के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

नई दिल्ली: संसद मार्च के बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर CJP (सिटिज़न्स फ़ॉर जस्टिस एंड पीस) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अब दोबारा संसद मार्च आयोजित नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर चिंताएँ सामने आई हैं।

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने युवाओं और बच्चों के साथ अत्यधिक बल प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ नाबालिग लड़कियों को भी चोटें आईं और इस घटना ने लोगों के बीच आक्रोश पैदा किया है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का अधिकार है और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कानून के दायरे में तथा मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए होनी चाहिए।

20/07/2026

CJP के प्रोटेस्ट मे दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो, भीड़ ने पुलिस की गाडी तोड़ी

🪳🪳


18/07/2026

क्या फैजल खान ने काफी लड़कियों का शोषण किया है-रौशन आनंद सर ने पूरा पोल खोल दिया

18/07/2026

सोनम वांचूक की बिगड़ी हालात,हॉस्पिटल ले जाया गया

दिनांक:- 08-07-2026 दिन की शुरुआत कीजिये खाटू के नरेश श्री श्याम प्रभु के अति मनमोहक दर्शन करके🌸✨ *जय श्री श्याम* ✨🌸
08/07/2026

दिनांक:- 08-07-2026
दिन की शुरुआत कीजिये खाटू के नरेश श्री श्याम प्रभु के अति मनमोहक दर्शन करके
🌸✨ *जय श्री श्याम* ✨🌸

अर्चना गुप्ता गैर-इरादतन हत्या मामला: साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख मुआवजा देने का आदेशकरीब सा...
04/07/2026

अर्चना गुप्ता गैर-इरादतन हत्या मामला: साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख मुआवजा देने का आदेश

करीब साढ़े सात साल पुराने चर्चित डॉ. अर्चना गुप्ता मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उन्हें गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide Not Amounting to Murder) के मामले में 4 साल की साधारण कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यदि मुआवजा नहीं दिया जाता है, तो अतिरिक्त 3 महीने की सजा भुगतनी होगी।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात का है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एक फार्महाउस में नए साल के जश्न के दौरान कथित तौर पर हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) की गई। इसी दौरान चली गोली 45 वर्षीय डॉक्टर अर्चना गुप्ता के सिर में जा लगी। गंभीर रूप से घायल डॉ. गुप्ता की कुछ दिनों बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोर्ट ने क्या कहा?
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने माना कि आरोपी को यह जानकारी थी कि इस तरह हथियार चलाना किसी की जान ले सकता है। इसी आधार पर उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग-II (गैर-इरादतन हत्या) के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत भी दोषी मानते हुए 2 महीने की सजा सुनाई, जो मुख्य सजा के साथ चलेगी।

प्रोबेशन की मांग हुई खारिज:-
सजा सुनाए जाने से पहले विधायक की ओर से अदालत से प्रोबेशन (रिहाई में राहत) देने की मांग की गई थी। बचाव पक्ष ने दलील दी कि उनका किसी की हत्या करने का इरादा नहीं था और वे छह बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन अदालत ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे मामलों में नरमी गलत संदेश देगी।

क्या जाएगी विधायकी?:-
भारतीय कानून के अनुसार, यदि किसी विधायक को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता समाप्त हो सकती है। ऐसे में राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट गहरा गया है। अंतिम निर्णय संबंधित संवैधानिक और निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार होगा। यदि सीट रिक्त घोषित होती है, तो वहां उपचुनाव कराया जाएगा।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुस्तफा खामिनाई अपने पिता आया अली खामिनई की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इंडिया टुडे की रि...
02/07/2026

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुस्तफा खामिनाई अपने पिता आया अली खामिनई की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामिनई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे मुस्तफा खामिनई के शामिल होने की संभावनाएं बेहद कम है। और इसकी वजह है उनकी अपनी सुरक्षा। यह बातें भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि आया हकीम इलाही ने खुद इंडिया टुडे की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन से खास बातचीत में बताई हैं। हकीम इलाही ने कहा इजराइल के साथ बढ़े तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां मुस्तबा खमनानई को सार्वजनिक रूप से सामने आने की अनुमति नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा मैं पिछले हफ्ते ईरान में था। वहां मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जो मुस्तबा खामनाई से मिले थे। उन्होंने बताया कि वो लोगों के बीच आना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रही। उनका कहना है कि यह बहुत खतरनाक होगा और उन्हें पूरी सुरक्षा देना संभव नहीं है। इसीलिए मुझे लगता है कि वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आएंगे। ही वांट्स टू कम आउट इवन ही वांट्स ही वांटेड टू लीड पीपल बाय सलाह बिकॉज़ वी हैव टू प्रे ऑन हिम। प्रोवाइड सिक्योरिटी फॉर हिम एंड आई थिंक ही विल नॉट कम आउट। यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है जब दुनिया भर से हजारों शोकाकुल लोग और कई देशों के प्रतिनिधि तेहरान पहुंच रहे हैं। जहां आया अली खामिनाई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। आया हकीम इलाही ने यह भी बताया कि अली खामिनाई के निधन के बाद अब तक पूरे ईरान में शोक का माहौल है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपना नेता नहीं बल्कि अपना मार्गदर्शक खो दिया है। उनके मुताबिक अली खामिनाई की जगह कोई नहीं ले सकता। इलाही ने कहा, ईरान और दूसरे देशों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग अपनी एकजुटता दिखाने के लिए आ रहे हैं। वे यह संदेश देना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं। हम आपको कभी नहीं भूलेंगे और आपके रास्ते पर चलते रहेंगे। इजराइल ने ईरान के खिलाफ आगे भी सैन्य कार्यवाही की चेतावनी दी थी। इस पर रिएक्ट करते हुए आयतुल्लाह हकीम इलाही ने कहा कि हालिया संघर्ष के बाद ईरान पहले से ज्यादा मजबूत होकर सामने आया है। उन्होंने कहा कई देशों ने ईरान की तारीफ की और कहा कि ईरान ने यह युद्ध जीता है। आई मेट अ लॉट ऑफ पीपल फ्रॉम डिफरेंट कंट्रीज एंड दे वर प्रेजेंटिंग ऑन ईरान एंड दे वर सेइंग दैट ईरान रियली इज विक्टरी ऑफ़ दिस वॉर। ईरान वन द वॉर एंड ईरान वाज़ वेरी स्ट्रांग एंड आई वांट टू से दैट ईरान स्टिल इज़ वेरी स्ट्रांग एंड ईरान इट्स रेडी टू डिफेंस इटसेल्फ अप टू एंड ऑफ वन ड्रप ऑफ ब्लड इन देयर बॉडी। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खमेय की राजकीय अंतिम यात्रा 4 जुलाई से शुरू होगी और 9 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह अंतिम यात्रा सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगी। उनका पार्थिव शरीर ईरान और इराक के कई शहरों से होकर गुजरने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई भारतीय नेताओं को भी अली खामन के अंतिम संस्कार में बुलाया गया है। अब देखना यह होगा कि मुस्तफा खामन खुद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं या नहीं।

बांग्लादेश ने मोंगला प्रोजेक्ट के काम में हो रही देरी का हवाला देकर भारत के साथ समझौता खत्म किया था। लेकिन हकीकत ये है क...
02/07/2026

बांग्लादेश ने मोंगला प्रोजेक्ट के काम में हो रही देरी का हवाला देकर भारत के साथ समझौता खत्म किया था। लेकिन हकीकत ये है कि भारतीय कंपनी को कई वर्ष तक जमीन ही नहीं दी गई तो फिर परियोजना पर काम कैसे शुरू हो पाता।

बीजिंग में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मोंगला पोर्ट को चीन के हवाले कर दिया है। करीब एक दशक पहले मोंगला पोर्ट को लेकर ढाका ने भारत के साथ डील की थी जिसे तोड़ दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तय जमीन अब चीन को आवंटित कर दी गई है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बीजिंग की पहली राजकीय यात्रा के दौरान ये डील की गई है।

बांग्लादेश ने देश के दूसरे सबसे बड़े बंदरगाह से सटे 'चीन-बांग्लादेश मोंगला पोर्ट इकोनॉमिक जोन' को विकसित करने के लिए 'चाइना सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन' के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जब बांग्लादेश इकोनॉमिक ज़ोन अथॉरिटी (BEZA) ने MoU पर साइन किए तो प्रधानमंत्री तारिक रहमान वहां मौजूद थे।

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Scope posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share