14/09/2026
Mumbai Crime Branch Seizes 29,000 Nitrazepam Tablets Worth ₹64 Lakh, Two Arrested मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 64 लाख की नशीली गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार
Hindi Subtitle: यूनिट-6 ने ट्रॉम्बे से 29,000 नायट्राजेपाम गोलियां बरामद कीं, आरोपियों पर पहले भी NDPS के मामले दर्ज
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 12.87 किलो वजनी 29,000 नायट्राजेपाम गोलियां जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 64 लाख 9 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दो लोग नशीली गोलियां बेचने आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने पनवेल-सायन हाईवे पर वाशीनाका के पास, दक्षिण दिशा सर्विस रोड पर ट्रैफिक कार्यालय के पीछे जाल बिछाया, और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन गोलियों को अवैध रूप से नशे के आदी लोगों को बेच रहे थे, और दोनों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस �