ARP NEWS

ARP NEWS आपकी खबर, आपकी आवाज़,
सच्ची • निष्पक्ष • भरोसेमंद
सच के साथ,सबसे तेज"
हर खबरों को देखने के लिए पेज को फॉलो करे।

29/08/2026

नेपाल में महाप्रलय! बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, सैकड़ों की मौत—हजारों लापता |

22/08/2026

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह जी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।
हाथों में तिरंगा 🇮🇳, दिल में देशप्रेम और हर तरफ गूंजता भारत माता की जय का जयघोष।
जौनपुर | उत्तर प्रदेश

#तिरंगायात्रा #जौनपुर #धनंजयसिंह #देशभक्ति िंद #वंदेमातरम्

15/08/2026

आप सभी देशवासियों को ARP NEWS परिवार की तरफ से स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,

 #जौनपुर_के_अनिल_पाल_बने_ISRO_में_वैज्ञानिक_ऑल  #इंडिया_में_16वीं_रैंकजौनपुर/बरसठी।बरसठी क्षेत्र के दतांव गांव निवासी अन...
06/08/2026

#जौनपुर_के_अनिल_पाल_बने_ISRO_में_वैज्ञानिक_ऑल
#इंडिया_में_16वीं_रैंक
जौनपुर/बरसठी।
बरसठी क्षेत्र के दतांव गांव निवासी अनिल पाल ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जौनपुर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
अनिल ने ऑल इंडिया स्तर पर 16वीं रैंक प्राप्त की है। देशभर में चयनित 31 अभ्यर्थियों में उनका 16वां स्थान रहा, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है।
शिक्षा:
• इंटरमीडिएट – सुभाष इंटर कॉलेज, कटवार
• मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – प्रयागराज
महज 29 वर्ष की आयु में हासिल की गई यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
की ओर से अनिल पाल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

 #राष्ट्र_उदय_पार्टी_को_मिला_सामाजिक_संस्थाओं_का_अपार_समर्थन मुंबई | 2 अगस्त 2026 (रविवार)मुंबई के पाल राजेंद्र स्कूल मे...
03/08/2026

#राष्ट्र_उदय_पार्टी_को_मिला_सामाजिक_संस्थाओं_का_अपार_समर्थन
मुंबई | 2 अगस्त 2026 (रविवार)
मुंबई के पाल राजेंद्र स्कूल में राष्ट्र उदय पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पाल समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सामाजिक संस्थाओं ने राष्ट्र उदय पार्टी को अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी एवं विकास के मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा स्वादिष्ट बाटी-चोखा के सामूहिक भोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

 #टिवरी_फाटा_ते_भोईदापाडा_व_नायगाव_स्टेशन_ते_बाफणे  #रस्त्यांचे_काँक्रीटीकरण_होणार_विकासकामांना_मोठीगती #नायगाव_पूर्व   ...
31/07/2026

#टिवरी_फाटा_ते_भोईदापाडा_व_नायगाव_स्टेशन_ते_बाफणे #रस्त्यांचे_काँक्रीटीकरण_होणार_विकासकामांना_मोठीगती
#नायगाव_पूर्व
सन्माननीय लोकनेते मा. हितेंद्रजी ठाकूर यांच्या मार्गदर्शनाखाली आणि स्थानिक नगरसेवक मा. कन्हैया बेटा दादा भोईर यांच्या सातत्यपूर्ण प्रयत्नांमुळे टिवरी फाटा ते भोईदापाडा तसेच नायगाव स्टेशन ते बाफणे या महत्त्वाच्या रस्त्यांच्या काँक्रीटीकरणाचा मार्ग अखेर मोकळा झाला आहे. या कामासाठी साई दुर्गा मित्र मंडळाने केलेल्या सातत्यपूर्ण पाठपुराव्यालाही यश मिळाले आहे.
टिवरी फाटा ते भोईदापाडा हा रस्ता दरवर्षी पावसाळ्यात पाण्याखाली जात असल्याने डांबरीकरण हा कायमस्वरूपी उपाय ठरणार नसल्याचे निदर्शनास आणून देत या रस्त्याचे काँक्रीटीकरण करण्याची मागणी करण्यात आली होती. यासंदर्भात महानगरपालिकेकडे वारंवार निवेदने देऊन पाठपुरावा करण्यात आला.
या मागणीची दखल घेत वसई-विरार शहर महानगरपालिकेचे आयुक्त मा. पृथ्वीराज बी.पी. यांनी प्रस्ताव आगामी महासभेत मंजुरीसाठी सादर करण्याचे निर्देश दिले असून, आवश्यक प्रशासकीय प्रक्रिया सुरू झाली आहे. त्यामुळे लवकरच प्रत्यक्ष कामाला सुरुवात होण्याची शक्यता आहे.
विकासकामांच्या अनुषंगाने आयोजित संयुक्त बैठकीस नगररचना विभागाचे उपसंचालक मा. मनीष बिष्णूकर उपस्थित होते. बैठकीत नायगाव (पूर्व) परिसरातील विकासकांना ऑक्युपन्सी सर्टिफिकेट (OC) देण्यापूर्वी आरसीसी रस्ते व गटारे पूर्ण करणे बंधनकारक करण्याची महत्त्वपूर्ण मागणी करण्यात आली.
तसेच नायगाव स्टेशन ते बाफणे रस्त्याबाबतही महत्त्वाचा निर्णय घेण्यात आला. या रस्त्यासाठी मंजूर निधीपैकी आई चंडिका उड्डाणपुलाखालील सुमारे दीड किलोमीटरचा रस्ता सार्वजनिक बांधकाम विभाग (PWD) यांच्या अखत्यारीत येत असल्याने तो भाग PWD मार्फत करण्यात येणार आहे. त्यामुळे उर्वरित निधी महानगरपालिकेमार्फत नायगाव स्टेशन ते बाफणे या संपूर्ण रस्त्याच्या काँक्रीटीकरणासाठी वापरण्याची मागणी नगरसेवक मा. कन्हैया बेटा दादा भोईर यांनी केली.
या निर्णयांमुळे टिवरी फाटा ते भोईदापाडा आणि नायगाव स्टेशन ते बाफणे या दोन्ही प्रमुख रस्त्यांच्या काँक्रीटीकरणाचा मार्ग मोकळा झाला असून, नायगाव (पूर्व) परिसरातील पायाभूत सुविधांच्या विकासाला मोठी चालना मिळणार आहे. या निर्णयाचे नागरिकांनी स्वागत केले असून, सातत्याने पाठपुरावा करणारे मा. हितेंद्रजी ठाकूर, मा. कन्हैया बेटा दादा भोईर आणि साई दुर्गा मित्र मंडळ यांचे आभार व्यक्त केले आहेत.

 #समाजसेवी_श्री_सुनील_पाल_जी_के_जन्मदिवस_पर  #तुलसी_इंटरनेशनल_स्कूल_में_हुआ_वृक्षारोपण_एवं  #सम्मान_समारोह,नायगांव (चिंच...
26/07/2026

#समाजसेवी_श्री_सुनील_पाल_जी_के_जन्मदिवस_पर #तुलसी_इंटरनेशनल_स्कूल_में_हुआ_वृक्षारोपण_एवं
#सम्मान_समारोह,
नायगांव (चिंचोटी), 25 जुलाई 2026,
समाजसेवी श्री सुनील पाल जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नायगांव चिंचोटी स्थित तुलसी नगर, तुलसी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के पश्चात केक काटकर श्री सुनील पाल जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी उपस्थित अतिथियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित समाजसेवियों ने श्री सुनील पाल जी के समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं सेवाभाव पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेश पाल जी ने की। कार्यक्रम के आयोजक मुंबई चर्चगेट के स्टेशन मास्टर श्री घनश्याम पाल जी तथा तुलसी इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर श्री राजनाथ पाल जी रहे। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन श्री अनुराग पाल ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री राजकुमार पाल जी, श्री विक्रम पाल जी, श्री सुरेश पाल जी, श्री रामबाबू पाल जी, श्री सुशील पाल जी (प्रबंधक), श्री शिवशंकर पाल जी, श्री राम शर्मा जी, श्री संदीप प्रजापति जी, श्री संतोष भट्ट जी, श्री रविंद्र तिवारी जी, श्री विकास पांडेय जी, डॉ. आशीष पाल जी, डॉ. मनोज यादव जी, जाफर भाई, सीए विनोद पाल जी, श्री प्रमोद पाल जी, श्री रामेश्वर सिंह जी तथा अन्य गणमान्य समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।
#वृक्षारोपण #सुनीलपाल #जन्मदिवस #तुलसीइंटरनेशनलस्कूल #नायगांव #पालएकतामंच #समाजसेवा #पर्यावरण_संरक्षण

  |  #समाजसेवी_श्री_राजेश_पाल_जी_के_दोनों  #बच्चों_ने_NEET_में_रचा_सफलता_का_इतिहासशिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण ...
18/07/2026

| #समाजसेवी_श्री_राजेश_पाल_जी_के_दोनों #बच्चों_ने_NEET_में_रचा_सफलता_का_इतिहास

शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री राजेश पाल जी के दोनों होनहार बच्चों सुपुत्र श्री अंशुल कुमार पाल एवं सुपुत्री सुश्री अंजलि पाल ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

दोनों भाई बहन की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, लगन और माता-पिता के उत्कृष्ट संस्कारों का परिणाम है। एक ही परिवार के दोनों बच्चों का NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे पाल समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

ARP NEWS परिवार की ओर से श्री अंशुल कुमार पाल एवं सुश्री अंजलि पाल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों सफल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें तथा अपने माता-पिता और देश का नाम सदैव रोशन करें।

 #विधायक_स्नेहा_पंडित_ने_मुख्यमंत्री_को_सौंपा_ज्ञापनARP NEWS वसई-विरार की विधायक स्नेहा दुबे पंडित जी ने माननीय मुख्यमंत...
12/07/2026

#विधायक_स्नेहा_पंडित_ने_मुख्यमंत्री_को_सौंपा_ज्ञापन
ARP NEWS
वसई-विरार की विधायक स्नेहा दुबे पंडित जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से भेंट कर क्षेत्र में हालिया बाढ़ एवं जलभराव की गंभीर समस्या के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजस्व, नगर विकास, सार्वजनिक निर्माण, एमएसआरडीसी, रेलवे, महानगरपालिका, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त विशेष बैठक बुलाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए वसई-विरार के लिए शीघ्र विशेष बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। साथ ही, भारी वर्षा से प्रभावित कर्मचारियों एवं शिक्षकों को वेतन सहित विशेष अवकाश प्रदान करने की मांग भी रखी गई।

Address

Mumbai
401208

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARP NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ARP NEWS:

Shortcuts

Share