Premsukh Pichkiya

Premsukh Pichkiya पूर्व जिला परिषद सदस्य नागौर।
प्रबंधक
सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक,नागौर।
जिलाध्यक्ष
ऑल राजस्थान को- ऑपरेटिव बैंक एम्पलोइज यूनियन एवं अधिकारी एसोसिएशन नागौर।

20/05/2026

नागौर की कानून व्यवस्था आज एक गंभीर और असहज प्रश्न खड़ा कर रही है - आखिर ऐसा क्या है जो पर्दे के पीछे चल रहा है, जिसे आम जनता पूरी तरह समझ नहीं पा रही?

एक एसपी का तबादला लगभग 60 दिनों में हो जाता है। दूसरे मुश्किल से 200 दिन टिक पाते हैं - मानो पहले दिन से ही नागौर में काम करने की इच्छा न रही हो। और उससे पहले के कार्यकाल पर जितना कम कहा जाए उतना बेहतर, क्योंकि कई मौकों पर पुलिस व्यवस्था व्यक्तिगत स्वार्थों और गैर-जिम्मेदार दबाव समूहों के आगे झुकती दिखाई दी।

क्या अवैध बजरी खनन, नशा तस्करी और संगठित नेटवर्क इतने प्रभावशाली हो चुके हैं कि प्रशासनिक स्थिरता ही संभव नहीं रह गई? और यदि नहीं, तो फिर वे कौन सी ताकतें हैं जो नागौर में स्थिर और निष्पक्ष प्रशासन नहीं चाहतीं?

बार-बार होने वाले तबादले जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं। सवाल यह है कि इसका लाभ आखिर किसे मिल रहा है?

नागौर की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर सरकार की स्पष्ट प्राथमिकता और दृढ़ इच्छाशक्ति देखना चाहती है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश रै सरकारी और निजी स्कूलां में माई "राजस्थानी भाषा" ने अनिवार्य करण रो फैसलो ऐतिहासिक ...
12/05/2026

माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश रै सरकारी और निजी स्कूलां में माई "राजस्थानी भाषा" ने अनिवार्य करण रो फैसलो ऐतिहासिक और हर राजस्थानी वास्ते गर्व रो टेम है। अब आपणा टाबर आपणी जड़ां, संस्कृति अर लोक परंपरां सूं मजबूती सूं जुड़ सकैला।

म्हारी केंद्र सरकार नै अरज है कि बिना मोड़ो करियां राजस्थानी भाषा नै संविधान री 8वीं अनुसूची में शामिल कर करोड़ां राजस्थानियां री भावना रो मान राखे।
PMO India

19/04/2026
"श्री रामकुंवर जांगिड़ के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में356वी रैंक से चयन होने पर हार्दिक बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाए...
18/04/2026

"श्री रामकुंवर जांगिड़ के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में356वी रैंक से
चयन होने पर हार्दिक बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
यह हमारे गाँव के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। आपकी कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य ने आज यह सफलता प्राप्त की है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

आज अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर समाज के सभी महापुरूषों को स्मरण करते हुए कौम के सभी सरदारों को हार्दिक बधाई व शुभक...
13/04/2026

आज अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर समाज के सभी महापुरूषों को स्मरण करते हुए कौम के सभी सरदारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान तक और सीमा पर खड़े वीर जवान से लेकर भाईचारे के हर पैगाम तक, जाट समाज सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है।

शिक्षा की महत्वता को समझते हुए इस ऒर विशेष फोकस करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लें।

अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए देश को मजबूती प्रदान करते रहें।

स्वर कोकिला, देश की महान गायिका 'पद्म विभूषण' से सम्मानित श्रीमती आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।भारतीय स...
12/04/2026

स्वर कोकिला, देश की महान गायिका 'पद्म विभूषण' से सम्मानित श्रीमती आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान अमूल्य है। अपनी मधुर आवाज़ और अद्वितीय गायन शैली से उन्होंने पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनका जाना कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल दें।

ॐ शांति..

राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री परम आदरणीय श्रीमान हेमाराम जी चौधरी साहब को जन्मदिवस की ह...
18/01/2026

राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री परम आदरणीय श्रीमान हेमाराम जी चौधरी साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Sunita Choudhary
Hemaram Choudhary

Address

Palri Pichkiya
Mundwa
341026

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Premsukh Pichkiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share