Apna Munger Official

Apna Munger Official News, Motivational speech, Stocks market news, Entertainment, Vlogs and Social work

26/07/2026

*रविवार, 26 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म:कहा- तीनों मांगें पूरी, प्रधान का इस्तीफा मंजूर; जंतर-मंतर खाली होना शुरू, प्रदर्शनकारी लौट रहे

🔶Punjab : किसानों का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

🔶प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी; संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

🔶पालघर में बाढ़ राहत अभियान तेज, 19 हजार से अधिक प्रभावित घरों का सर्वे पूरा, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जारी

🔶पाकिस्तान-ईरान-सउदी अरब ने ट्रंप को ऐसा मूर्ख बनाया, मुंह छुपाए हंस रही दुनिया

🔶गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

🔶भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता

🔶Jantar Mantar Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले और बाद में पत्थरबाजी, स्पेशल सीपी-एसआई घायल

🔶जंतर-मंतर का मौजूदा नजारा: आंदोलन खत्म, फिर भी डटे प्रदर्शनकारी; खाने के लिए लगी कतारें

🔶अब पढ़ाई के साथ छात्र सीखेंगे रोजगार से जुड़े कौशल, यूपी के माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगी नई पहल

🔶होंडा ने पेश किया एडीवी160, होगा भारत का पहला ई85 ईंधन पर चलने वाला स्कूटर

🔶तेज प्रताप हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उठाया

🔶राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यूरोपीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटीं

🔶CAA से किसान आंदोलन तक...अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!

🔶प्रधान के इस्तीफ़े के बाद बोले राहुल गांधी- इस सरकार को हटाने का वक़्त आ गया है

🔶कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश

🔶निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें

🔶यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर किए हमले, कम से कम 14 लोगों की मौत

🔷IND vs ZIM T20 : इशान-तिलक का तूफान, फिर गेंदबाजों का कहर... भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर नाम की सीरीज

22/07/2026

*बुधवार, 22 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम:ब्रिटेन में बैठे आतंकी इकबाल के 17 साथी अरेस्ट; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्टल बरामद

🔶‘पंजाब में नशा और हथियार भेजने के लिए’ नाबालिगों का इस्तेमाल करने लगा पाकिस्तान!

🔶MP विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना:PCC चीफ पहुंचे, बोले- छात्रों को देशद्रोही कहने वाले मंत्री माफी मांगें; राहुल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

🔶पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित:2 मांगों पर सहमति, शंभू-खनौरी बॉर्डर खुले; 27 जुलाई तक भीड़ नहीं जुटा सकेंगे

🔶राजा हत्याकांड-सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर की सलाह दी:पूछा-गिरफ्तारी का कारण नहीं बताने का मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया; जमानत पर फैसला 23 को

🔶सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता अस्पताल होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों का विशेष पैनल करेगा इलाज, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

🔶CJP Protest का पाकिस्तान कनेक्शन! संसद मार्च से पहले किसने तैयार की डिजिटल स्क्रिप्ट... विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

🔶सूरत में बनवाया फर्जी हीरा, फिर मुंह में छिपाकर चुराया 1.5 करोड़ का असली डायमंड, सिंगापुर में दो भारतीय युवक गिरफ्तार

🔶'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश

🔶LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले

🔶प्रधान ने खुद मोर्चा संभाला, कहा- सरकार चर्चा को तैयार, लेकिन राहुल तमाशा कर रहे

🔶पीएम मोदी ने कहा- NEET पेपर लीक के दोषियों को सजा मिलेगी, सरकार छात्रों के साथ खड़ी है

🔶मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए नहीं समझते दर्द, केजरीवाल ने छात्रों से कहा- डटे रहो, तानाशाह को झुकना पड़ेगा

🔶ईरान-अमेरिका तनाव: 10 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन कर रहा समीक्षा; इज़रायल सतर्क

🔶चार भारतीयों की मौत के बाद भारत का कूटनीतिक वार, रूस के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय ने किया तलब

🔶सिक्किम में सुरंग ढहने से कम से कम दस श्रमिकों की मौत, कई फंसे; बचाव अभियान जारी

🔶नीट पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का दोनों सदनों में लगातार दूसरे दिन जोरदार हंगामा, विधायी कामकाज ठप

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो *

17/07/2026

*शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह पर घिरा पाकिस्तान, यूरोपीय संसद ने जमकर लगाई फटकार

🔶नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित: पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया देश में टॉप, 11.21 लाख छात्र सफल

🔶इसरो में बड़ा संकट: चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा

🔶PM के चंडीगढ़ दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी: कहा- जहां मोदी का कार्यक्रम, वहां बम लगाया, उड़ा देंगे; मोदी बोले- पंजाब जाने का बेसब्री से इंतजार

🔶हाईकमान की चेतावनी, बैकफुट पर पंजाब कांग्रेस का बागी गुट: चन्नी बोले- ऑल इज वेल, राणा ने कहा- सब ठीक कर आ रहे; राहुल गांधी का मिलने से इनकार

🔶भारत-चीन व्यापार- नेपाल को मंजूरी, भारतीय इंतजार में: गुंजी में 3 हजार क्विंटल गुड़-मिश्री पर सीलन का खतरा; व्यापारी धारचूला लौटे

🔶CBI का दावा- लातूर कोचिंग संचालक ने NEET का पेपर खरीदा: उसके मोबाइल में हाथ से लिखे केमिस्ट्री के 132 प्रश्न मिले, 111 असली पेपर से मैच

🔶होर्मुज रूट पर नहीं हो सकेगी भारतीय नाविकों की तैनाती, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने पर भारत अलर्ट

🔶ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती

🔶सियासत के 'राजा' अब निशानेबाजी के भी बादशाह, कुंडा विधायक राजा भैया ने जीता कांस्य पदक

🔶राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट सख्त, दान और रसीद का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालने की तैयारी

🔶संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास

🔶घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस

🔶नई पहचान: इराक और ईरान समेत पश्चिम एशिया की चुस्की में बढ़ा भारतीय काली चाय का स्वाद, US-जर्मनी में भी निर्यात

🔶7 घंटे मौत से लड़ा 4 साल का पीयूष, आखिर जीत गई दुआएं; गया में बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकला मासूम

🔶भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक, राजनाथ ने कहा- सेला सुरंग जैसी परियोजनाएं इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक

🔷IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..

15/07/2026

*बुधवार, 15 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶PoK में प्रदर्शन दौरान भड़की हिंसा; पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग में 6 नागरिकों की मौत, लोगों ने भारत से मांगी मदद

🔶US Iran Tensions : अमेरिका ने फिर किए हवाई हमले, ईरान ने कुवैत और बहरीन पर दागी मिसाइले

🔶J&K : पुंछ में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 9 लोग हिरासत में, एक डॉक्टर भी शामिल

🔶नाव हादसा: मृत भारतीयों के शव स्वदेश पहुंचने पर भारत ने वियतनाम का जताया आभार,...

🔶Bhojshala Dispute : भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज के लिए मिलेगी अलग जगह

🔶भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिखे दो संदिग्ध आतंकी, सेना, CRPF और JK पुलिस का सर्च ऑपरेशन

🔶सुप्रीम कोर्ट का 3 लैंग्वेज पॉलिसी पर रोक से इनकार:कहा- कोई भी भाषा सीखना कभी बेकार नहीं जाता; CBSE ने इसी सेशन से पॉलिसी लागू की

🔶​राहुल गांधी ने पंजाब प्रभारी को दिल्ली तलब किया:बघेल के दावे का तोड़ निकालने में जुटे चन्नी, जालंधर में यूथ कांग्रेस की मीटिंग बुलाई

🔶ऑपरेशन सिंदूर के बाद ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील:14 महीने में हथियारों की खरीद का पैटर्न बदला; लंबी जंग की तैयारी

🔶सुबह मार्शल आर्ट, दोपहर स्विमिंग, शाम को AI... भारत में लश्कर का हाई-टेक जिहाद

🔶​पोलैंड के साथ हथियार बनाएगा भारत, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत होगी बड़ी डिफेंस डील

🔶​​75 मुस्लिम समुदाय समेत 77 जातियों का ओबीसी दर्जा खत्म, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

🔶​ISS के लिए उड़ चला Soyuz MS-29, भारतीय मूल के अनिल मेनन समेत 3 अंतरिक्ष यात्री रवाना

🔶​India-UK CETA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर जीरो शुल्क

🔶Poland: 'पुतिन करने वाले थे परमाणु हमला, मोदी ने रोका', पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने PM की तारीफ में क्या कहा?

🔶Explainer:मिडिल-ईस्ट में खुला जंग का एक और मोर्चा? मुस्लिम तिकड़ी में क्या फंस गया PAK

🔷ENG vs IND, 1st ODI : टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे, इंग्लैंड को बर्मिंघम में 6 विकेट से रौंदा

🔷France vs Spain: स्पेन दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में, एम्बाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयरजाबल-पोरो चमके

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात...

14/07/2026

*मंगलवार, 14 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶ट्रंप की चेतावनीः 'मेरी हत्या हुई तो ईरान का मिट जाएगा नामोनिशान, उत्तराधिकारी जेडी वेंस लेंगे फैसला

🔶ब्रिटेन का कड़ा फैसलाः ईरानी सेना IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन, समर्थन करने वालों को मिलेगी सख्त सजा

🔶बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले:बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता ; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान किया

🔶कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं:इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले

🔶राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी

🔶नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई

🔶राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 3 टीएमसी सांसद अब भाजपा के टिकट पर जायेंगे उच्च सदन, भरा नामांकन

🔶फडणवीस ने 2,430 दिनों तक सीएम पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड, शरद पवार को छोड़ा पीछे

🔶'20% बहुत ज्यादा है': होर्मुज में शुल्क वसूली पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, अराघची बोले- असली संरक्षक हम हैं

🔶अंक‍ित शर्मा को न्‍याय:आप नेता ताहिर हुसैन की वो छत जो बन गई थी दंगों का लॉन्चिंग पैड

🔶राजस्थान-गुजरात-एमपी में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम:तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे

🔶राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में कोर्ट का एक्शन, 8 आरोपियों को झटका, कोर्ट से नहीं मिली राहत

🔶नया ट्रेंड: डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार

🔶ईरान का यूएई के टैंकर पर मिसाइल हमला, हॉर्मुज में एक भारतीय की मौत, आठ क्रू मेंबर घायल

🔶इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव, गाजा युद्ध के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनता की अग्निपरीक्षा

🔶जम्मू: कोर्ट ने ‘आपत्तिजनक’ किताबों के वितरण मामले में तीन प्रकाशकों को 10 दिन की हिरासत में भेजा

🔶स‍िया से खतरनाक न‍िकली सुनीता, ऑटोवाले के प्यार में पति के किए 3 टुकड़े

🔷IND vs ENG ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोश टंग करेंगे डेब्यू; बटलर बनाएंगे रिकॉर्ड

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....

14/07/2026

** उद्घाटन से पहले ही फट गई फोरलेन सड़क **

भागलपुर, मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क उद्घाटन के पहले ही फट गई है। परियोजना के पैकेज-2 में खड़िया के पास सड़क में न केवल करीब 50 मीटर तक बड़ी दरार आ गई है बल्कि सड़क किनारे से मिट्टी में भी लंबी दूरी तक धंसान हो गया है।अभी यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुई है। बात हो रही थी कि श्रावणी मेला में फोरलेन सड़क के कुछ हिस्सों पर परिचालन शुरू कराया जाएगा, लेकिन इस घटना के बाद से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फोरलेन सड़क में दरार की सूचना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है और उसको दुरुस्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है।

सड़क परियोजना का विवरण

मुंगेर से मिर्जाचौकी 124 किमी लंबी सड़क परियोजना है। इसमें चार पैकेज में काम कराया जा रहा है। यह गड़बड़ी पैकेज-2 में आयी है। यहां पास में रेलवे का गनगनिया स्टेशन भी है। इससे कुछ दूरी पर ही फोरलेन सड़क पर एनएचएआई के द्वारा टोल प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क में टूट होने के बाद सोमवार को इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। यह इलाका बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां आसपास में कई बार रेल पटरियों के किनारे में धंसान होने का मामला आया है। इसकी वजह से रेल परिचालन तक रोका गया था। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इस इलाके के बारे में पूरी जानकारी होने के बाद भी फोरलेन सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी और एनएचएआई की ओर से किस तरह से डिजाइन किया गया और गुणवत्ता का क्या पैमाना रखा गया जिससे यह सड़क चालू होने से पहले टूट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बाढ़ आना बाकी है। अगर निर्माण गुणवत्ता ऐसी है कि बारिश में ही सड़क की यह स्थिति हो गई तो निश्चित रूप से बाढ़ के समय बड़ी समस्या हो सकती है।

उद्घाटन में देरी

विभागीय सूत्रों की मानें तो पैकेज 2 में आयी इस गड़बड़ी के बाद संभव है कि उद्घाटन में देरी हो जाएगी। क्योंकि अभी पाटम की तरफ काम शेष है और अब इस पूरे एरिया में न सिर्फ इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने में समय लगेगा बल्कि अन्य जगहों की भी जांच करायी जाएगी। इसमें वक्त लग सकता है। कुछ जगहों पर अभी छोटे-छोटे काम कराए जा रहे हैं। पैकेज 2 में करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो जाने की बात बतायी जा रही थी। लेकिन अब इसकी वजह से देरी हो सकती है।

अधिकारी का बयान

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पैकेज-2 में फोरलेन सड़क में दरार आयी है। जून में ही उस जगह को चिह्नित किया गया था और उसमें रेक्टीफिकेशन वर्क कराने की योजना बनी थी। लेकिन अभी उसी जगह पर दरार बड़ी हो गई है। जगह का जायजा लिया गया है और संबंधित एजेंसी को दुरुस्त करने के लिए गाइडलाइन दिया गया है। इसको जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा। **

13/07/2026

*सोमवार, 13 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶ओमान तट पर ईरानी हमलाः 11 भारतीय नाविकों वाला जहाज बनाया निशाना, भड़का भारत का गुस्सा

🔶अंबाला कार बम विस्फोट मामला: गैंगस्टर से कैसे बना पाकिस्तानी आतंकी? शहजाद भट्टी ने जाल में फंसाए भारत के 7 लड़के

🔶कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में कल राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

🔶PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे:आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया; खालड़ा का भी जिक्र, इन्हीं पर बनी 'सतलुज' बैन हुई

🔶पंजाब कांग्रेस में संकट, चन्नी ने की इस्तीफे की पेशकश:बोले- पूर्व CM के तौर पर प्रचार कर लूंगा; बघेल 5 दिन में एकजुट न कर सके, हाईकमान नाराज

🔶नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा:अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा

🔶​अमरनाथ यात्रा में कोई कचरा नहीं फैलेगा:ऐसा करने वाली देश की पहली धार्मिक यात्रा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल

🔶​तृणमूल कांग्रेस को मंत्री अग्निमित्रा पॉल की खुली चुनौती- हिम्मत है तो ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली करके दिखायें ममता बनर्जी

🔶भारत में फिर बढ़ रहा कोविड का खतरा, आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

🔶खुल्ले पैसे न होने पर बस से उतारे गए कर्नाटक के परिवहन मंत्री, दुर्व्यवहार करने पर ड्राइवर-कंडक्टर दोनों सस्पेंड

🔶​10 मिनट का अरबपति! 1100 रुपये की पेंशन लेने पहुंचे बुजुर्ग के खाते में आए 7.5 अरब, फिर जो हुआ... चौक जाएंगे आप

🔶​पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे,स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे!

🔶​​Bangkok fire: बैंकॉक के बार में भीषण आग: 27 की मौत, कई लोग टॉयलेट में फंसे

🔶​ओमान तट के पास जहाज़ पर हमला: 10 भारतीयों को बचाया गया, एक अब भी लापता

🔶​राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

🔶यूक्रेनी हमले से खुली रूसी सुरक्षा की पोल, रिफाइनरी बचाने में नाकाम रहा पुतिन का एडवांस्ड Su-57 फाइटर जेट

🔶पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं को बंधक बनाकर कई बार गैंगरेप, विदेश मंत्री इशाक के रिश्तेदार निकले आरोपी

🔷Wimbledon 2026 Final: सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन, ज्वेरेव को हराकर जीता पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..

12/07/2026

*रविवार, 12 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶वियतनाम में 32 भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी; 18 लोग सुरक्षित निकाले व कई लापता, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

🔶BP, हार्ट और शूगर समेत केंद्र सरकार ने तय किए 39 जरूरी दवाओं के दाम, चेक करें लिस्ट

🔶सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला- आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे: मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला
🔶मोदी बोले- मैं 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया: यहीं मुझे गिफ्ट मिला था; हमारे लिए देश की जनसंख्या नहीं, उनकी भावना मायने रखती है

🔶ओडिशा में ATM को थार से बांधकर उखाड़ा: घसीटने लगे तो रस्सी टूटी, 3 चोर मिलकर मशीन नहीं उठा पाए; बिना कैश निकाले छोड़कर भागे

🔶नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा, 27 नेताओं पर FIR: पूर्व गृहमंत्री बोले- किसी बड़े लीडर का फोन नहीं आया; CM हाउस से खाली हाथ लौटना पड़ा

🔶दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' से बैन नहीं हटेगा: केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

🔶पंजाब कांग्रेस के बागी गुट की मीटिंग में गर्मागर्मी: चन्नी बोले- वड़िंग कुर्सी छोड़ें, रंधावा बोले- कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए; बघेल बोले- रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा

🔶देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब: राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; पहलगाम के नाला ओवेरा इलाके में बादल फटा

🔶फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

🔶होर्मुज़ बना नाक का सवाल, ट्रंप ने कहा-ईरान ग़लती माने या नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे

🔶वियतनामः नाव पलटने से तमिलनाडु के 10 लोगों समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

🔶जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी पर उमर अब्दुल्ला की केंद्र को दो टूक, बोले- क्या यहां आग लगवाना चाहते हैं?

🔶मेजर ध्यानचंद से रचिन रवींद्र तक, PM मोदी ने बताया भारत-न्यूजीलैंड का खास खेल कनेक्शन

🔶खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का बयान: शहीद के खून का बदला तय; US-इजरायल को दी चेतावनी

🔶मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : चार घरों को आग के हवाले, दो आरोपी गिरफ्तार

🔶48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

🔶यूपी में 68500 शिक्षक भर्ती-2018 का रिजल्ट होगा संशोधित, OBC अभ्यर्थियों को मिलेगा 5% छूट का फायदा

🔷IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने 56 रनों से जीता पांचवां टी20, विश्व चैंपियन भारत से 4-0 से जीती सीरीज।
==================

Address

FARDA, National Highway 80
Munger
811202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Munger Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share