Uday Uttarakhand News

Uday Uttarakhand News सत्य आपके समक्ष
उत्तराखंड की आवाज़ – हर गांव, हर गली से
(The Voice of Uttarakhand – From Every Village, Every Street)
खबर भेजें: WhatsApp 👇
📱 +91 70555 55454

14/09/2026

क्यारकुली भट्टा में जमीनों के सीमांकन की मांग तेज

ग्राम प्रधान मीणा कोठाल ने कहा—क्षेत्र में जड्डे, नॉन-जड्डे और ग्राम सभा की जमीन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पूर्व में प्रशासन के समक्ष शिकायत रखने के बावजूद अब तक सीमांकन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधान ने जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब जमीन की स्थिति ही स्पष्ट नहीं है, तो आखिर कौन सी जमीन बिक रही है?

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर ग्राम सभा ने प्रशासन से जल्द सीमांकन की मांग की है।

उदय उत्तराखंड न्यूज़ | सत्य आपके समक्ष

13/09/2026

मसूरी में तीसरे उत्तराखंड फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल

तीन दिन तक चले 6 साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में 26 टीमों ने हिस्सा लिया। देहरादून, दिल्ली सहित अलग-अलग जगहों से टीमें मसूरी पहुंचीं।

फाइनल मुकाबले में देहरादून की बड़ोवाला टीम ने मसूरी की नवचेतन टीम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

12/09/2026

Spread the loveमसूरी: NSUI में संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दक्ष पंवार को NSUI नगर अध्यक्ष, मसूरी…

12/09/2026
देहरादून: पूर्व OSD के ठिकाने से कथित कैश-ज्वैलरी बरामदगी पर हरीश रावत का बड़ा बयानपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि...
12/09/2026

देहरादून: पूर्व OSD के ठिकाने से कथित कैश-ज्वैलरी बरामदगी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने अपने पूर्व OSD जीना को सज्जन, विनम्र और कर्मठ व्यक्ति बताते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के प्रमाण मिलते हैं और गलती हुई है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

रावत ने कहा कि यदि किसी स्तर पर गलती हुई है तो वह उत्तराखंड की जनता से क्षमा मांगते हैं।

वहीं हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से हटने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में किसी तरह की कमजोरी नहीं आनी चाहिए।

क्या हरीश रावत के इस ऐलान से कांग्रेस में बढ़ेगी हलचल?

UttarakhandNews DehradunNews Congress CongressNews UdayUttarakhandNews BreakingNews UttarakhandPolitics

11/09/2026

मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट पर फिर बढ़ी हलचल!

2027 चुनाव से पहले लंबे समय से चली आ रही वन टाइम सेटलमेंट की मांग ने जोर पकड़ लिया है। मसूरी के एसडीएम राहुल आनंद से हमने ताजा स्थिति, कमर्शियल कंस्ट्रक्शन और रेजिडेंशियल-कमर्शियल निर्माण के मानकों को लेकर तीन अहम सवाल पूछे।

अब बड़ा सवाल—मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट को लेकर सरकार का अगला कदम क्या होगा?

BreakingNews

11/09/2026

मसूरी-देहरादून रोपवे के पिलर्स पर उठे गंभीर सवाल!

बीजेपी प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने ग्राउंड निरीक्षण के बाद कुछ पिलर्स की नींव और जमीन के कटाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और परियोजना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।

अब सवाल बड़ा है—क्या रोपवे के पिलर्स यात्रियों की सुरक्षा और भार के लिहाज से पूरी तरह मानकों पर खरे उतरते हैं?

मामला गंभीर है, क्योंकि सवाल विकास से ज्यादा पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा का है।

UttarakhandNews

Address

Mussoorie

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uday Uttarakhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share