Achal krishna Shastri

  • Home
  • Achal krishna Shastri

Achal krishna Shastri भागवत, राम कथा, शिव पुराण, देवी भागवत आदि के सरस प्रवक्ता अचल कृष्ण शास्त्री जी (राष्ट्रीय कथाव्यास-भागवत पीठ शुकतीर्थ धाम वाले) संपर्क सूत्र:-8006328969

26/02/2026

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ (शुक्रताल) का दर्शन करो पूरा दृश्य...🌼

18/02/2026

हिन्दू सम्मलेन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए शास्त्री जी ने बता दिया हमारे समाज और राष्ट्र का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है.... जानिए वीडियो में🎊

सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं का जा सकती: अचल कृष्ण शास्त्रीमुजफ्फरनगर। डा. शिवराज सिंह इंटर कालेज, रामपुरी में आयोज...
17/02/2026

सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं का जा सकती: अचल कृष्ण शास्त्री
मुजफ्फरनगर। डा. शिवराज सिंह इंटर कालेज, रामपुरी में आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एकता के सूत्र में बंधकर रहना ही राष्ट्र की श्रेष्ठ शक्ति और सच्ची भक्ति है। जब हम जाति रहित और भेदभाव रहित एकजुटता के सूत्र में बंध जाएंगे तो हमारी संपत्ति, हमारी संतति और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में कोई भी संशय नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक धर्म मात्र नहीं है, एक पूजा पद्दति मात्र नहीं है बल्कि एक श्रेष्ठ व्यापक जीवन दृष्टि है, जो पूरे विश्व को एक दृष्टि देकर संसार के उत्थान और उद्धार का कार्य करती है। हिंदू एक समृद्ध परंपरा है, जो निरंतर परमार्थ के लियॆ समर्पित है। हिंदू एक श्रेष्ठ संस्कृति है, जो राष्ट्र को जन जागरण की चेतना प्रदान करती है।

अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारतीय हिंदू संस्कृति राष्ट्र को गौरवान्वित करती है क्योंकि यह राम, कृष्ण, बुद्ध और भगवान ऋषभदेव की परम्परा से समृद्ध है। भागवत, रामायण, महाभारत एवं भगवद् गीता आदि ग्रंथ भारत के सच्चे आभूषण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन ही भारत है और भारत ही सनातन है। सनातन के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। भारत समृद्ध है क्योंकि भारत के पास सनातन की श्रेष्ठ संस्कृति है।
इस अवसर पर वक्ता के रूप के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख उदयवीर, शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य, योगाचार्य रविदत्त धीमान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुकतीर्थ के सन्त अशोकानंद सरस्वती ने की। संचालन राजकुमार तोमर ने किया। इस अवसर पर नगर संघ प्रमुख श्रीपाल, नगर कार्यवाह योगेश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, जगदीश पांचाल, कार्तिक, पारस आदि मौजूद रहे। ..........................

Address


Telephone

+18006328969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Achal krishna Shastri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Achal krishna Shastri:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share