Mission Parliament - Dr. br. Ambedkar

  • Home
  • Mission Parliament - Dr. br. Ambedkar

Mission Parliament - Dr. br. Ambedkar "Mission Parliament Dr. B.R.

इस पेज का उद्देश्य भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर,ज्योतिबा फुले,छत्रपति शाहूजी महाराज,पेरियार,श्री नारायण गुरु, मा•श्री कांशीराम एवं अन्य सभी महापुरूष के विचारो,उनके संघर्षों,सामाजिक न्याय,राजनीतिक जागरूकता को लोगों तक पहुँचाना है। Ambedkar" एक समर्पित मंच है जो बाबा साहब
डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए कार

्य करता है। हमारा उद्देश्य जनता को संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक उत्थान के प्रति जागरूक करना है।

हम बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समान, न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आइए, मिलकर सामाजिक बदलाव की इस यात्रा में शामिल हों और उनके मिशन को आगे बढ़ाएं!

*जय भीम! जय संविधान!*

झारखंड आंदोलन के जननायक, सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) जी के...
05/08/2025

झारखंड आंदोलन के जननायक, सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) जी के निधन अत्यंत दुखद है।

झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन जी का जाना सिर्फ झारखंड ही नहीं, समूचे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उनका जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव पर आधारित था। वे सच्चे अर्थों में जननेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।
🙏🏼दिशोम गुरु जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें....✍️

05/08/2025
🙏🏼दलितों - शोषितों के मसीहा, संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस की हार्दिक बध...
14/04/2025

🙏🏼दलितों - शोषितों के मसीहा, संविधान निर्माता, बोधिसत्व, भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई...
जय भीम...✍️

[ अम्बेडकर भवन को अतिक्रमण बताने पर मायावती नाराज ]लखनऊ (एसएनबी)। वसपा सुप्रीमो मायावती ने अतिक्रमण के नाम पर अम्बेडकर स...
18/03/2025

[ अम्बेडकर भवन को अतिक्रमण बताने पर मायावती नाराज ]

लखनऊ (एसएनबी)। वसपा सुप्रीमो मायावती ने अतिक्रमण के नाम पर अम्बेडकर सामुदायिक भवन को हटाए जाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के अम्बेडकर प्रेम पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। पूर्व सीएम मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर गुस्से का इजहार किया।

मायावती ने एक्स पर लिखा- यूपी के आगरा में वाराखम्वा रेलवे फाटक के पास दशकों से समाज हित और जनकल्याण आदि गतिविधियों से जुड़े 'अम्बेडकर भवन' को अतिक्रमण वताकर उसे हटाने की कार्रवाई से लोगों में काफी रोष और आक्रोश व्याप्त है। तथा लोगों का यह भी कहना है कि क्या यही है सरकार का अम्वेडकर प्रेम? उन्होंने लिखा- ऐसे में केंद्र सरकार से अनुरोध है कि आगरा के साथ-साथ ऐसी और भी वावासाहेव डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर-विरोधी कार्रवाईयों का तत्काल संज्ञान ले और जरूर उचित कार्रवाई भी करे। उम्मीद है कि सरकार जरूर सकारात्मक कदम उठाएगी। मायावती ने सरकार से मांग भी की है कि इसको लेकर सरकार जल्द सकारात्मक कदम उठाए।

दरअसल, नोटिस में आगरा स्थित इस भवन को 15 दिनों के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया है। आगरा में वाराखम्वा आगरा रेलवे फाटक के पास मौजूद अम्बेडकर सामुदायिक भवन को हटाने के लिए नोटिस लगाया गया है। नोटिस में कहा गया है कि ये रेलवे की जमीन पर वना है और इसे अतिक्रमण वताया है।

बामसेफ, DS4 और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता, महान समाज सुधारक और राजनेता मान्यवर श्री कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 19...
15/03/2025

बामसेफ, DS4 और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता, महान समाज सुधारक और राजनेता मान्यवर श्री कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर जिले में हुआ था। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और "बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय" के विचार को समर्पित कर दिया।

"जिस समाज की जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी!" – कांशीराम साहब

Address

Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mission Parliament - Dr. br. Ambedkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mission Parliament - Dr. br. Ambedkar:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share