Muzaffarpur Impact

Muzaffarpur Impact Media/News Company
आपका नजरिया,आपकी सोच।
(1)

📢 मुजफ्फरपुर में शुभारंभ की नई खुशखबरी! ⛽🎉मुजफ्फरपुरवासियों के लिए एक और बेहतर सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। KBPL के ...
27/08/2026

📢 मुजफ्फरपुर में शुभारंभ की नई खुशखबरी! ⛽🎉

मुजफ्फरपुरवासियों के लिए एक और बेहतर सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। KBPL के नए प्रतिष्ठान PP Brothers Fuel Station का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।

इस नए फ्यूल स्टेशन पर ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, सही माप और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

📅 उद्घाटन तिथि: शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे से
📍 स्थान: ग्राम–बखारा, प्रखंड–मीनापुर, थाना–सिवाईपट्टी, जिला–मुजफ्फरपुर (बिहार)
मीनापुर–शिवहर रोड, पावर ग्रिड के समीप

इस शुभ अवसर पर सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साक्षी बनें।

PP Brothers Fuel Station — शुद्ध ईंधन, सही माप, बेहतर सेवा। ⛽

27/08/2026

🚨 मुसहरी में भीषण सड़क हादसा!

मुसहरी ब्लॉक चौक, पूसा रोड स्थित भाटोलिया मोड़ के पास लीची संसाधन केंद्र के नजदीक एक अपाचे बाइक और चार चक्का वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए मुसहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। 🙏

🚨 मुशहरी ब्लॉक चौक के पास भीषण सड़क हादसा!मुशहरी ब्लॉक चौक स्थित भटौलिया मोड़ के पास लीची अनुसंधान केंद्र के नजदीक एक अप...
27/08/2026

🚨 मुशहरी ब्लॉक चौक के पास भीषण सड़क हादसा!

मुशहरी ब्लॉक चौक स्थित भटौलिया मोड़ के पास लीची अनुसंधान केंद्र के नजदीक एक अपाची बाइक और चार चक्का वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

📍 स्थान: मुशहरी ब्लॉक चौक, भटौलिया मोड़, मुजफ्फरपुर

अपडेट जारी…

27/08/2026

🚨 SKMCH ओवरब्रिज पर भीषण जाम!

मुजफ्फरपुर के SKMCH ओवरब्रिज पर करीब 30 मिनट से भीषण जाम लगा हुआ है। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी हुई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन एवं यातायात पुलिस से जल्द जाम हटाने की मांग की जा रही है।

📍 स्थान: SKMCH ओवरब्रिज, मुजफ्फरपुर

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ज़िले के सभी सरकारी कर्मियों का अवकाश रद्द।
27/08/2026

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ज़िले के सभी सरकारी कर्मियों का अवकाश रद्द।

27/08/2026

प्याज कैसे है आपके इधर?

26/08/2026

आपके इधर चीनी कैसे है?

26/08/2026

मुजफ्फरपुर SSP ने खोली विधायक अमित कुमार रानू की कुंडली, 25 मामलों में आठ नामजद

मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई के बीच विधायक अमित कुमार रानू से जुड़े मामलों को लेकर SSP ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, विधायक से जुड़े 25 मामलों का रिकॉर्ड सामने आया है, जिनमें 8 मामलों में उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है।

SSP की ओर से सामने रखी गई जानकारी के बाद राजनीतिक और पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में उपलब्ध रिकॉर्ड और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

अहियापुर पुराने थाना के सामने सड़क संकीर्ण, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांगमुजफ्फरपुर के अहियापुर पुराने थाना के सामने ...
25/08/2026

अहियापुर पुराने थाना के सामने सड़क संकीर्ण, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

मुजफ्फरपुर के अहियापुर पुराने थाना के सामने सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। एक तरफ दीवार तो दूसरी तरफ सब्जी की दुकानें होने से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से बाजार समिति की ओर जाने वाली बड़ी बसों और ट्रकों का भी आवागमन होता है, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

अहियापुर थानेदार महोदय एवं यातायात पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर महोदय से आग्रह है कि कृपया मौके का निरीक्षण कर सड़क से अतिक्रमण हटवाने एवं यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

जनहित में इस समस्या का जल्द समाधान बेहद जरूरी है।

#मुजफ्फरपुर #अहियापुर #अतिक्रमण #जनसमस्या

25/08/2026

गिरफ्तार आरोपितों का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

बेलसंड विधायक के सीतामढ़ी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार दो आरोपितों का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक आरोपित पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने और हथियार रखने का आरोप लगाते हुए अपनी सफाई देता नजर आ रहा है। आरोपित का दावा है कि जब दोनों कार्यालय के अंदर बैठे थे, तब पुलिस ने उन्हें बाहर बुलाया और बरामद हथियार के बारे में पूछताछ की। आरोपित ने यह भी आरोप लगाया कि हथियार पुलिस ने खुद वहां रखा।

वीडियो में आरोपित पुलिस द्वारा उसे बाथरूम में बंद कर मारपीट करने का भी दावा करता नजर आ रहा है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सीतामढ़ी पुलिस ने आरोपितों द्वारा लगाए गए इन आरोपों का खंडन किया है।

अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है? मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों के दावों की निष्पक्ष जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Address

Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muzaffarpur Impact posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Muzaffarpur Impact:

Shortcuts

Share