26/05/2026
PK का सीएम और BJP पर बड़ा हमला
शिवहर में मीडिया से बात करते हुए जन सुराज के सूत्रधार Prashant Kishor ने कहा कि बिहार को गमछे के रंग की नहीं, गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरा-भगवा की राजनीति समाज में तनाव और अराजकता फैलाती है।
इसके साथ ही PK ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए BJP पर निशाना साधा। वहीं बांकीपुर सीट को लेकर दावा किया कि इस बार BJP को सीधी चुनौती सिर्फ जन सुराज देगा और वर्षों से चले आ रहे राजनीतिक गढ़ को तोड़ा जाएगा।