Rudra News Bihar

Rudra News Bihar this page is only for news and information

मिथिलांचल के मुजफ्फरपुर में ही पूरा होगा स्टूडेंट्स के डॉक्टर बनने का सपना : डॉ. विपिन योगी--- नीट-यूजी व जेईई-मेन व एडव...
07/10/2025

मिथिलांचल के मुजफ्फरपुर में ही पूरा होगा स्टूडेंट्स के डॉक्टर बनने का सपना : डॉ. विपिन योगी

--- नीट-यूजी व जेईई-मेन व एडवांस्ड के साथ ओलम्पियाड की कक्षाएं जनवरी 2026 से

मुजफ्फरपुर। कॅरियर सिटी कोटा के प्रमुख एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने बिहार की राजधानी पटना में अपनी स्थापना के सफलतम एक वर्ष पूरा करने के साथ ही राज्य के एक और प्रमुख शहर एवं मिथलांचल के मुजफ्फरपुर में सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। यह घोषणा सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में की गई। देश में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ साइंस ओलंपियाड की तैयारियों के लिए ख्याति प्राप्त कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की मुजफ्फरपुर में शुरुआत से स्थानीय अभिभावकों व विद्यार्थियों में उत्साह है। एलन मुजफ्फरपुर में वर्ष 2026-27 से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन- एडवांस्ड एवं कक्षा 6 से 10 (जूनियर डिवीजन) नेशनल व इंटरनेशनल ओलंपियाड कोर्सेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षाएं जनवरी माह से शुरू होंगी। मुजफ्फरपुर के नया टोला स्थित कलमबाग वार्ड संख्या 26 के मकान नंबर 316 में एडमिशन ऑफिस होगा, जबकि गन्नीपुर में पंजाबी कॉलोनी स्थित शिवमित्र टॉवर में स्टडी कैम्पस होगा। मुजफ्फरपुर के होटल द लैंडमार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में जोनल हैड एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही जेईई डिवीजन के जोनल हैड कपिल बिरथरे, नीट डिवीजन के जोनल हैड हेमंत योगी, जूनियर डिवीजन के जोनल हैड विशाल केजरीवाल, एलन पटना के सेंटर हैड चेतन शर्मा एवं एलन कोटा के एक्सपर्ट फैकल्टीज एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर शहर के प्रमुख शिक्षाविद एवं एलन कोटा से पूर्व में पढ़ चुके मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होनें एलन के बारे में अपने अनुभव साझा किए। डॉ. विपिन योगी ने बताया कि अब मुजफ्फरपुर के स्टूडेंट्स को डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए किसी दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां की प्रतिभाओं को यहीं संबल मिलेगा और वो आगे बढ़ेंगे। उन्होनें बताया कि इससे पूर्व एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट पटना ने अपनी स्थापना के एक वर्ष के अध्यापन कार्य में नीट व जेईई परीक्षाओं में शानदार परिणाम दिए हैं। बिहार के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को आईआईटी सहित बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिल चुका है। वर्तमान में 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी एलन पटना में अध्ययनरत हैं। अभिषेक पांडे जो कि पिछले 22 वर्षों से फिजिक्स पढ़ा रहे हैं और उनके पढ़ाए हुए सैंकड़ों स्टूडेंट्स टॉप 100 में रैंक हासिल कर चुके हैं। उनको एलन मुजफ्फरपुर का सेंटर हेड बनाया गया है। एलन मुजफ्फरपुर में मुख्य रुप से कोटा की एक्सपर्ट फैकल्टीज के द्वारा ही अध्यापन कार्य होगा। कक्षा 5 से 10वीं तक के स्टूडेंट्स एलन स्पार्क एग्जाम में शामिल होकर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा आगामी 9 व 12 नवंबर को आयोजित होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। स्टूडेंट्स 7291970049 पर संपर्क कर एवं www.allen.ac.in/muzaffarpur पर परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भगत सिंह के विचारों और उनके सपनों को कुचलने का काम कर रहा बिहार विवि : विजय - शहीद भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर ...
27/09/2025

भगत सिंह के विचारों और उनके सपनों को कुचलने का काम कर रहा बिहार विवि : विजय

- शहीद भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाला गया आक्रोश मार्च
मुजफ्फरपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) के बैनर तले आज एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर से एक आक्रोश मार्च निकाला गया, जो बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय परिसर पहुँचकर सभा में तब्दील हो गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, भगत सिंह के विचारों और उनके सपनों को कुचलने का काम कर रहा है। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और उनके साथियों ने आज़ाद भारत का जो सपना देखा था, उसमें इंसान द्वारा इंसान के शोषण का अंत और सबके लिए समान शिक्षा की गारंटी शामिल थी। लेकिन वर्तमान समय में विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है और उनका आर्थिक व मानसिक दोनों स्तर पर शोषण कर रहा है। इसके पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन का अराजक रवैया और केंद्र व राज्य सरकार की शिक्षा एवं छात्र विरोधी नीतियाँ जिम्मेदार हैं, जिनका उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर शिक्षा का पूर्ण निजीकरण और व्यापारीकरण करना है।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय प्रभारी शिव कुमार ने माँग रखी कि विश्वविद्यालय प्रशासन पीएचडी (PAT) प्रश्नपत्र लीक के दोषी अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने प्रमाण पत्र एवं रिजल्ट सुधार के लिए निश्चित समय सीमा एवं पारदर्शी प्रक्रिया लागू करने, सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी/एसटी वर्ग के छात्रों के लिए नि:शुल्क शिक्षा के कानून को सख्ती से लागू करने तथा छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दंडित करने की माँग की।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के हजारों छात्रों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके आधार पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा और ज्ञापन कुलाधिपति सह राज्यपाल को सौंपा जाएगा। आक्रोश मार्च का नेतृत्व संगठन के राज्य अध्यक्ष विजय कुमार विश्वविद्यालय प्रभारी शिव कुमार राज्य कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार झा, रूपा कुमारी, दीपमाला कुमारी, जिला कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, अली अख्तर, श्याम भरोश कुमार, जगजीत सिंह एवं प्रभंश आदि प्रमुख रूप से कर रहे थे।

विवि अधिकारी ओर कर्मचारी छात्रों के साथ नहीं करें बदसलूकी : संघ- छात्रों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूड...
26/09/2025

विवि अधिकारी ओर कर्मचारी छात्रों के साथ नहीं करें बदसलूकी : संघ

- छात्रों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने की बैठक

मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की एक महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पीएचडी प्रश्नपत्र लीक, विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्रों के साथ की जा रही बदसलूकी, प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता व भ्रष्टाचार, राज्य सरकार के कानून के अनुसार एससी/एसटी छात्रों एवं सभी वर्ग की छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था के बावजूद मनमानी फीस वसूली, सत्र अनियमितता तथा परिणाम (रिजल्ट) में देरी व व्यापक गड़बड़ियों जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा और बहस हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। पीएचडी प्रश्नपत्र लीक के दोषी अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छात्र परीक्षा, परिणाम और प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए विवि के चक्कर काटने को मजबूर हैं। समस्याओं के समाधान के लिए न तो कोई निश्चित समय सीमा तय है और न ही कोई पारदर्शी प्रक्रिया। इसके विपरीत, अपने काम से संबंधित जायज़ मांगों को लेकर विश्वविद्यालय आने वाले छात्रों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी व मारपीट तक की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त करने की नीति का ही नतीजा है, जिसके कारण वर्षों से विश्वविद्यालयों में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला बना हुआ है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस व्यवस्था के खिलाफ चरणबद्ध ढंग से आंदोलन को तेज करें। संगठन के बिहार विश्वविद्यालय प्रभारी शिव कुमार ने जानकारी दी कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कल, 27 सितंबर को विश्वविद्यालय में व्याप्त घोर अराजकता और भ्रष्टाचार के विरोध में एआईडीएसओ की ओर से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। आगामी कार्यक्रम के तहत सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालय के विभागों में हजारों छात्र-छात्राओं का हस्ताक्षर इकट्ठा कर कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय के समक्ष एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में एआईडीएसओ के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार, विश्वविद्यालय प्रभारी शिव कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार झा एवं रूपा कुमारी, जिला कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, अली अख्तर, साहू प्रदीप और श्याम भरोश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

STET अभ्यर्थियों पर बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ तथा अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग पर प्रति...
22/08/2025

STET अभ्यर्थियों पर बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ तथा अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग पर प्रतिवाद मार्च एवं सभा

मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से STET अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ तथा उनकी न्यायोचित माँगों की पूर्ति की माँग को लेकर गुरुवार को एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया और कॉलेज के मुख्य द्वार पर सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए AIDSO के राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि STET अभ्यर्थी कई महीनों से TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा-4) के पूर्व STET(माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) आयोजित करने की माँग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलनरत हैं। लेकिन पिछले पंद्रह दिनों के भीतर ही दो-दो बार बिहार पुलिस ने उनके ऊपर निर्दयतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जो अत्यंत निंदनीय है। दोनों बार ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता में आश्वासन दिया था कि 10 दिनों के भीतर अधिसूचना जारी कर परीक्षा कराई जाएगी, किंतु आज तक वादा पूरा नहीं हुआ। यहाँ तक कि उच्च न्यायालय ने भी सरकार को परीक्षा कराने का निर्देश दिया है, फिर भी दो वर्षों से परीक्षा आयोजित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पूर्व TRE-4 आयोजित करने की घोषणा कर दी, जबकि लाखों बी.एड. पास और STET की तैयारी कर रहे छात्र लंबे समय से परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह कदम छात्रों के साथ स्पष्ट धोखा और अन्याय है।

प्रतिवाद सभा के माध्यम से AIDSO ने माँग की कि

- सरकार तुरंत लाठीचार्ज में शामिल दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करे।
- TRE-4 से पूर्व STET परीक्षा आयोजित करने की तिथि घोषित करे
- सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी और स्थायी बहाली सुनिश्चित करे।

सभा की अध्यक्षता करते हुए शिव कुमार ने कहा कि छात्र-युवाओं पर हो रहे इस दमन और अधिकारों पर हमले के खिलाफ अब आंदोलन को और तेज करना होगा। उन्होंने छात्रों एवं न्यायपसंद तमाम लोगों से आह्वान किया कि वे उच्च नैतिकता, नीति और आदर्शों के आधार पर संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाएं। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व जिला कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, रूपा कुमारी, अली अख़्तर, कोमल कुमारी, रितिक कुमार, तरन्नुम ख़ातून आदि ने किया।

इस बार मीनापुर में होगा मजबूत परिवर्तन : मिथिलेश मुजफ्फरपुर। भारतीय जनता पार्टी ,कफेन मंडल के अध्यक्ष मिथलेश कुमार के ने...
22/08/2025

इस बार मीनापुर में होगा मजबूत परिवर्तन : मिथिलेश

मुजफ्फरपुर। भारतीय जनता पार्टी ,कफेन मंडल के अध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को रामपुर जयपाल पंचायत में पंचायत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रजनीकांत कु सिंह ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, मंडल प्रभारी इंदल शर्मा और विस्तारक महेश पंजीयार भी शामिल हुए। मंच का संचालन मंडल महामंत्री छोटू पासवान और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष संजीव बिहारी ने किया ।
मंडल अध्यक्ष मिथलेश ने कहा कि हमें भाजपा के संकल्पों के साथ अपने क्षेत्र मीनापुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने मीनापुर में एक मजबूत परिवर्तन का हिस्सा बनने और इस बार मीनापुर में विधायक बदलने की अपील की।
बैठक मे मंडल महामंत्री दीपक कुशवाहा, संगीता देवी, दुर्गेश कुमार, उदय कुमार , वासुदेव सिंह, चंदन ठाकुर , चंदन गुप्ता, सुंदर कुमार, डॉ.भरत कुमार , हनुमान राय , संजीता देवी , रोहित कुमार , सुजीत कुमार सहित सभी बुथ अध्यक्ष व बीएलए-2 बूथ पदाधिकारी सहित अन्य लोग थे।

ईरान पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा अकारण बर्बर सैन्य हमले का एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने विरोध कियामुजफ्फरपुर। एसयूसीआई (क...
23/06/2025

ईरान पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा अकारण बर्बर सैन्य हमले का एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने विरोध किया

मुजफ्फरपुर। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने रविवार को जुलूस निकाल कर ईरान पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा किये गए बर्बर सैन्य हमले का कड़ा विरोध किया। जुलूस मोतीझील स्थित जिला कार्यालय परिसर से निकला जो तिलक मैदान रोड, जवाहरलाल रोड होते हुए कल्याणी पहुंचा।
कल्याणी चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव अर्जुन कुमार ने कहा कि सभी अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करते हुए यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की चेतावनियों को भी नजरअंदाज कर जंगखोर अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला किया है। ऐसा कर उसने शांतिप्रिय विश्व जनमत का भी तिरस्कार किया गया है। अर्जुन कुमार ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादी दरिंदों ने पहले मध्य पूर्व में अपने फ्रंट ऑफिस ज़ायोनी इजरायल को गाजा में नरसंहार करने के लिए उकसाया और लाखों निर्दोष व असहाय फिलिस्तीनियों को मार डाला और अब ईरान पर अकारण घातक सैन्य हमला किया है ताकि ईरान उनके हुक्म के आगे झुक जाए, जिससे क्षेत्र पर उनके वर्चस्व का विस्तार हो सके और यह सुनिश्चित हो सके कि उनके आधिपत्य की साजिश को चुनौती नहीं दी जा सके। लेकिन ईरान के लोगों द्वारा किये गए बहादुराना प्रतिरोध से इस घिनौनी साजिश को नाकाम किया जा रहा है। इजरायल द्वारा किये गए सैन्य हमले से ईरान को काबू में करने में विफल होने के बाद, अमेरिका ने अब सीधे ईरान पर हमला कर दिया है। उन्होंने अमेरिकी साम्राज्यवादियों से ईरान पर इस क्रूर सैन्य हमले को तुरंत रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल ईरान पर नहीं, बल्कि पूरी मानवजाति पर हमला है और यह विश्व शांति के ख़िलाफ़ है।
हम दुनिया के सभी शांतिप्रिय लोगों से अपील करते हैं कि वे एकजुट हों और अमेरिकी साम्राज्यवादी दरिंदों के इस जघन्य आक्रमण के खिलाफ विरोध की आवाज बुलंद करें।
जुलूस में शामिल लोग जंगखोर अमेरिका ईरान से दूर हटो, युद्ध पिपासु अमेरिका-इजराइल ईरान पर हमले बंद करो, रक्त पिपासु अमेरिका- इजरायली गठजोर मुर्दाबाद, ईरान फिलिस्तीन पर अमेरिकी हमले का विरोध करें, साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ दुनिया की जनता एक हो आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में कालिकांत झा, संजीत मांझी, अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार, वैद्यनाथ पंडित, मोहम्मद कलाम,रुपा कुमारी, विजय राम,उदय झा,उत्पल कुमार , विजय कुमार आदि प्रमुख रूप से थे।

एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के वरिष्ठ सदस्य रविभूषण प्रसाद वर्मा (फन्नू जी) का निधन, शोक मुजफ्फरपुर। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ...
16/05/2025

एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के वरिष्ठ सदस्य रविभूषण प्रसाद वर्मा (फन्नू जी) का निधन, शोक

मुजफ्फरपुर। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के वरिष्ठ सदस् रविभूषण प्रसाद वर्मा का निधन 15 मई को तड़के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी आयु 85 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सिकंदरपुर में किया गया। कॉमरेड वर्मा पार्टी के प्रारंभिक दौर में ही मुजफ्फरपुर जिले में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के निर्माण से जुड़े और कांटी प्रखंड के शाहपुर पंचायत सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसान-मजदूरों के सवालों पर हुए आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे आजीवन पार्टी के सिद्धांतों और आम जनता के हकों की लड़ाई के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण करने वालों में पार्टी के बिहार राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर जिला सचिव अर्जुन कुमार, जिला कमेटी सदस्य काशीनाथ सहनी, मो. इदरीश, तारकेश्वर गिरि, बालेश्वर रसूलपुरी, लालबाबू राय, बिपिन ठाकुर, प्रेम कुमार ठाकुर, विनय साह, उमेश महतो, शशिभूषण चौधरी, अमन कुमार झा, नगर सचिव अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार, प्रेम कुमार राम, बैद्यनाथ साह, विन्देश्वर पंडित, राजकुमार राम, उदय झा, कुमोद राम, विजय कुमार, शिव कुमार, शिवबालक कुमार, शिवजी महतो, कंचन कुमारी, रूपा कुमारी आदि शामिल रहे।

शहीद बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस मनाया गया       - क्रांतिकारियों की विरासत को मजबूत आंदोलन के जरिए आगे बढ़ाने का किया गय...
14/05/2025

शहीद बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस मनाया गया

- क्रांतिकारियों की विरासत को मजबूत आंदोलन के जरिए आगे बढ़ाने का किया गया आह्वान

मुजफ्फरपुर। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गैर-समझौतावादी धारा के प्रखर क्रांतिकारी शहीद बैकुंठ शुक्ल की शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को एआईडीएसओ के जिला कार्यालय, मोतीझील, मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बैकुंठ शुक्ल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ बिहार राज्य अध्यक्ष कामरेड विजय कुमार ने कहा कि शहीद बैकुंठ शुक्ल ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरुद्ध बिना किसी समझौते के संघर्ष किया और एक शोषणमुक्त समाजवादी समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि जात-पात, ऊँच-नीच, सांप्रदायिकता और क्षेत्रीयता के विरुद्ध उनका जीवन संघर्ष आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
एआईडीवाईओ के पूर्व राज्य अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान में पूंजीवाद और साम्राज्यवाद का चेहरा फासीवादी रूप ले चुका है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना जैसे कदम समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि ध्यान भटकाने का माध्यम बनते जा रहे हैं। ऐसे में शहीद बैकुंठ शुक्ल को याद करने का वास्तविक अर्थ है—सशक्त जन आंदोलन का निर्माण। अध्यक्षता कर रहे एआईडीएसओ जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम शिक्षा, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए दीर्घकालिक छात्र आंदोलन को खड़ा करें।
इस अवसर पर एआईडीएसओ के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला कमिटी सदस्य रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार, अली अख्तर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

28/04/2025

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। वरीय अधिवक्ता प्रियरंजन कुमार उर्फ अन्नू बाबू ने महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कहा कि वे किसी पद की लालसा में नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखते हैं कि इस बार जीत इनकी होगी, या फिर लोग पूर्व के पदाधिकारियों पर ही अपना विश्वास जताएंगे।

माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया गणगौर तीज महोत्सव मुजफ्फरपुर। माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गणगौर का तीज उत्सव मनाया गया। ...
28/03/2025

माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया गणगौर तीज महोत्सव

मुजफ्फरपुर। माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गणगौर का तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने लाल चुनरी की साड़ी पहन सोलह सिंगार कर मां गणगौर के गीत गाए , गणगौर के गीतों पर डांस किया और तरह-तरह के गेम भी खेला। इस प्रोग्राम में बिहार झारखंड की कोषाध्यक्ष राज जी चांडक माहेश्वरी महिला की अध्यक्षा राजश्री डागा सचिव हेमा चांडक और पूरे माहेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित थी। सभी ने खूब हर्ष और उल्लास के साथ तीज का प्रोग्राम मनाया।

Address

Muzaffarpur
Muzaffarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudra News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rudra News Bihar:

Share