19/01/2022
*मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष बने रणविजय सिंह तो उपाध्यक्ष नीरज कुमार*
-------------------------
---------------
जिला मुखिया संघ के संयोजक बने विजय कुमार सिंह ,तो सचिव पंकज कुमार
-----------------------
शिवहर----मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष चुनाव में मोहम्मदपुर कटसरी पंचायत के मुखिया रणविजय सिंह को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है । जबकि मुखिया संघ के संयोजक छतौनी पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष पद पर माधोपुर छाता के मुखिया नीरज कुमार , कोषाध्यक्ष के पद पर मथुरापुर कहतरवा पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी को चुना गया। जबकि सचिव पद पर मुखिया पंकज कुमार हिरोता दुम्मा बनाए गए।
वक्ताओं में मुख्य अतिथियों के द्बारा मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष के चुनाव में महहम्मदपुर कटसरी पंचायत के झिटकाही स्थिति रणविजय सिंह के आवास पर मुखिया जिला संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।
सर्वसम्मति से चुने गए मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा है कि संघ के प्रति में समर्पित रहूंगा। संघ में शक्ति होती है। मुखिया संघ के अधिकार एवं रक्षा के लिए मैं संघर्ष करूंगा। मुखिया के अधिकार को लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ को लेकर दिन रात एक करूंगा।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व महम्मदपुर कटसरी पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार सिंह उर्फ चून्नू सिंह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष पद पर काबिज थे। पंचायती राज का जब गठन हुआ था तब शिवहर जिले के प्रथम मुखिया संघ के अध्यक्ष कुअमा पंचायत के मुखिया संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू जी थे।
कार्यक्रम में उपस्थित तरियानी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख प्रीति सिंह के पति राहुल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख के पुत्र नीरज कुमार सिंह, की उपस्थिति रही।
मौके पर जिला भर के मुखिया मथुरापुर कहतरवा पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी के पति संजीव कुमार, मुखिया वृंदावन गुलाम मुस्तफा, पोझिया मुखिया इफ्तेखार अहमद उर्फ गोरे,अटकोनी मुखिया कमलेश देवी के पति रविशंकर कुमार उर्फ नथुनी डीलर, मालीपोखरभिण्डा
मुखिया उमेश नारायण साह, सोनबरसा पंचायत के मुखिया गीता देवी के पति रघुनाथ सहनी, विशंभर पुर के मुखिया पति अशोक राय, मिर्जापुर धोवाही के मुखिया पुनीत चौधरी, हरनाही के मुखिया मकसूदपुर अररिया
पंचायत के मुखिया बिगु सहनी आदि मौजूद थे।