Shankar Prasad Yadav

Shankar Prasad Yadav Official page of RJD MLA Shri Shankar Prasad Yadav Office Of the Shankar Prasad Yadav

विनम्र श्रद्धांजलि
23/08/2026

विनम्र श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आप सभी को ढेरों बधाई!23 अगस्त 2023 को हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी...
23/08/2026

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आप सभी को ढेरों बधाई!

23 अगस्त 2023 को हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग कराई थी। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था।

देश का नाम अंतरिक्ष में रोशन करने वाले ISRO के महान वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक अभिनंदन!

जय हिंद, जय भारत!



राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वाधीनता सेनानी अमर शहीद छकौड़ी लाल साह जी की शहादत तिथ...
22/08/2026

राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वाधीनता सेनानी अमर शहीद छकौड़ी लाल साह जी की शहादत तिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

आज ही के दिन 22 अगस्त 1942 को जब 'भारत छोड़ो आंदोलन' के आह्वान पर हजारों की संख्या में क्रांतिवीर तिरंगा फहराने पारू थाना परिसर की ओर बढ़े, तब अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी गोलियों का निडरता से सामना करते हुए अमर शहीद छकौड़ी लाल साह जी ने देश के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी।
​इस पावन स्मृति दिवस के अवसर पर:
पारू प्रखंड परिसर में स्थापित अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।
तत्पश्चात, उनके पैतृक गांव मांगुरहिया में आयोजित 'शहादत दिवस समारोह' में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​अमर शहीद छकौड़ी लाल साह जी का यह महान बलिदान, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा हमें निरंतर देशसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
​अमर शहीद छकौड़ी लाल साह जी अमर रहें!
जय हिंद! जय भारत!

पारू क्षेत्र के ग्राम-आरोपुर निवासी श्री अरूण चौधरी जी के पूज्य पिता जी के असामयिक निधन के पश्चात आयोजित श्राद्ध कार्यक्...
21/08/2026

पारू क्षेत्र के ग्राम-आरोपुर निवासी श्री अरूण चौधरी जी के पूज्य पिता जी के असामयिक निधन के पश्चात आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुआ।
​इस दौरान स्वर्गीय आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
​दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं अरूण चौधरी जी एवं उनके समस्त परिजन के साथ हैं।

​ॐ शांति! ॐ शांति!

20/08/2026

विधानमंडल मार्च को सफल बनाने के लिए पारू विधानसभा क्षेत्र के सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वच्छ ऊर्जा, हरित भविष्य!प्रकृति-प्रदत्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण एवं सतत विकास को समर्पित "अक्षय ऊर्जा दिवस" की समस्त ...
20/08/2026

स्वच्छ ऊर्जा, हरित भविष्य!

प्रकृति-प्रदत्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण एवं सतत विकास को समर्पित "अक्षय ऊर्जा दिवस" की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, हम सभी सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपनाकर अपने पर्यावरण को स्वच्छ और भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।

20/08/2026

संघर्षों से हर दिन एक नया इतिहास बनते है

बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है! छात्रों पर AK-47 तानने से लेकर पेपर लीक, धांधली और बेलगाम बेरोजगार...
19/08/2026

बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है! छात्रों पर AK-47 तानने से लेकर पेपर लीक, धांधली और बेलगाम बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।
​इन गंभीर मुद्दों और युवाओं के हक की लड़ाई को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय की अनुपस्थिति में उनके प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
​प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा, लोकसभा सांसद श्री सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री आलोक मेहता, विधायक भाई बीरेन्द्र, विधायक श्री राहुल शर्मा, विधायक श्री रणविजय साहू, एमएलसी श्री अशोक पांडे, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
​छात्रों और युवाओं के अधिकार की यह लड़ाई सड़क से लेकर शासन के दरवाज़े तक जारी रहेगी!

Address

Muzaffarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shankar Prasad Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shankar Prasad Yadav:

Shortcuts

Share