PTB News

PTB News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PTB News, News & Media Website, Darbhanga.
(1)

देश प्रदेश की सामाजिक, ब्यापारीक, राजनैतिक,मनोरंजन फैशन, इंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर
फॉलो PTB Gramin ( Press Trust of Bihar )न्यूज व्हाट्सप्प:- 9113390336
वेबसाईट : https://ptbbiharnews.blogspot.com
https://youtube.com/

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना में कथित अवैध हिरासत, जबरन वसूली और रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। शुरुआ...
20/08/2026

बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना में कथित अवैध हिरासत, जबरन वसूली और रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है।
शुरुआती जांच में कई लोगों को कथित तौर पर बिना एफआईआर, आधिकारिक रिकॉर्ड या कानूनी आधार के घंटों तक थाना हाजत में हिरासत में रखने की बात सामने आई है। एक मामले में हिरासत की अवधि करीब 36 घंटे बताई गई है।

⭕..जांच में जादोपुर थानेदार पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिए गए लोगों के परिजनों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी और रिहाई या मामले से नाम हटाने के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग की।

⭕..गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी को 16 अगस्त को कथित वसूली के इस मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी मुख्यालय को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान कथित तौर पर अवैध हिरासत और पैसे की मांग से जुड़े कई मामले सामने आए।

⭕..जांचकर्ताओं के मुताबिक, एक व्यक्ति से कथित तौर पर बिचौलिए (दलाल ) के जरिए 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया। एक अन्य मामले में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को कथित तौर पर हिरासत से छोड़ने के लिए 75 हजार रुपये लिए जाने का आरोप है।

⭕..इसी तरह, एक युवक का नाम मामले से हटाने के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष और उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर 55 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। जांच टीम को तत्कालीन एसएचओ और कथित बिचौलिए के बीच कई बार हुई टेलीफोन बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।

⭕..प्रारंभिक जांच में सामने आए आरोपों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

💥..पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच का उद्देश्य कथित अवैध हिरासत, वसूली और रिश्वतखोरी से जुड़े सभी मामलों की जानकारी जुटाना और इसमें शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करना है।

अपना रराय कमेंट मे जरूर दें...

20/08/2026

दरभंगा : कमतौल थाना छेत्र के रतनपुर मे हुए हत्या का खुलासा शराब कारोबार बना हत्या की वजह सुनिए SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन को...

चीनी के दाम बढ़े तो सरकार का बड़ा कदमत्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ती मांग और रिकॉर्ड कीमतों को देखते हुए सरकार ने स्...
20/08/2026

चीनी के दाम बढ़े तो सरकार का बड़ा कदम

त्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ती मांग और रिकॉर्ड कीमतों को देखते हुए सरकार ने स्टॉक लिमिट घटाकर 15 दिन कर दी है। ये नियम अगले महीने 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू होगा। पहले यह लीमिट 30 दिन थी। बता दें कि चीनी की खुदरा कीमत एक साल में करीब 13 फीसदी बढ़कर 52.30 रुपए प्रति किलो हो गई है। कुछ इलाकों में बारिश कम होने और मौसम के सूखा रहने से गन्ने की फसल प्रभावित हुई है और दाम बढ़े हैं।

20/08/2026

पुलिस पर अबैध वसूली का आरोप
मंत्री मदन सहनी ने अपने ही सरकार और प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल!


20/08/2026

35.74 लाख की साइबर ठगी…दरभंगा पुलिस बुजुर्ग की पूरी रकम कराई वापस

20/08/2026

गोपालगंज के याेदपुर थाना अध्यक्ष सहित दो चौकीदार और एक दलाल गिरफ्तार,,
निर्दोष व्यक्ति को बेवजह हाजत में रखने और अवैध वसूली के आरोप में हुई गिरफ्तारी एसपी विनय तिवारी की करवाई

बेलागंज बाजार से पुलिस ने भारी मात्रा में अं/ग्रे/जी श*राब के साथ एक यु/व/क को किया गि/रफ्ता*र
19/08/2026

बेलागंज बाजार से पुलिस ने भारी मात्रा में अं/ग्रे/जी श*राब के साथ एक यु/व/क को किया गि/रफ्ता*र

19/08/2026

तेजस्वी यादब आज पुरे बाबाली मूड मे दिखे भाजपा कार्यालय को चो!/रों का अड्डा बोले देखिये विडिओ

19/08/2026

🚨 दरभंगा में देर रात खूनी वारदात! 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी संजीव कुमार के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम सिंह की हत्या

19/08/2026

दरभंगा :- चीनी मिल चालू करेंगे भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर की घोसणा पर बोले वकील साहब को सुनिए

Gopal Jee Thakur Nitish Mishra Adv Tanweer Hassan BJP Bihar

Address

Darbhanga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PTB News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PTB News:

Shortcuts

Share