Kunal Gupta Journalist

Kunal Gupta Journalist इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है

हाजीपुर में ठेकेदार रामनरेश राय के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, परिजनों से मिलकर की सुरक्षा की मांग, मॉर्निंग वॉक के दौरान हु...
20/08/2026

हाजीपुर में ठेकेदार रामनरेश राय के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, परिजनों से मिलकर की सुरक्षा की मांग, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या
हाजीपुर में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके आवास पहुंचे. दोपहर करीब एक बजे तेजस्वी यादव ने रामनरेश राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

हत्या के बाद गोली मारने का वीडियो हुआ था वायरल
रामनरेश राय की हत्या के बाद गोली मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

तेजस्वी यादव ने परिवार की सुरक्षा की मांग की
परिजनों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि रामनरेश राय के परिवार को बिहार सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए. उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाइव प्रसारण, समस्तीपुर में लाभुकों को सौंपी गई नए पक्के मकानों की चाभी #समस्तीपुर : प्रधानमं...
20/08/2026

पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाइव प्रसारण, समस्तीपुर में लाभुकों को सौंपी गई नए पक्के मकानों की चाभी

#समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गुरुवार को समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में देखा गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मुहैया कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया.विधायक अश्वमेध देवी एवं विधान पार्षद तरुण कुमार,जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी थे.

1323 करोड़ से बिछेगा रेल लाइन
20/08/2026

1323 करोड़ से बिछेगा रेल लाइन

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खास अंदाज में मिले अनंत सिंह,हाथ जोड़ा और फिर मुस्कुराए...
20/08/2026

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खास अंदाज में मिले अनंत सिंह,हाथ जोड़ा और फिर मुस्कुराए...

रेलवे में नौकरी का झांसा, डीआरएम ऑफिस में खुला फर्जीवाड़े का राज; महिला समेत दो धराए #पटना.रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम...
20/08/2026

रेलवे में नौकरी का झांसा, डीआरएम ऑफिस में खुला फर्जीवाड़े का राज; महिला समेत दो धराए

#पटना.रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा और ठगी करने के आरोप में रेलकर्मियों ने एक महिला और एक पुरुष को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. दोनों पर युवकों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर फॉर्म भरवाने और ठगी करने का आरोप है. इस मामले में एक अन्य आरोपी डीआरएम कार्यालय से पूछताछ के दौरान फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
डीआरएम कार्यालय में संदिग्ध गतिविधि से खुला मामला
रेल अधिकारी पंकज कुमार ने खगौल थाना में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, दानापुर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद आरपीएफ पोस्ट दानापुर के प्रभारी निरीक्षक और जवान मौके पर पहुंचे. पूछताछ में पता चला कि गाजीपुर, उत्तर प्रदेश निवासी दिव्या कुमारी और बिहटा, पटना निवासी मणिशंकर, मालदा, पश्चिम बंगाल निवासी गौरंगा मंडल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेलवे भर्ती बोर्ड, गुवाहाटी का फॉर्म भरवा रहे थे.
शक के आधार जांच की गयी
मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक पंकज कुमार की नजर दोनों की गतिविधियों पर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जांच के दौरान रेलवे भर्ती बोर्ड, गुवाहाटी से संबंधित फर्जी दस्तावेज मिलने की बात सामने आयी.

अपराधियों से ज्यादा पुलिस का डर महसूस करते हैं लोग':दरभंगा के मोनू आत्महत्या केस पर मंत्री ने कहा...दरभंगा.बिहार सरकार क...
20/08/2026

अपराधियों से ज्यादा पुलिस का डर महसूस करते हैं लोग':दरभंगा के मोनू आत्महत्या केस पर मंत्री ने कहा...

दरभंगा.बिहार सरकार के मंत्री और बहादुरपुर के विधायक मदन सहनी ने बुधवार को दरभंगा में कहा कि बिहार में कई जगहों पर लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से भय महसूस होता है।मंत्री ने पुलिस अधिकारियों, दरोगा और पुलिसकर्मियों पर आम लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो जनप्रतिनिधियों को भी इस संबंध में गंभीरता से विचार करना पड़ेगा।
दरअसल, मंत्री मदन सहनी दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव के मोनू सहनी की आत्महत्या केस को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मदन सहनी ने मोनू आत्महत्या मामले की जांच दरभंगा एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले में दोषी पाए जाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मंत्री ने दरभंगा पुलिस की कार्यशैली के साथ भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए।

। परिजन का आरोप है कि मोबाइल फोन को लेकर पुलिस की कार्रवाई और दबाव के कारण मोनू मानसिक रूप से परेशान था।मृतक के पिता जागेश्वर सहनी ने बताया कि उनके बेटे ने करीब 2 हजार रुपए में एक मोबाइल खरीदा था। मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस टीम उसके घर पहुंची थी। मोनू ने मोबाइल पुलिस को दे दिया था। इसके बाद उससे अन्य मोबाइल को लेकर पूछताछ की गई।परिजन का आरोप है कि पुलिस की ओर से मोनू पर दूसरे मामले में फंसाने का दबाव बनाया गया और रुपए की मांग की गई।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से अलग घटनाक्रम बताते हुए कहा कि टेक्निकल सेल की टीम मोबाइल के लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची थी और एक मोबाइल बरामद किया गया था।पुलिस के अनुसार, मोनू की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने टेक्निकल सेल की टीम को फोन कर अन्य मोबाइल मिलने की जानकारी दी थी। मोबाइल लेने के लिए एएसआई इंद्रदेव कुमार और सिपाही कुंदन कुमार खराजपुर पहुंचे थे। सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन के अनुसार, वहां स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों की सर्विस पिस्टल भी छीन ली थी।

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से आपकी क्या क्या यादें जुड़ी है?
20/08/2026

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से आपकी क्या क्या यादें जुड़ी है?

स्कुल ठीक करो का असर:समस्तीपुर के कलवारा विद्यालय में अभिभावकों का हंगामा:शिक्षा, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल...
20/08/2026

स्कुल ठीक करो का असर:समस्तीपुर के कलवारा विद्यालय में अभिभावकों का हंगामा:शिक्षा, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

#समस्तीपुर।रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के कलवारा मध्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रधानाध्यापक अभ्येश्वर चौधरी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और उनके निलंबन की मांग की।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नियमित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं हो रही है। विकास कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार, दीपक झा और मनोज महतो सहित कई अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को न तो नियमित होमवर्क दिया जाता है और न ही उनकी कॉपियों की समय पर जांच होती है। उनका कहना था कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित न होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। बच्चों ने आरोप लगाया कि भोजन में कभी-कभी कीड़े मिलते हैं। कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि यदि वे विद्यालय की समस्याओं के बारे में घर पर बताते हैं, तो उन्हें डांटने या मारने की धमकी दी जाती है।

पटना एयरपोर्ट : इंडिगो का सर्वर 5 घंटे ठप रहा:टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और फ्लाइट स्टेटस चेक करने में दिक्कतपटना.विमानन कंप...
20/08/2026

पटना एयरपोर्ट : इंडिगो का सर्वर 5 घंटे ठप रहा:टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और फ्लाइट स्टेटस चेक करने में दिक्कत

पटना.विमानन कंपनी इंडिगो का सर्वर बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब 5 घंटे तक ठप रहा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सर्वर के बार-बार डाउन होने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और फ्लाइट स्टेटस चेक करने में यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल, वेब चेक-इन और बोर्डिंग पास डाउनलोड करने जैसी जरूरी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जो यात्रा से ठीक पहले वेब चेक-इन करने की कोशिश कर रहे थे।

ऑनलाइन सेवाएं बाधित होते ही पटना एयरपोर्ट स्थित इंडिगो के काउंटरों पर यात्रियों का भारी दबाव बढ़ गया। स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन प्रबंधन को आनन-फानन में मैनुअल चेक-इन और फिजिकल बोर्डिंग पास जारी करने की व्यवस्था करनी पड़ी। काउंटरों पर अचानक भीड़ बढ़ने से लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

मंडल रेल प्रबंधक ने सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षणवैशाली।मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श अमित सरन द्वा...
20/08/2026

मंडल रेल प्रबंधक ने सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड का किया निरीक्षण

वैशाली।मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श अमित सरन द्वारा आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार रेलखंड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की संरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता तथा अमृत भारतe स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के क्रम में शाहपुर पटोरी स्टेशन पर IPS रूम, रिले रूम, पैनल रूम, बैटरी रूम सहित स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

इसके पश्चात साहेबपुर कमाल, खगड़िया स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहां IPS रूम, रिले रूम, पैनल रूम, बैटरी रूम एवं स्टेशन परिसर आदि का जायजा लिया गया। यहां भी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कुर्सेला जंक्शन पर पैनल रूम एवं स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं परिचालन से संबंधित सुविधाओं का जायजा लिया गया।

वहीं सेमापुर स्टेशन पर पैनल रूम, UTS, PRS एवं बुकिंग कार्यालय के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मोशन वे-ब्रिज तथा स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं काढ़ागोला रोड स्टेशन पर UTS, PRS एवं बुकिंग कार्यालय तथा स्टेशन परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया तथा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार तथा सभी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

Address

Muzaffarpur
842001-05

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kunal Gupta Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share