गोरौल की बात खबर

गोरौल की बात खबर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गोरौल की बात खबर, News & Media Website, Goraul, Muzaffarpur.

🚨 थाने से चंद कदम दूर फिर स्वर्ण व्यवसायी से लूट!📍 गोरौल, वैशाली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मं...
27/05/2026

🚨 थाने से चंद कदम दूर फिर स्वर्ण व्यवसायी से लूट!
📍 गोरौल, वैशाली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे NH-22 सर्विस लेन किनारे स्थित मार्केट में बाइक सवार 3 हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स व्यवसायी को निशाना बनाया।

💥 दुकानदार राहुल कुमार से हथियार के बल पर आभूषण, दुकान की चाबी और नगद राशि लूटकर अपराधी फरार हो गए।

⚠️ हैरानी की बात ये है कि घटना गोरौल थाना से कुछ ही दूरी पर हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी कई बार स्वर्ण व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर आ चुके हैं।

📌 19 मई को भी कर्पूरी चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में इसी तरह की लूट हुई थी।
📌 बताया जा रहा है कि एक ही दुकान में अब तक 6 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

🚓 घटना के बाद वैशाली पुलिस SDPO के नेतृत्व में जांच में जुट गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छापेमारी जारी है।

😟 लगातार हो रही घटनाओं से गोरौल के व्यवसायियों में डर का माहौल है। अब सवाल उठ रहा है —
क्या थाने के पास भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं?

#गोरौल #वैशाली #गोरौल_की_बात 🚨

🚨 लापता युवक की तलाश 🚨गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासीमनीष कुमार, पिता – विनोद साहदिनांक 25/05/2026 को शाम लगभग...
27/05/2026

🚨 लापता युवक की तलाश 🚨

गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी
मनीष कुमार, पिता – विनोद साह
दिनांक 25/05/2026 को शाम लगभग 2 बजे से लापता हैं।

📍 पता :
गांव – भटौलिया
थाना – गोरौल
पोस्ट – गोरौल
जिला – वैशाली

परिजनों के अनुसार अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। यदि किसी भी व्यक्ति को यह युवक कहीं दिखाई दे या इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर: 7050046565

🙏 कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मनीष कुमार जल्द से जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें।

ें #लापता 🚨

🚨 गोरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 🚨आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करान...
27/05/2026

🚨 गोरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित 🚨

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गोरौल थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 🤝🕌

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा सरकार की गाइडलाइन, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। ✅

सभी लोगों से पर्व को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। 🙏✨

#गोरौल_की_बात

27/05/2026

🚨 गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की मेहनत पर सवाल! 😢

गोरौल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां भवानी फूड सप्लाई कंपनी पर कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनसे लगातार काम करवाया जा रहा है, लेकिन समय पर तनख्वाह नहीं दी जा रही। 💸

मजदूरों का कहना है कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। घर चलाना, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। 🥺

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर गरीब मजदूरों की मेहनत की कमाई उन्हें क्यों नहीं मिल रही?
क्या मजदूरों का हक दबाया जा रहा है? 🤔

अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन क्या कदम उठाते हैं। ⚠️

📍 गोरौल औद्योगिक क्षेत्र, वैशाली
🎥 गोरौल की बात खबर

#गरीब_मजदूर #गोरौल_की_बात #वैशाली #बिहार_न्यूज #वायरल_खबर

26/05/2026

भारी गर्मी के बीच बारिश का बंदे लोगों को रात की सांस दिलाए देख सकते हैं गोरौल क्षेत्र के बारिश शुरू हो चुकी है गोरौल की बात खबर

🚨 गोरौल की बात खबर 🚨🕌 आगामी बकरीद पर्व को लेकर वैशाली पुलिस की आमजनों से विशेष अपील..🤝 आइए, आपसी भाईचारा, शांति और सौहार...
26/05/2026

🚨 गोरौल की बात खबर 🚨

🕌 आगामी बकरीद पर्व को लेकर वैशाली पुलिस की आमजनों से विशेष अपील..

🤝 आइए, आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
✅ अफवाहों से बचें
✅ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर न करें
✅ प्रशासन का सहयोग करें
✅ कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें

👮‍♂️ वैशाली पुलिस की अपील —
“शांति, सद्भाव और भाईचारा ही हमारी पहचान है।”

📢 सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाएं।

#गोरौल_की_बात #बकरीद #वैशाली

26/05/2026

🕌✨ आगामी बकरीद पर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार ✨🕌

आज जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं सभी संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। 🤝

बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा सरकार की गाइडलाइन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, शांति एवं आपसी भाईचारे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी लोगों से अपील की गई कि बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। ☪️❤️🇮🇳

वैशाली में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश…
“आपसी प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” 🙏✨

#बकरीद2026 #शांति_समिति #वर्षा_सिंह #गोरौल_की_बात 🔥📢

26/05/2026

📍 गोरौल थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सरकार की गाइडलाइन एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। 🤝🕌

प्रशासन ने साफ संदेश दिया —
“त्योहार प्रेम, भाईचारा और शांति का प्रतीक है, इसे मिलजुल कर मनाएं।” ❤️

#शांतिसमिति #बकरीद #वैशालीNews #गोरौल_की_बात
गोरौल की बात खबर

26/05/2026

ईद उल-अजहा बकरीद को लेकर जिला शांति समिति की बैठक वैशाली

26/05/2026

ईद उल-अजहा बकरीद को लेकर गोरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें थाना अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अचंलाधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद रहे

25/05/2026

बिहार में वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है।
लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बिहार पुलिस के Dial 112 कर्मियों का है, जहां मुर्गा-चावल के साथ शराब पार्टी होती दिख रही है।

अगर शराबबंदी लागू है, तो शराब आखिर पहुंच कहां से रही है?
क्या शराबबंदी सिर्फ गरीब, मजदूर और आम जनता के लिए है?
क्या कानून सिर्फ कमजोर लोगों पर ही लागू होता है?

जनता पूछ रही है —
जिस पुलिस पर शराब पकड़ने की जिम्मेदारी है, अगर वही शराब के साथ दिखे तो फिर कार्रवाई कौन करेगा?

⚠️ हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

#शराबबंदी #बिहार_पुलिस #गोरौल_की_बात

Address

Goraul
Muzaffarpur
HAJIPUR

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोरौल की बात खबर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share