Zen Tv

Zen Tv खबर से कोई समझौता नहीं

12/09/2026

“जदयू सरकार रहे या जाए, फरक्का जल संधि के नवीकरण का विरोध जारी रहेगा

11/09/2026

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से थमा कामकाज, ग्राहक हुए परेशान

मालीघाट में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, सर्वसम्मति से हुआ श्री माँ दुर्गा पूजा समिति का गठनमुजफ्फरपुर। पंचमुखी मालीघाट चौक...
09/09/2026

मालीघाट में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, सर्वसम्मति से हुआ श्री माँ दुर्गा पूजा समिति का गठन

मुजफ्फरपुर। पंचमुखी मालीघाट चौक पर आगामी दुर्गापूजा को लेकर श्री माँ दुर्गा पूजा समिति 2026-27 का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति के गठन के साथ ही पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

समिति में राजेश पटेल को अध्यक्ष, विष्णु महतो को उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल कुमार को महामंत्री, विजय गुप्ता को मंत्री, राजीव कुमार बंटी को कोषाध्यक्ष, सुरेश प्रसाद पटेल को उपकोषाध्यक्ष, डॉ. बिरेन्द्र पासवान को सचिव, गरीवनाथ पासवान को उपसचिव तथा शिवशंकर कुमार को संरक्षक बनाया गया है।

समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को श्रद्धा, भव्यता और आपसी सहयोग के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया। समिति के गठन के बाद स्थानीय लोगों में भी पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। 🙏🚩

#दुर्गापूजा #मालीघाट #मुजफ्फरपुर

06/09/2026

गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर खास आयोजन,रक्तदान शिविर और हनुमान आराधना

सिकंदरपुर में गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 1.94 किलो मादक पदार्थ और नकदी बरामदमुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ...
05/09/2026

सिकंदरपुर में गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 1.94 किलो मादक पदार्थ और नकदी बरामद

मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरपुर थाना की टीम ने अंबेडकर नगर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंद्रेश्वर सहनी, निवासी ग्राम-अंबेडकर नगर, थाना सिकंदरपुर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और 7,943 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से गांजा पैक करने वाला पेपर, एक तराजू और बाट भी बरामद किया है। मामले में सिकंदरपुर थाना कांड संख्या 209/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

कॉपी के अंदर शराब का खेल! नोटबुक काटकर छिपा दी शराब की  बोतलें, मुजफ्फरपुर में खुला तस्करी का गजब राज
04/09/2026

कॉपी के अंदर शराब का खेल! नोटबुक काटकर छिपा दी शराब की बोतलें, मुजफ्फरपुर में खुला तस्करी का गजब राज

🌸 दादी धाम सिकंदरपुर में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे भक्त 🌸मुजफ्फरपुर, 04 सितंबर 2026। दादी धाम ...
04/09/2026

🌸 दादी धाम सिकंदरपुर में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे भक्त 🌸

मुजफ्फरपुर, 04 सितंबर 2026। दादी धाम सिकंदरपुर में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर फूलों की वर्षा से गूंज उठा। फूलों एवं फलों से प्रभु का महाशृंगार किया गया।

इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन कर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”, “अच्युतम केशवम”, “आरती कुंज बिहारी की”, “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “मधुराष्टकम्” जैसे भजनों से पूरा दादी धाम भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने भगवान को झूले में झुलाया और जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश जी झुनझुनवाला, महामंत्री श्रवण सराफ सहित रामगोपाल जालान, भगवती नेमानी, प्रभात बंका, जय प्रकाश सराफ, प्रकाश केजरीवाल, समीर तुलस्यान, संदीप तुलस्यान, सौरव केडिया, रमेश चौधरी, संजय तुलस्यान एवं प्रदीप तुलस्यान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी आलोक कुमार केजरीवाल ने दी।

04/09/2026

नेपाल के दर्द पर मुजफ्फरपुर का मरहम, उम्मीद फाउंडेशन के कैंप में जमकर हुआ सहयोग

31/08/2026

जमीन विवाद में ‘बिजनेसमैन’ वाला कागज आया सामने, 2 साल की उम्र पर उठे सवाल

Muzaffarpur: नशे में डायल-112 ड्राइवर ने मचाया हड़कंप, 3 राहगीरों को कुचला; एक गंभीर
31/08/2026

Muzaffarpur: नशे में डायल-112 ड्राइवर ने मचाया हड़कंप, 3 राहगीरों को कुचला; एक गंभीर

Address

Muzaffarpur
842002

Telephone

+919122026775

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zen Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Zen Tv:

Shortcuts

Share