MUZ lives

MUZ lives हक़ की आवाज
9709997572

28/08/2026

मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्यासपुर पंचायत में अफरा तफरी तब मच गयी ,जब एक युवक का शव उसके ही घर के पीछे मिला।इस मामला में अभी फिलहाल स्पष्ट रूप से किसी का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस टीम जाँच में जुटी....
#पारू
#मुजफ्फरपुलिस

27/08/2026

फतेहाबाद में बाढ़ नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने किया गंडक नदी का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड अंतर्गत फतेहाबाद पंचायत में बाढ़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी गौरव कुमार पहुंचे। उनके साथ साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, पारू प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुमन ठाकुर, पारू अंचलाधिकारी, आरओ मोतीलाल साह सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण को लेकर गंडक नदी एवं आसपास के तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गंडक नदी एवं बांध की स्थिति की लगातार निगरानी की जाए और हर समय जांच कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग निचले इलाकों से सुरक्षित स्थान एवं बांध की ओर आ जाएं, ताकि बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की भी जानकारी जिलाधिकारी को दी।
#पारू
#साहेबगंज
#मुजफ्फरपुर

27/08/2026

मुजफ्फरपुर जिले का साहेबगंज 98 विधायक डॉ0 राजू कुमार सिंह ने गंडक नदी से सटे गांव में बाढ़ आने की संभावना के बारे में क्या कहा सुनिए इस वीडियो के माध्यम से ।
#गंडक
#मुजफ्फरपुर
#साहेबगंज
#पारू

27/08/2026

गंडक नदी में बाढ़ का खतरा संभावित कम हुआ है।
स्थानीय विधायक राजू कुमार सिंह और मुजफ्फरपुर डीएम कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया।
#पारू
#साहेबगंज
#सरैया

इस महिला को कल बड़कागांव ढाला के आसपास स्कूल में देखा गया फिलहाल अभी तो नहीं मिल पाई है ,लेकिन आप लोगों के सहयोग रहा तो ...
27/08/2026

इस महिला को कल बड़कागांव ढाला के आसपास स्कूल में देखा गया फिलहाल अभी तो नहीं मिल पाई है ,लेकिन आप लोगों के सहयोग रहा तो यह मिल जाएगी।
यह महिला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर पोस्ट ग्राम गिजास नया टोला की है। उम्र लगभग 65 वर्ष है , जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जो 24.08.2026 से लापता है। किसी को मिले तो कृपया इन नंबरों -9576300341, 7044013802 करे
#बड़कागांव
#हरचंद
#कांटी
#मुजफ्फरपुर

देवरिया जंक्शन नाम छकौड़ी लाल साह के नाम पर रखा जाये। छकौड़ी लाल साह को चाहने वाले की यही मांग है। #पारू #देवरिया  #सरैय...
27/08/2026

देवरिया जंक्शन नाम छकौड़ी लाल साह के नाम पर रखा जाये। छकौड़ी लाल साह को चाहने वाले की यही मांग है।
#पारू
#देवरिया
#सरैया
#मगुरहिया

27/08/2026

नेपाल में बाढ़ की बढ़ती तबाही को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिले के और छपरा से बीच से गुजरने वाली गंडक नदी पर चाक चौबंद जारी है,जिसमें मुजफ्फरपुर के दर्जन भर पंचायत में रेड अलर्ट जारी है, यहां मुजफ्फरपुर डीएम ने क्या बयान दिया इस सुनते हैं वीडियो के माध्यम से।
#मुजफ्फरपुर
#मुजफ्फरपुरजिलाधिकारी
#मुजफ्फरपुरपुलिस

यह महिला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर पोस्ट ग्राम गिजास नया टोला की है। उम्र लगभग 65...
26/08/2026

यह महिला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर पोस्ट ग्राम गिजास नया टोला की है। उम्र लगभग 65 वर्ष है , जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जो 24.08.2026से लापता है। किसी को मिले तो कृपया इन नंबरों पर कॉल करें।
#पारू
#सरैया
#साहेबगंज
#मुजफ्फरपुर

25/08/2026

साहेबगंज 98 विधायक डॉ0 राजू कुमार सिंह ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
#साहेबगंज
#पारू
#सरैया

मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में संतोष कुमार पिता - राजेश्वर भगत के घर से करीब 20000 नगद ए...
25/08/2026

मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में संतोष कुमार पिता - राजेश्वर भगत के घर से करीब 20000 नगद एवं लाखों के गहने चोरी करके ले गया चोर।
पीड़ित ने पारू थाना में मामले की शिकायत की है।
#पारू
#मुजफ्फरपुलिस

Address

पारू मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur
843112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MUZ lives posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share