Bihar सच live now

Bihar सच live now Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bihar सच live now, News & Media Website, मुजफ्फरपुर, Muzaffarpur.

30/09/2026

*तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजेश राठौर का जनसंपर्क, शिक्षकों से संवाद*

मुजफ्फरपुर। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राठौर इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान वे हाई स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, डिग्री कॉलेज, बीएड संस्थानों सहित मदरसों के शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान राजेश राठौर शिक्षकों से बातचीत कर उनके सुझाव सुन रहे हैं और अपने विचार साझा कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने मुद्दों और हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं, सम्मान और अधिकारों को लेकर लगातार संवाद जरूरी है। इसी उद्देश्य से वे विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों तक पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं...

30/09/2026

*मां-बेटी की नहर में डूबने से मौतः तुर्की थाना क्षेत्र में देर शाम बरामद हुए शव, परिजनों में मचा कोहराम*

तुर्की थाना क्षेत्र की छाजन पूर्वी पंचायत में मंगलवार को नहर में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों घोंघा चुनने गई थीं। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय महीमा कुमारी और उसकी मां पूनम देवी (पति नगीना मांझी) के रूप में हुई है।

बताया गया कि मंगलवार दोपहर मां-बेटी नहर में घोंघा चुनने के लिए गई थीं। इसी दौरान वे पानी में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उनकी तलाश की।

मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों के शव बरामद किए गए। स्थानीय मुखिया सुमंगल सहनी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है...

29/09/2026

*चंद्रावती पंचायत में आमसभा का आयोजन, शांतिपूर्ण माहौल में हुई बैठक*

मुजफ्फरपुर। चंद्रावती पंचायत में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए...

29/09/2026

छाजन हरिशंकर पूर्वी में डूबने की घटना, महिला की मौत; दूसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती...

29/09/2026

*कुढ़नी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-35 पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शामिल हुए।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बच्चों के पोषण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज के स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनकी सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी सराहनीय है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, श्वेताभ कृष्ण, मनीष पप्पू, अमित कुमार, विभीषण पासवान, पप्पू कुमार, रंजीत साह, शैलेश साह, सीडीपीओ सीमा कुमारी, सुपरवाइजर अर्चना कुमारी, शिल्पी कुमारी, सरोज कुमारी सहित सेविका मंजू देवी, शिला कुमारी, आशा कुमारी, रूपम कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं चंचल कुमारी समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे...

26/09/2026

*दरियापुर कफेन पंचायत में लगी आमसभा, प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा*

दरियापुर कफेन पंचायत में आमसभा का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में हुई आमसभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।..

26/09/2026

*कौशल बढ़ाएं, रोजगार पाएं: कुढ़नी में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का अवसर*

कुढ़नी। युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। Skill India और Power Grid के सहयोग से Protatech Skill Development Centre में जूनियर टेक्नीशियन (स्मार्ट ऊर्जा मीटर) का निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है। विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षण अवधि 90 दिन की है और प्रशिक्षण के दौरान आकर्षक प्रशिक्षण वृत्ति का भी प्रावधान है।
प्रशिक्षण में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र, उद्योग संचालित पाठ्यक्रम, प्लेसमेंट सहायता, कंप्यूटर लैब एवं आधुनिक सुसज्जित लैब, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेस तथा निःशुल्क प्रशिक्षण किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, दो फोटो, न्यूनतम 10वीं का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र।
प्रशिक्षण केंद्र: Protatech Skill Development Centre, अनंत कमतौल, बलिया, सुखदेव पेट्रोल पंप के सामने, प्रखंड-कुढ़नी, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार-844120।
संपर्क: 9852951931, 9525460046
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं नामांकन के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं...

25/09/2026

*वाहन जांच के दौरान शराब की बोतल और 3.75 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार*

फकुली थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में एक कार से शराब की बोतल और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे रजला चौक के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की चारपहिया वाहन संख्या DL2CA8990 तेज गति से भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के पास ROYAL STAG अंग्रेजी शराब की 750 एमएल बोतल मिली।
पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार, पिता रामकान्त ठाकुर, ग्राम पताही, विश्वनाथ थाना, मुजफ्फरपुर के रूप में हुई। वाहन चालक ने अपना नाम विश्वजीत कुमार, पिता महेश प्रसाद, ग्राम बूंद, बिहार थाना, जिला जहानाबाद बताया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहन से एक भूरे रंग के लेदर बैग में रखे ₹3.50 लाख नकद तथा राहुल कुमार के पास से ₹25,200 नकद बरामद किए। इस प्रकार कुल ₹3,75,200 नकद बरामद होने की बात आवेदन में कही गई है।
इसके अलावा वाहन से ROYAL STAG EXQUISITE WH**KY की 750 एमएल बोतल भी बरामद की गई, जिसमें करीब 300 एमएल शराब होने का उल्लेख पुलिस आवेदन में है। बरामद शराब की बोतल पर बैच नंबर RSEQ090, DT 08/07/2026, FOR SALE IN PUNJAB ONLY अंकित बताया गया है।
पुलिस ने शराब, नकदी और सफेद रंग की वर्ना कार (DL2CA8990) को जब्त कर लिया है। आवेदन के अनुसार, दोनों व्यक्तियों के खिलाफ बिहार में शराब का सेवन, परिवहन अथवा क्रय-विक्रय निषेध से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है....

24/09/2026

स्वास्थ्य केंद्र में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की ‘रेड’!
DM को वीडियो कॉल पर दिखाई पूरी बदहाली

#स्वास्थ्यकेंद्र #मंत्री #वीडियोकॉल #बदहाली #स्वास्थ्यव्यवस्था #मुजफ्फरपुर #बिहार

23/09/2026

कुढ़नी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ल्यूमिनस कंपनी के तीन इनवर्टर, इंडेन कंपनी के दो गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान का मिलान पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं से कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंत कमतौल निवासी आदित्य कुमार उर्फ ..., आदित्य कुमार, संजीत कुमार और रमेश कुमार तथा सकरी सरैया निवासी विकट कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 18 से 32 वर्ष के बीच है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से बरामद तीनों इनवर्टर ल्यूमिनस कंपनी के हैं, जबकि दो गैस सिलेंडर इंडेन कंपनी के हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान चोरी की विभिन्न घटनाओं से जुड़ा हो सकता है। इसको लेकर पुलिस सत्यापन और मिलान की कार्रवाई कर रही है।

मामले में कुढ़नी थाने में 15 जुलाई 2026 को कांड संख्या 105/26 तथा 22 सितंबर 2026 को कांड संख्या 136/26 और 137/26 दर्ज किए गए थे। इन मामलों में बीएनएस की धारा 305/331(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार को एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी...

Address

मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur
844127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar सच live now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share