Mera Himachal

Mera Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mera Himachal, Digital creator, Nadaun.

"Mera Himachal" पेज हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परम्परा, पर्यटन, समाचार, मोटिवेशनल स्पीच और स्थानीय मुद्धों को सांझा करने के लिए बनाया गया है । यह आपको ताजा जानकारी रोचक तथ्य और हिमाचल की सुंदर झलकियाँ देखने को मिलेंगी।

19/08/2026

धनेटा के कश्मीर गांव में बारिश का कहर, दो घरों में घुसा मलबा-पानी
धनेटा के कश्मीर गांव में पिछले कल से हो रही लगातार बारिश के कारण दो परिवारों के मकानों की पिछली तरफ से मलबा गिरने से हालात बिगड़ गए। भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा के कश्मीर गांव में तृप्ता देवी और संध्या देवी के घरों में जा घुसा। पानी भी कमरों और बरामदों में भर गया, जिसके चलते दोनों मकान अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं।
प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को एहतियातन नजदीकी अस्पताल, कश्मीर में ठहरने की सलाह दी गई है। आसपास के पड़ोसी परिवारों की मदद से घरों से पानी और मलबा बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।
एसडीएम नादौन ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
#बारिश #प्राकृतिकआपदा #मानसून #हिमाचलप्रदेश

आज मानखड्ड् का जलस्तर
19/08/2026

आज मानखड्ड् का जलस्तर

19/08/2026
19/08/2026

पिछले कल से लगातार हो रही भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने से हथोल स्कूल में लाखों का नुकसान, रास्ता-चाहरदीवारी और खेल मैदान बहा
मान खड्ड के तेज बहाव ने बढ़ाई स्कूल परिसर की मुश्किलें।
भारी बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हथोल के मुख्य गेट तक पहुंचने वाला रास्ता, चाहरदीवारी का हिस्सा और खेल मैदान का बड़ा भाग पानी में बह गया। परिसर के करीब 10 पेड़ और केंचुआ खाद का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।
स्कूल भवन खड्ड से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, NCC-NSS व स्काउट गाइड ने दी सलामीकांगू, 1...
16/08/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, NCC-NSS व स्काउट गाइड ने दी सलामी
कांगू, 15 अगस्त।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना बन्याल की अध्यक्षता में किया गया।
समारोह में NCC, NSS तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भावविभोर एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीना बन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया
#स्वतंत्रता_दिवस #राजकीय_वरिष्ठ_माध्यमिक_विद्यालय_कांगू #तिरंगा #देशभक्ति िंद

नादौन की ग्राम पंचायत झलान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत झल...
15/08/2026

नादौन की ग्राम पंचायत झलान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा
उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत झलान में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया।
पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार, उपप्रधान पवन कुमार, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों तथा सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
#स्वतंत्रता_दिवस #नादौन
#हमीरपुर #हिमाचलप्रदेश #तिरंगा #देशभक्ति िंद #भारत_माता_की_जय

युवा शक्ति को नशे से बचाने की पहल, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर DIET गौना करौर में जागरूकता कार्यक्रमअंतरराष्ट्रीय युवा दि...
12/08/2026

युवा शक्ति को नशे से बचाने की पहल, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर DIET गौना करौर में जागरूकता कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर द हंस फाउंडेशन MMU-4 नादौन द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), गौना करौर, हमीरपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रिया, फार्मासिस्ट आयशा, SPO सौरव एवं पायलट सुरेश कुमार उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए नशे से बचाव और इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
नशे से दूरी—युवा शक्ति की मजबूती।
आइए, मिलकर बनाएँ नशामुक्त हिमाचल।
#अंतरराष्ट्रीययुवादिवस #नशामुक्तहिमाचल #नशामुक्तसमाज #नशामुक्तयुवा

Address

Nadaun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mera Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share