15/12/2025
डांगा ने 10 लाख एडवांस लिए, 50 लाख रुपए का लेटर दिया, बोले- अधिकारियों को थोड़ा-थोड़ा दे देना
रिपोर्टरः काम चाहिए, क्या देना है, आदेश करो?
डांगाः आप ही खींचकर बता दो ना!
रिपोर्टरः सर 25% ठीक रहेगा?
डांगाः मैं सब समझता हूं। 5 साल से वाइफ प्रधान है, मैं 20 साल सरपंच रहा, मैंने खूब काम किया है।
रिपोर्टरः मैं 30% कर दूंगा।
डांगाः कई कामों में तो 40% ही करते हैं।
रिपोर्टरः 40% तो ज्यादा हो जाएगा, अधिकारियों को आप फोन कर देंगे तो मैं कर भी दूंगा।
डांगाः फोन मैं कर दूंगा, लेकिन उनको राजी तो करना पड़ेगा। नहीं तो अड़ंगा लगाते हैं। उनको थोड़ा-थोड़ा दे देना। 50 लाख तो मैं इस बार ही कर दूंगा।
रिपोर्टर ने 50 हजार टोकन मनी देकर कहाः ठीक है सर! आप लेटर बनवा दीजिए।
डांगाः टोकन वापस ले लो। आप 50% (10 लाख रुपए) दे दो। चिंता मत करो, दिक्कत नहीं होगी।
रेवंतराम डांगा (60 वर्ष), खींवसर से भाजपा के पहली बार के विधायक
बेटा बोला- लेटर अभी मत देना, मंत्री बन सकते हैं