03/07/2025
वर्षा ऋतु के स्वागत में रसों की त्रिवेणी बही
नागदा। शब्दों के जादूगर, शानदार व्यक्तित्व के धनी, अपने व्यवहार से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले आदरणीय श्री हरचरण सिंह चावला जी का जन्म दिन उनके निवास पर नगर के साहित्यकारों ने मनाया।इस अवसर पर एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
बधाई के गीत ,गजल, दोहे, मुक्तक और छंदों से,हास्य की कविताओं से,चावला जी का जन्मदिन अविस्मरणीय हो गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ,जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्रसिंह मोकड़ी,यशवंत दीक्षित सुंदरलाल जोशी 'सूरज' सुरेश रघुवंशी ,पूजा कृष्णा, विजय व्यास ,राजेश तिवारी कैलाश सोनी सार्थक, अशोक शर्मा मृदुल, अशोक गौर, कृष्णचंद्र पुरोहित, कमलेश शुक्ला देवीसिंह गुर्जर, राजेश रंगीला, गोपाल सुनहरे संजयहरि राठौर, विशाल गुर्जर,अर्जुन गुर्जर, नितिन पाटीदार जी ने अपनी भावना व्यक्त की।
गोष्ठी का काव्यात्मक संचालन सुंदरलाल जोशी 'सूरज' ने किया। आभार हरचरणसिंह चावला ने माना।
Ujjain news satyendrayadav4282 Ujjain Facebook Instagram