Bijnor halchal News

Bijnor halchal News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bijnor halchal News, News & Media Website, Nagina. dist. Bijnor, Nagina.

धामपुर में नासिर बाबा मजार प्रकरण गरमाया, सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, पुलिस प्रशासन अलर्टबिजनौर जिले के धामपुर में नासि...
20/06/2026

धामपुर में नासिर बाबा मजार प्रकरण गरमाया, सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, पुलिस प्रशासन अलर्ट

बिजनौर जिले के धामपुर में नासिर बाबा मजार से जुड़े विवाद ने शनिवार को राजनीतिक रंग ले लिया। देर शाम राजस्व विभाग की टीम द्वारा बुलडोजर की मदद से मजार के पास स्थित दीवार को गिराए जाने के बाद मामला गरमा गया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी के नेता विवेक कुमार सेन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उनकी क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार से तीखी नोकझोंक भी हुई।
मामले ने उस समय और अधिक तूल पकड़ लिया जब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने धामपुर आने की घोषणा कर दी। सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। शनिवार सुबह सांसद चंद्रशेखर आजाद धामपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
सांसद के धामपुर पहुंचने के बाद नासिर बाबा मजार परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके अलावा सांसद के आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
वहीं, पूरे घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

11/06/2026
23/05/2026

होटल पर दबिश देकर रंगदारी वसूली करने वाली गैंग सलाखों के पीछे ।

22/05/2026

बिजनौर पहुंचे विशाल ऐश्वर्या चौधरी ने कराई वापसी ।

Address

Nagina. Dist. Bijnor
Nagina
246763

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijnor halchal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share