
21/07/2025
पति खुश तो बीवी को लगे दाल में कुछ काला है! 😂
अब देखिए, जब बीवी खुश होती है – मतलब सुबह उठते ही अगर उसने पति को चाय थमाई, मुस्कराते हुए कहा “आज तुम बहुत अच्छे लग रहे हो”,
… तो पति सोचता है – “वाह! क्या दिन आया है! शायद मेरा जन्मदिन है या कहीं लॉटरी लग गई है।”
मगर जब पति खुश हो, सुबह गुनगुनाते हुए शेव कर रहा हो, और बीवी को देखकर कहे – “आज तुम बहुत सुंदर लग रही हो”…
तो बीवी की आंखें संकुचित हो जाती हैं। माथे पर सलवटें आ जाती हैं। दिल में विचारों की ट्रेन छुक-छुक करती है।
वह तुरंत सोचेगी – “दाल में कुछ काला है।”
हमारे देश की पत्नियों की एक विशेष जन्मजात प्रतिभा होती है – शक करने की। वह व्हाट्सएप की Last Seen से लेकर पति की हँसी की गहराई तक सब पढ़ लेती हैं।
पति मुस्कराए तो शक।
पति चुप रहे तो चिंता।
पति मदद करे तो ज़रूर कोई गलती की है।
अब हमारे शर्मा जी को ही ले लीजिए।
एक दिन ऑफिस से लौटे तो बीवी को गुलाब का फूल दिया और बोले, “तुम मेरी ज़िंदगी की रौशनी हो।”
बीवी चौंकी।
पहले सोचा – शायद कोई त्योहार है। फिर कैलेंडर चेक किया, कुछ नहीं।
बच्चों से पूछा – “आज स्कूल में कुछ हुआ?”
अंत में जब कुछ समझ नहीं आया तो सीधा पति के कॉल लॉग चेक किए।
क्योंकि पत्नी को "भरोसा नहीं" हो पाया कि पति बिना स्वार्थ कुछ अच्छा कर सकता है!
और पति?
बेचारा हर दिन अपने मूड के हिसाब से बीवी की शक की सूची में ऊपर-नीचे होता रहता है।
पति अगर चुप रहे तो भी गलत।
बोलें तो भी शक। 🤣
मुस्कराएँ तो और बड़ा संदेह। 🤨
कुल मिलाकर, पति की खुशी भी आजकल बीवी के शक की गोली बन गई है।
🤔🤔🤔🤔🤩
पति की खुशी इस दुनिया की सबसे संदिग्ध घटना मानी जाती है।
बीवी को लगने लगता है जैसे कोई क्राइम सीन छुपाया जा रहा हो।
और जब तक वह सच्चाई नहीं जान लेती, तब तक बीवी की आँखें CBI अफसर से कम नहीं होतीं! 😆
तो याद रखिए –
बीवी खुश, तो घर में शांति। 😍
पति खुश? तो पूछताछ ज़रूर होगी!
😂😂
Shivam Chauhan Varsha Rohilla भटका हुआ देवता