
12/08/2025
लघु उद्योग भारतीय उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। इस अवसर पर हमारे परम आदरणीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाई साहब और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र मंच पर उपस्थित रहें। संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डॉ. बिजय सिंह तोमर को पुन: प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रोहित भाटिया को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इनके अलावा राजीव गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदीप खंडूरी, अमित त्यागी, दीपक गोयल और ज्ञान प्रकाश पैन्यूली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष का दायित्व संजय गुप्ता को दिया गया है। इसके अलावा देहरादून ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविन्द्र भट्ट और महामंत्री की जिम्मेदारी उमेश कुमार को दी गई।