02/09/2026
पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में 90 वर्षीय बुजुर्ग को 2 घंटे तक भी नहीं मिली ऑक्सीजन...!
गिरिपार क्षेत्र के बाईला-गुजोन गांव की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि मरीज को करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन नहीं मिली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। ऑक्सीजन के लिए स्टाफ नर्स से शिकायत करने पर मदद करने के बजाय कथित तौर पर परिजनों के साथ बत्तमीजी की गई और पुलिस बुलाने की भी धमकी दी गई। क्या यही है सरकारी अस्पताल का हाल? आखिर गरीब मरीज जाए तो जाए कहाँ?