06/09/2026
शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने 8 शिक्षकों को किया सम्मानित,
VR Media Himachal
रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने शिक्षक दिवस पर बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की एक पल है। हर वर्ष शिक्षक दिवस पर मिशन बिल्डर अवार्ड दिए जाते हैं। इस साल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीता कलर के सुझाव से छात्रों को पूछ कर शिक्षकों को चिन्हित किया गया। जिनमें दिनेश कुमारी सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल, प्रोफेसर प्रेम भारद्वाज, शालू धीमान, अशरफ अली प्रिंसिपल आईटीआई नाहन, विज्ञान अध्यापक संजीव अत्रि, संगीता चौधरी,
प्रोमिला सांगर व मोना सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रधान प्रगति सबलोक ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर को हुआ था। वे एक महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति थे। वर्ष 1962 में जब वे राष्ट्रपति बने, तब उनके कुछ छात्रों और मित्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय यदि 5 सितंबर का दिन देश के सभी शिक्षकों के योगदान और सम्मान के लिए समर्पित किया जाए, तो मुझे अधिक खुशी होगी। तब से हर साल 5 सितंबर को शिक्षकों के प्रति आभार, आदर और सम्मान प्रकट करने के लिए 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा।
अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व विभिन्न जानकारी के लिए को #लाइक करें, ' #शेयर करें, #फॉलो करें व #सबस्क्राइब करें,