04/08/2026
himachal_news सुजानपुर में सेल्फी
लेना एक 17 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया।
हमीरपुर जिले के सुजानपुर में व्यास पुल के पास एक 17 वर्षीय युवती सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। राहत की बात यह रही कि वह व्यास नदी में गिरने की बजाय झाड़ियों में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस, गृहरक्षा विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचने की अपील की है।
स्थानः सुजानपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश