24/06/2026
सराव (Serow), जिसे सेराव या सराओ या सीरो भी कहा जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप और पूर्वी एशिया में रहने वाला एक मध्यम आकार के बकरी या ऐंटीलोप से मिलते-जुलते स्तनधारियों का जीववैज्ञानिक वंश है। इस वंश का वैज्ञानिक नाम कैप्रिकोर्निस (Capricornis) है। इसे पहले नेमोरहेडस वंश का भाग माना जाता था, लेकिन अब इस वंश को अलग वर्गीकृत करा गया है और नेमोरहेडस में केवल घोरल हैं।